कॉलम-I में दिए गये पदों को कॉलम-II में दिये गये गुणधर्मों से मिलान कर सही विकल्प का चयन कीजिए :
कॉलम-I (पद)
कॉलम-II (गुणधर्म)
A. स्क्लेरिड्स
I. टेरिडोफाइट व जिम्नोस्पर्म की मुख्य जल संवहन कोशिकाएँ
B. ट्रेकिड्स
II. जीवद्रव्यविहीन, लम्बी बेलनाकार संरचनाएँ, जो उच्च पादपों का अभिलाक्षणिक गुण होती हैं।
C. जाइलम पैरेन्काइमा
III. अत्यधिक मोटी लिग्नीकृत कोशिकीय भित्तियुक्त दृढ़ोतक कोशिकाओं का हासित रूप जो अधिकांश पौधों में ऊतक की स्थायी परतों के छोटे पूलों का निर्माण करता है।
D. वाहिकाएँ
IV. मोटी भित्तियुक्त, लम्बी नुकीली कोशिकाएँ जो समूहों में पाई जाती हैं।
E. फाइबर
V. कोशिकाएँ जीवित, पतली, सेल्युलोजिक कोशिका भित्तियुक्त होती हैं तथा मंड या वसा के रूप में खाद्य पदार्थों का संग्रहण करती हैं।
(A)
A-I, B-II, C-III, D-IV, E-V
(B)
A-III, B-V, C-II, D-IV, E-I
(C)
A-III, B-I, C-V, D-II, E-IV
(D)
A-V, B-IV, C-III, D-I, E-II
Q.22
उपकला कोशिकाओं का वह प्रकार जो श्वसनिका व डिंब वाहिनी की आंतरिक सतह बनाता है, है
(A)
सरल शल्की उपकला
(B)
स्तरित उपकला
(C)
पक्ष्माभी स्तंभाकार उपकला
(D)
घनाकार उपकला
Q.23
समूह-I के सूक्ष्मदर्शियों का समूह-II से उनके कार्यप्रणाली से मिलान करें :
समूह-I
समूह-II
A. कला विपर्यास सूक्ष्मदर्शी
i. प्रकाश प्रतिदर्श तक केवल किनारों से ही पहुँचता है।
B. डार्क फील्ड सूक्ष्मदर्शी
ii. उच्च निर्वात का उपयोग व अधिकतम विपर्यास $0.1 \text{ nm}$ तक प्राप्त कर सकते हैं।
C. ट्रान्समिशन इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
iii. कोशिकाओं के अपने आसपास के माध्यम से अपवर्तनांक में अन्तर का उपयोग
D. स्कैनिंग इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
iv. प्रतिबिम्ब के निर्माण हेतु द्वितीयक इलेक्ट्रॉन एवं बैकस्कैटर्ड इलेक्ट्रॉन का उपयोग करते हैं।
(A)
A-iii, B-i, C-ii, D-iv
(B)
A-ii, B-i, C-iii, D-iv
(C)
A-iii, B-ii, C-iv, D-i
(D)
A-iv, B-ii, C-iii, D-i
Q.24
अभिकथन (A) : हार्मोन-ग्राही संकुल के निर्माण के बाद लक्ष्य ऊतक में जैव-रासायनिक परिवर्तन होते हैं । कारण (R) : हार्मोन, लक्ष्य ऊतकों पर अपना प्रभाव, लक्ष्य ऊतकों में स्थित हार्मोनग्राही नामक विशिष्ट प्रोटीन से बन्धकर ही उत्पन्न करते हैं ।
(A)
(A) व (R) दोनों सही हैं व (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है ।
(B)
(A) व (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C)
(A) सही है, लेकिन (R) गलत है ।
(D)
(A) गलत है, लेकिन (R) सही है ।
Q.25
निम्न में से कौन सा जीवाणु अपने कार्य से सही सुमेलित है ?
