Q.81
निम्न में से कौन सा क्योटो प्रोटोकॉल का उद्देश्य नहीं है ?
- (A)
स्थायी कार्बनिक प्रदूषकों को कम करना
- (B)
ग्लोबल वार्मिंग का सामना करना
- (C)
$CO_2$ के उत्सर्जन पर नियंत्रण
- (D)
सी.एफ.सी. के उपयोग में कमी
150 सवाल · पेज 5/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.81
निम्न में से कौन सा क्योटो प्रोटोकॉल का उद्देश्य नहीं है ?
स्थायी कार्बनिक प्रदूषकों को कम करना
ग्लोबल वार्मिंग का सामना करना
$CO_2$ के उत्सर्जन पर नियंत्रण
सी.एफ.सी. के उपयोग में कमी
Q.82
फेज कंट्रास्ट माइक्रोस्कोप में ऑब्जेक्टिव का पार्श्व तल कितना आगे या पीछे होता है ?
एक चौथाई तरंगदैर्ध्य
आधी तरंगदैर्ध्य
दो-तिहाई तरंगदैर्ध्य
तीन-चौथाई तरंगदैर्ध्य
Q.83
पृच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान के सिंटैक्स में निम्नलिखित चरण हैं :
A. समस्या की पहचान
B. प्रयोग के लिए आँकड़ों को एकत्र करना
C. सत्यापन के लिए आँकड़ों को एकत्र करना
D. पृच्छा प्रक्रिया का विश्लेषण
E. स्पष्टीकरण तैयार करना
नीचे दिये गये कूट से सही क्रम में व्यवस्थित कीजिये :
A - B - C - D - E
A - C - B - E - D
C - A - B - D - E
B - C - A - E - D
Q.84
अवर्गीकृत डेटा (व्यक्तिगत श्रृंखला) से मानक विचलन की गणना करने का सूत्र है
$S = \frac{\sqrt{\sum X^2}}{N}$
$S = \sqrt{\frac{\sum X^2}{N}}$
$S = \frac{\sqrt{\sum fdX^2}}{\sum f}$
$S = \sqrt{\frac{\sum X^2}{\sum f}}$
Q.85
भारत किस वर्ष में सी.आई.टी.ई.एस. (लुप्तप्राय प्रजातियों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन) का सदस्य बना?
1971
1972
1976
1978
Q.86
निम्न कथनों को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए :
I. फ्लोएम पैरेन्काइमा सामान्यतः अनुपस्थित होता है तथा जलयुक्त गुहाएँ संवहनी पूलों के भीतर उपस्थित होती हैं।
II. संवहनी पूल बन्द व संयुक्त होते हैं।
III. इसमें दृढ़ोतकीय हाइपोडर्मिस, बड़ी संख्या में बिखरे हुए संवहनी पूल व एक बड़ा मृदूतकीय भरण ऊतक उपस्थित होता है।
IV. परिधीय संवहनी पूल सामान्यतः केंद्रीय स्थिति वालों की तुलना में छोटे होते हैं।
उपरोक्त कथनों द्वारा कौन से पादप शारीरिकी का वर्णन किया जा रहा है ?
एकबीजपत्री तना
एकबीजपत्री जड़
द्विबीजपत्री जड़
द्विबीजपत्री तना
Q.87
कथन - I : प्राकृतिक चयन से स्थिरीकरण तब होता है जब अधिक जीव औसत गुण मान के अलावा अन्य मूल्य को प्राप्त करते हैं ।
कथन - II : विघटन में अधिक जीव वितरण वक्र के दोनों सिरों पर परिधीय गुण मान प्राप्त करते हैं ।
दोनों कथन सही हैं ।
कथन - I सही है व कथन - II गलत है ।
कथन - I गलत है व कथन - II सही है ।
दोनों कथन गलत हैं ।
Q.88
एक हर्बेरियम शीट का प्रामाणिक आकार होता है लगभग
$28.75 \times 41.25$ सेमी
$25.15 \times 40.25$ सेमी
$28.75 \times 35.25$ सेमी
$18.75 \times 41.25$ सेमी
Q.89
निम्नलिखित में से कौन सी तकनीक को सामान्यतया ट्रान्सजेनिक जीवों की उत्पत्ति के लिए प्रयुक्त किया जाता है ?
