Q.1
निम्नांकित में ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ का उदाहरण है :
- (A)
मानो
- (B)
ताकि
- (C)
यदि
- (D)
वाह
150 सवाल · पेज 1/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.1
निम्नांकित में ‘विस्मयादिबोधक अव्यय’ का उदाहरण है :
मानो
ताकि
यदि
वाह
Q.2
निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द जातिवाचक संज्ञा हैं ?
भारत, रामायण, मोहन
पुस्तक, पहाड़, नदी
जयपुर, लड़की, बुढ़ापा
गंगा, हिमालय, मनुष्य
Q.3
निम्न में से किस विकल्प में सभी शब्द भाववाचक संज्ञा नहीं हैं ?
मिठास, शिष्टता, माहात्म्य
राष्ट्रीयता, देवत्व, माधुर्य
नम्रता, दासता, व्यावहारिक
दानव, मनुष्य, ब्राह्मण
Q.4
निम्न में से किस वाक्य में सम्बन्धवाचक सर्वनाम का प्रयोग नहीं हुआ है ?
आप जो न करो, सो थोड़ा है ।
जितना गुड़ डालोगे, उतना मीठा होगा ।
तुम अपनी पुस्तक पढ़ो ।
जैसी करनी, वैसी भरनी ।
Q.5
प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है -
गोविन्द ने राम को जगवाया ।
रमेश मजदूर से पेड़ कटवाता है ।
प्रशान्त अनिल से पत्र लिखवाता है ।
वह खाना खाकर सो गया ।
Q.6
निम्न वाक्यों में से कौन सा वाक्य मिश्र वाक्य नहीं है ?
बादल खूब गरजे किन्तु वर्षा नहीं हुई ।
जो परिश्रम करते हैं, वे सफल होते हैं ।
प्रमोद ने कहा कि मैं गाँव नहीं जाऊँगा ।
यौवन वह काल है, जब चरित्र का निर्माण होता है ।
Q.7
द्वन्द्व समास किस शब्द में नहीं है ?
हरिहर
शीतोष्ण
गौरीशंकर
मंत्रि-परिषद्
Q.8
किस समास में विशेषण-विशेष्य या उपमेय-उपमान का सम्बन्ध होता है ?
संबंध तत्पुरुष समास
कर्मधारय समास
अव्ययीभाव समास
द्वन्द्व समास
Q.9
‘वागीश’ शब्द का संधि-विच्छेद है -
वाग् + ईश
वाक् + ईश
वाग + ईश
वागी + ईश
Q.10
इनमें से ‘विशेषण उपवाक्य’ है -
गुरुजी ने कहा कि वे आज नहीं आएँगे ।
जो रुपए मुझे मिले थे, वे खर्च हो गए ।
मैं ज्योंही वहाँ पहुँचा, वह चला गया ।
यदि वह कहेगा तो मैं भी चलूँगा ।
Q.11
इनमें से कौन सा वाक्य ‘संयुक्त वाक्य’ है ?
पुलिस ने उस लड़के को पकड़ लिया जिसने चोरी की थी ।
यह वही मकान है जिसमें मैं रहता था ।
बच्चे को उसकी पुस्तकें लौटा दो ।
लड़का आया किन्तु वह रुका नहीं ।
Q.12
निम्नलिखित में से किस शब्द में व्यंजन संधि है ?
नमस्ते
नीरस
तदनुसार
अत्याचार
Q.13
इनमें से किस शब्द में ‘अपादान तत्पुरुष’ समास है-
पदच्युत
शोकाकुल
बाढ़ पीड़ित
हस्तलिखित
Q.14
किस शब्द में ‘प्र’ उपसर्ग नहीं है-
प्रज्वलित
प्रत्यक्ष
प्रवीण
प्रकाशित
Q.15
इनमें से किस शब्द में ‘गार’ प्रत्यय नहीं है ?
मददगार
गुनहगार
यादगार
उद्गार
Q.16
इनमें से कौन सा शब्द ‘सखी’ का पर्यायवाची नहीं है ?
सहचरी
ललना
आली
सहेली
Q.17
इनमें से किस विकल्प में विलोम शब्द हैं ?
खंडन - मंडन
ख्यात - प्रख्यात
विज्ञ - अभिज्ञ
कदाचार - दुराचार
Q.18
निम्न में से ‘वाणी’ का अनेकार्थी शब्द नही है-
वचन
सरस्वती
तीर
रसना
Q.19
किस विकल्प में युग्म-शब्द का अर्थ-भेद सुमेलित नहीं है ?
ग्रह-गृह = नक्षत्र-घर
प्रेक्षक-प्रेष्य = भेजनेवाला-देखनेवाला
दिन-दीन = दिवस-असहाय
अभिराम-अविराम = सुंदर-लगातार
Q.20
‘जिसका काम या प्रयोजन सिद्ध हो चुका हो’ वाक्यांश के लिए ‘एक शब्द’ है -
कृतज्ञ
प्रत्युत्पन्नमति
उऋण
कृतकार्य