A. एजोटोबैक्टर - अवायवीय नाइट्रोजन स्थिरक
B. नोस्टोक - मुक्तजीवी नाइट्रोजन स्थिरक
C. नाइट्रोसोमोनास - नाइट्राइट को नाइट्रेट में परिवर्तित करता है।
D. थायोबेसिलस - विनाइट्रीकरण
(A)
A व B
(B)
B व C
(C)
B व D
(D)
C व D
Q.26
आप मटर के पौधे की लम्बाई का परीक्षण कैसे करेंगे कि यह ‘शुद्ध’ है या ‘संकर’ ?
(A)
मटर के पौधे को किसी भी मटर के पौधे के साथ संकरण कराएँ।
(B)
मटर के पौधे को संयुग्मजी बौने मटर के पौधे के साथ संकरण कराएँ।
(C)
मटर के पौधे को शुद्ध लम्बे मटर के पौधे के साथ संकरण कराएँ।
(D)
मटर के पौधे को अज्ञात जीनोटाइप के किसी अन्य लम्बे मटर के पौधे के साथ संकरण कराएँ।
Q.27
सहकारी अधिगम की कौन सी विधि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के स्वरूप एवं गतिशीलता तथा शैक्षिक अन्वेषण की प्रक्रिया को एक शिक्षण रणनीति में संयोजित करने का प्रयास करती है ?
(A)
समूह जाँच विधि
(B)
एक साथ सीखना विधि
(C)
जिगसॉ
(D)
टीम सहायता प्राप्त वैयक्तिकरण विधि
Q.28
सही कथन का चयन कीजिए :
(A)
पोएसी कुल के बीजों को अनाज के रूप में प्रयुक्त करते हैं ।
(B)
पैपैवर के बीजों का प्रयोग मूँगफली के तेल के संदूषक के रूप में किया जाता है ।
(C)
कपास के रेशे बास्ट कोशिका की अतिवृद्धि होते हैं ।
(D)
कॉमीफोरा राजस्थान का एक संकटपन्न पादप है ।
Q.29
वाष्पोत्सर्जन के सम्बन्ध में निम्न में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं ?
I. यह प्रकाश-संश्लेषण के लिए जल आपूर्ति करता है ।
II. यह पौधों में अवशोषण व परिवहन के लिए वाष्पोत्सर्जन खिंचाव पैदा करता है ।
III. यह मिट्टी से खनिजों को पौधे के सभी भागों तक पहुँचाता है ।
IV. यह पत्ती की सतह को कभी-कभी 10 से 15 डिग्री तक गर्म कर देता है ।
V. यह कोशिकाओं की स्फीति को बनाये रखता है ।
(A)
केवल III
(B)
केवल II
(C)
I, II, III एवं V
(D)
I, II, III, IV एवं V
Q.30
कॉलम-I तथा कॉलम-II को सुमेलित करके नीचे दिये गये कोड का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए :
कॉलम-I (सन्धि)
कॉलम-II (शामिल अस्थियाँ)
A. बॉल व सॉकेट
i. अँगूठे के मेटाकार्पल व कार्पल
B. हिंज (कब्जा)
ii. एटलस व एक्सिस
C. धुराग्र
iii. ह्यूमरस व अंसमेखला
D. सैडल
iv. फीमर व टीबिया
(A)
A-iii, B-iv, C-ii, D-i
(B)
A-ii, B-iv, C-i, D-iii
(C)
A-ii, B-i, C-iii, D-iv
(D)
A-iii, B-ii, C-i, D-iv
Q.31
एम्बोली (अन्तरारोहण) के दौरान किन कोशिकाओं का अन्तः प्रवसन होता है ?
