निम्न में से कौनसा मद प्रत्यक्ष व्यय से संबंधित <u>नहीं</u> है?
(A)
8000 ₹ मशीनों में प्रयुक्त स्नेहक और तेल के भुगतान किए
(B)
9000 ₹ केवल एक विशेष ठेके के लिए प्रयुक्त क्रेन का भाड़ा
(C)
15,000 ₹ एक कार्य के लिए प्रयुक्त विशेष ले-आउट की लागत का भुगतान किया
(D)
10,000 ₹ एक विशेष उत्पाद की डिजाइन हेतु आर्किटेक्ट को भुगतान किए
Q.62
“अंकेक्षण वित्तीय सूचनाओं की एक स्वतंत्र परीक्षा है।”
यहाँ, अंकेक्षक की स्वतंत्रता का अर्थ है -
(A)
अंकेक्षक को प्रबंध के प्रतिनिधित्व पर निर्भर रहना चाहिए।
(B)
अंकेक्षक को प्रबंध के निर्णयों का समर्थन करना चाहिए।
(C)
अंकेक्षक का निर्णय प्रबंध के प्रभाव के अधीन न हो।
(D)
अंकेक्षक का निर्णय ग्राहक की इच्छानुसार होना चाहिए।
Q.63
यह बजट समिति का कार्य नहीं है -
(A)
बजट रिपोर्ट प्राप्त करना एवं उसका विश्लेषण करना
(B)
बजट पुस्तिका की रचना करना
(C)
बजट अनुमानों को प्राप्त करना एवं उनकी समीक्षा करना
(D)
बजट एवं बजट संशोधनों का अनुमोदन करना
Q.64
क्रियाशीलता अनुपात …………….. के नाम से भी जाने जाते हैं।
(A)
दक्षता अनुपात
(B)
आवर्त अनुपात
(C)
(1) और (2) दोनों
(D)
शोधन क्षमता अनुपात
Q.65
एक कम्पनी का कुल सम्पत्ति आवर्त 1.2 है और स्थाई सम्पत्ति आवर्त 2 है। यह मानते हुए कि चालू सम्पत्तियाँ कुल सम्पत्तियों का 40% हैं, तो चालू सम्पत्ति आवर्त अनुपात क्या होगा?
(A)
0.8
(B)
3.0
(C)
1.5
(D)
0.6
Q.66
स्वामित्व अनुपात 40% है। यदि कुल संपत्तियाँ और अंश पूँजी क्रमशः 55,00,000 ₹ और 15,00,000 ₹ हो, तो संचय एवं आधिक्य की राशि होगी -
(A)
40,00,000 ₹
(B)
7,00,000 ₹
(C)
18,00,000 ₹
(D)
20,00,000 ₹
Q.67
यदि किसी फर्म का अंशदान विक्रय अनुपात 30% है, स्थिर लागत 1,50,000 ₹ और वांछित लाभ 60,000 ₹ है, तो आवश्यक विक्रय राशि क्या होगी?
(A)
7,00,000 ₹
(B)
7,50,000 ₹
(C)
6,50,000 ₹
(D)
5,00,000 ₹
Q.68
एक अंकेक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाता है -
(A)
अंकेक्षण प्रारम्भ होने से पूर्व
(B)
अंकेक्षण पूर्ण होने के बाद
(C)
अंकेक्षण कार्य के दौरान
(D)
अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद
Q.69
एक स्थान, व्यक्ति या उपकरण की मद (अथवा इनका समूह) जिसके लिए लागत का निर्धारण किया जा सकता है, कहलाता है -
(A)
लागत चालक
(B)
लागत वस्तु
(C)
लागत केन्द्र
(D)
लागत इकाई
Q.70
रोकड़ प्रवाह विवरण में, निम्नलिखित गतिविधियों का मिलान कीजिए -
सूची-I (मदें)
सूची-II (गतिविधियों के प्रकार)
(I) लाभांश की प्राप्ति
(A) वित्तीय गतिविधि
(II) वित्तीय कम्पनी द्वारा प्रतिभूतियों का क्रय एवं विक्रय
(B) निवेश गतिविधि
(III) स्वयं के अंशों की पुनर्खरीद
(C) परिचालन गतिविधि
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(A)
(I)-(A), (II)-(B), (III)-(C)
(B)
(I)-(C), (II)-(A), (III)-(B)
(C)
(I)-(B), (II)-(C), (III)-(A)
(D)
(I)-(B), (II)-(A), (III)-(C)
Q.71
गैर-वित्तीय कंपनी की दशा में, निम्नलिखित में से कौनसा व्यवहार वित्तीय गतिविधि में नहीं दर्शाया जाता है?
(A)
बैंक ऋण का पुनर्भुगतान
(B)
अन्य कम्पनी के अंशों का क्रय
(C)
चुकाया गया लाभांश
(D)
अंशों के निर्गमन से प्राप्त राशि
Q.72
निम्नलिखित में से अंशधारियों के कोष की गणना के लिए सही सूत्र कौनसा है?