वांछित DNA को निषेचित अण्डे में माइक्रोइन्जेक्शन से प्रवेश कराकर भ्रूण को धात्रेय माता में आरोपित किया जाता है ।
केवल एक्सॉन युक्त संसाधित m-RNA को भ्रूण में प्रविष्ट करवाया जाता है ।
सम्पूर्ण बाह्य (विदेशी) केन्द्रक को कोरकपुटी अवस्था में केन्द्रक रहित अनिषेचित अण्ड में प्रवेश करवाया जाता है ।
वांछित जीन के c-DNA को सीधे जन्तु भ्रूण में प्रवेश कराकर भ्रूण को धात्रेय माता में आरोपित किया जाता है ।
Q.90
नीचे दिये गये कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
कथन - I : सुक्रोज एक डाइसैकेराइड है जो ग्लूकोज तथा फ्रक्टोज से मिलकर बनता है ।
कथन - II : सुक्रोज में ग्लूकोज तथा फ्रक्टोज के मध्य $\beta(1 \rightarrow 4)$ बन्ध पाया जाता है ।
कथन - I तथा कथन - II दोनों सत्य हैं ।
कथन - I सत्य है, किन्तु कथन - II असत्य है ।
कथन - I असत्य है, किन्तु कथन - II सत्य है ।
कथन - I तथा कथन - II दोनों असत्य हैं ।
Q.91
सैलामेण्डर के पाद-पुनरुद्भवन के सन्दर्भ में कौन सा कथन सत्य है ?
ब्लास्टेमा कोशिकाओं के प्रसार के लिए तंत्रिकाओं या तंत्रिकाओं द्वारा स्रावित कारकों की आवश्यकता नहीं होती है ।
पुनरुद्भवन ब्लास्टेमा के निर्माण से होता है जो कि अनिवार्यतः अविशिष्ट बहुसंभावी जनक कोशिकाओं से बना होता है ।
यह प्रतिपूरक पुनरुद्भवन द्वारा होता है व इसमें शीर्षस्थ एक्टोडर्मल कैप का निर्माण सम्मिलित नहीं होता है ।
पुनरुद्भवन, घाव भरना अवस्था $\rightarrow$ प्रमुकुल निर्माण अवस्था $\rightarrow$ विभेदन प्रावस्था $\rightarrow$ पुनर्विभेदन व संरचना विकास, चरणों द्वारा होता है ।
Q.92
ऐस्केरिस के संदर्भ में सही कथन का चयन कीजिए :
I. भ्रूणीय अण्डों युक्त संदूषित भोजन व जल को ग्रहण करने से संक्रमण होता है।
II. अलैंगिक पॉलिप व लैंगिक मेडुसा का मेटाजेनिसिस (पीढ़ी एकान्तरण) पाया जाता है।
III. उभयलिंगी, द्विपार्श्वसममित, सत्यदेहगुहीय, त्रिकस्तरीय जन्तु जिनमें विखण्डों रूप से खंडीभवन पाया जाता है।
IV. मनुष्य की छोटी आन्त्र में उपस्थित एकपोषकीय अन्तःपरजीवी है।
I व IV
I, II व III
II व III
II, III व IV
Q.93
निम्नलिखित कथन शैवाल के एक वर्ग से सम्बन्धित हैं। शैवाल के उस वर्ग की पहचान कीजिए :
I. अलैंगिक प्रजनन जूस्पोरेन्जिया में उत्पन्न कशाभिकायुक्त जूस्पोर्स द्वारा होता है।
II. इनमें कठोर कोशिकाभित्ति होती है जो सेल्युलोज की आन्तरिक परत व पेक्टोज की बाह्य परत से बनी होती है।
III. इस वर्ग के सदस्यों में हरित लवक में पाइरेनोइड्स नामक संग्रही काय पाये जाते हैं।
IV. स्पाइरोगाइरा, कारा, क्लैमाइडोमोनास व वॉल्वोक्स इस वर्ग के सदस्य हैं।
जेन्थोफाइसी
फियोफाइसी
रोडोफाइसी
क्लोरोफाइसी
Q.94
कथन - I : पौधों में कायिक प्रजनन पद का प्रयोग सामान्यतः अलैंगिक प्रजनन के लिए किया जाता है।
कथन - II : क्योंकि कायिक प्रवर्धकों के निर्माण में दोनों पैतृकों का योगदान नहीं होता है, अतः यह प्रक्रिया अलैंगिक है।
दोनों कथन सही हैं।
कथन - I सही है व कथन - II सही नहीं है।
कथन - I गलत है व कथन - II सही है।
दोनों कथन गलत हैं।
Q.95
संघ टीनोफोरा की लाक्षणिक विशेषताओं का चयन कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :
I. स्वच्छजलीय
II. द्वियरीय सममित
III. दंशकोशिकाओं की उपस्थिति
IV. कंकत प्लेटों की उपस्थिति
V. सभी उभयलिंगाश्रयी होते हैं ।
I, II और III
II, III और IV
I, III और V
II, IV और V
Q.96
निम्नलिखित में से फेरेटिमा के इंटेगुमेंटरी नेफ्रीडिया (अध्यावरणीय उत्सर्जिका) के बारे में कौन सा कथन गलत है ?