(A)
कोर्डामीसोडर्मल कोशिकाएँ व एपिडर्मल कोशिकाएँ
(B)
एण्डोडर्मल कोशिकाएँ व कोर्डामीसोडर्मल कोशिकाएँ
(C)
एपिडर्मल कोशिकाएँ व एण्डोडर्मल कोशिकाएँ
(D)
एण्डोडर्मल व मीसोडर्मल कोशिकाएँ
Q.32
निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया का उपयोग कोशिकाओं से कोशिकांगों को मात्र आमाप एवं आकार के आधार पर अलग करने के लिए किया जाता है ?
(A)
विभेदक अपकेन्द्रण
(B)
दर-क्षेत्रीय अपकेन्द्रण
(C)
आइसोपिकनिक अपकेन्द्रण
(D)
घनत्व प्रवणता अपकेन्द्रण
Q.33
परागण के समय एफिडा के नर युग्मकोद्भिद में कितनी कोशिकाएँ पायी जाती हैं ?
(A)
पाँच
(B)
सात
(C)
तीन
(D)
चार
Q.34
एच पी एल सी (HPLC) का पूर्ण रूप है
(A)
हाइली प्रोफिसियेन्ट लिक्विड क्रोमेटोग्राफी
(B)
हाई परफॉरमेन्स लिनियर क्रोमेटोग्राफी
(C)
हाई परफॉरमेन्स लिक्विड क्रोमेटोग्राफी
(D)
हाइली प्रोडक्टिव लिक्विड क्रोमेटोग्राफी
Q.35
निम्नलिखित में से कौन सी प्रौद्योगिकी कम्प्यूटर सहायता प्राप्त अनुदेशन में शामिल है ?
A. हार्डवेयर
B. सॉफ्टवेयर
C. कोर्सवेयर
नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :
(A)
A, B तथा C
(B)
केवल A तथा B
(C)
केवल A
(D)
केवल C
Q.36
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सहभोजिता को सर्वोत्तम रूप से समझाता है ?
(A)
एक जीव को लाभ होता है, दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।
(B)
एक जीव को लाभ होता है, दूसरे को हानि होती है।
(C)
दोनों जीवों को लाभ होता है।
(D)
एक जीव को हानि होती है, दूसरे पर कोई प्रभाव नहीं होता।
Q.37
निम्नलिखित में से कौन सा पदार्थ इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी में अभिरंजन हेतु प्रयुक्त नहीं किया जाता है ?
(A)
ऑस्मियम टेट्राऑक्साइड
(B)
मर्क्यूरस सल्फेट
(C)
यूरेनाइल एसीटेट
(D)
लेड साइट्रेट
Q.38
शिक्षण प्रतिमान की विशेषताओं से सम्बन्धित निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
(A)
शिक्षण प्रतिमान शिक्षण अधिगम प्रक्रिया की सफलता के लिए पहले से तैयार कुछ योजना है।
(B)
इनका निर्माण विशिष्ट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाता है।
(C)
ये केवल शिक्षार्थियों को वांछित अनुभव प्रदान करते हैं।
(D)
ये दार्शनिक सिद्धान्तों एवं मनोवैज्ञानिक नियमों पर आधारित होते हैं।
Q.39
50 कीटों का भार (ग्राम में) व उनकी आवृत्ति इस प्रकार दर्ज की गई :
कीट का भार
आवृत्ति
21
4
22
2
23
6
24
4
25
9
26
9
27
7
28
5
29
1
30
3
इस श्रेणी का बहुलक पता कीजिए।
(A)
27
(B)
25
(C)
26
(D)
22
Q.40
निम्नलिखित में से कौन सा संयोजन सूक्ष्मदर्शी के विभेदन में वृद्धि करेगा?\nA. अभिदृश्यक लेन्स का अर्धद्वारक कोण बढ़ाना।\nB. प्रकाश स्रोत की तरंगदैर्ध्य को कम करना।\nC. अभिदृश्यक लेन्स के संख्यात्मक द्वारक को कम करना।\nD. निमज्जन माध्यम के अपवर्तनांक को कम करना।