क्लाइटेलम के अलावा प्रत्येक खंड में 200-250 नेफ्रीडिया होते हैं।
यह V-आकार के होते हैं।
यह एंटरोनेफ्रिक होते हैं।
इनमें नेफ्रीडियोपोर (उत्सर्जिका रन्ध्र) उपस्थित होते हैं।
Q.97
निम्नलिखित में से कौन सा कथन मरुअनुक्रमण (जीरोसीरे) के लिए सही नहीं है ?
A. नग्न क्षेत्रों पर पायोनियर कोलोनाइजर के रूप में सदा पर्णिल (फोलिओज) लाइकेन होते हैं।
B. राइजोकार्पन, लेसिडिया व क्लेडोनिया सभी क्रस्टोज लाइकेन हैं।
C. पर्णिल लाइकेन अवस्था में नाजुक पर्ण जैसा थैलस होता है जो चट्टानों को ढँक लेते हैं व पूर्व में उपस्थित क्रस्टोज लाइकेन को आच्छादित कर देते हैं।
D. आवास परिवर्तन होने पर विद्यमान लाइकेन लुप्त होने लगती है व उस क्षेत्र में मरुद्भिद मॉस वृद्धि कर प्रभावी हो जाते हैं।
A व B
A, B, C व D
B व C
A, B व D
Q.98
ईवान पावलोव के चिरप्रतिष्ठित अनुबन्धन प्रयोगों में भोजन कहलाता है
अनुबन्धित उद्दीपन
अननुबन्धित उद्दीपन
चिह्न उद्दीपन
अतिसामान्य उद्दीपन
Q.99
कॉलम-I में दिये गये जन्तुओं को कॉलम-II में दिये गये उनके व्यवहार से सुमेलित कीजिए और नीचे दिये गये कोड से सही विकल्प चुनें :
| कॉलम-I (जन्तु) | कॉलम-II (व्यवहार) |
|---|---|
| A. स्टीकलबैक | i. फ्लेगिंग |
| B. वुल्फ स्पाइडर | ii. रेस्पिंग आवाज (घर्षणी आवाज) |
| C. मधुमक्खी | iii. लाल रंग का उदर |
| D. स्पाइनी लॉबस्टर | iv. कामद उड़ान |
A-iii, B-i, C-iv, D-ii
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
A-iv, B-ii, C-iii, D-i
A-ii, B-iii, C-iv, D-i
Q.100
ऊतक अथवा अंगों की अस्वीकृति के कारण कुछ रोगियों में ऊतक अथवा अंगों का प्रत्यारोपण असफल हो जाता है। रोगी में इस प्रकार का प्रत्यारोपण अस्वीकार होना किस प्रतिरक्षा अनुक्रिया का परिणाम है ?
स्वप्रतिरक्षा अनुक्रिया
तरल प्रतिरक्षा अनुक्रिया
जन्मजात प्रतिरक्षा अनुक्रिया
कोशिका-माध्यित प्रतिरक्षा अनुक्रिया