Q.101
इनमें से किस रचना को 2017 ई. का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है?
- (A)
यामा
- (B)
उर्वशी
- (C)
जिंदगीनामा
- (D)
चिदंबरा
150 सवाल · पेज 6/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.101
इनमें से किस रचना को 2017 ई. का भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है?
यामा
उर्वशी
जिंदगीनामा
चिदंबरा
Q.102
आदिकाल के नामकरण से संबंधित कौन सा विकल्प सही नहीं है ?
ग्रियर्सन - चारण काल
राहुल सांकृत्यायन - सिद्ध सामंतकाल
हजारीप्रसाद द्विवेदी - आदिकाल
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र - संधिकाल
Q.103
किसी विद्यार्थी के उच्चारण दोष होने का कारण इनमें से हो सकता है :
शुद्ध उच्चारण का ज्ञान न होना
प्रयत्न लाघव
शुद्ध उच्चारण का ज्ञान न होना तथा प्रयत्न लाघव दोनों
इनमें से कोई नहीं
Q.104
निम्नांकित शब्दों पर विचार कीजिए :
अ. भयावह
ब. सौंदर्य
स. दर्शनीय
द. कल्पना
उपर्युक्त में संज्ञा शब्द हैं -
अ, ब
ब, स
स, द
ब, द
Q.105
‘परिंदे’ कहानी के अनुसार लतिका की निराश मनःस्थिति का कारण है -
मेजर गिरीश नेगी की असामयिक मृत्यु
मनपसंद नौकरी न मिलना
लड़कियों का उच्छृंखल व्यवहार
घर से दूर रहना
Q.106
निम्नांकित में ‘संकेतार्थक’ वाक्य है :
वह कल जयपुर जाएगा ।
यदि वह कहेगा तो मैं भी जाऊँगा ।
कक्षा में शोरगुल मत करो ।
मेरी बात ध्यानपूर्वक सुनो ।
Q.107
स्वतंत्रता की उपमा किससे दी गई है ?
मेधा
मणि
अराति
कदर्य
Q.108
‘तीस कोटि संतान नग्न तन, अर्ध क्षुधित, शोषित निरस्त्र जन ।’ यह पंक्ति किस कविता से ली गई है ?
भारत माता - (पंत)
विडम्बना - (नरेश मेहता)
भारत की श्रेष्ठता - (मैथिलीशरण गुप्त)
कुरुक्षेत्र - (दिनकर)
Q.109
शिष्टाचार, सभ्यता व तहज़ीब के नाम पर फैल रहे आडम्बर, खोखलेपन और दिखावटीपन को व्यक्त करने वाली रचना इनमें से कौन सी है ?
तौलिये
भय
मैं और मैं
ममता
Q.110
‘खींचकर उच्छ्वास बोले सिर्फ वे
पार्थ, मैं जाता पितामह पास हूँ ।’ - ‘कुरुक्षेत्र’ में उल्लिखित यह कथन किसका है ?
कृष्ण का
युधिष्ठिर का
भीम का
अर्जुन का
Q.111
निम्नलिखित में से कौन सा पद इकाई योजना के पदों की सही व्याख्या नहीं करता है ?
पूरी इकाई को उपविभागों में बाँटना ।
शिक्षण विधियों को निश्चित करना ।
आवश्यक नहीं कि सम्पूर्ण पाठ्य सामग्री को एकरूप इकाइयों में संगठित किया जाये ।
शिक्षक विद्यार्थी क्रिया प्रत्येक उपविभाग के लिए निश्चित करना ।
Q.112
‘ईदगाह’ कहानी का केंद्रीय पात्र है
हामिद
अमीना
महमूद
मोहसिन
Q.113
इनमें से कौन सा शब्द अनेकार्थक शब्द ‘पंक’ से संबद्ध नहीं है ?
कीचड़
दलदल
पंचक
पाप
Q.114
‘धरती धोरा री’ कविता में राजस्थान की धरती की तुलना किससे की गई है ?
सूरज
आकाश
स्वर्ग
रणक्षेत्र
Q.115
1800 ई. में कलकत्ता में स्थापित फोर्ट विलियम कॉलेज के ‘हिंदुस्तानी’ विभागाध्यक्ष नियुक्त हुए थे -
जॉर्ज ग्रियर्सन
लल्लूलाल
सदल मिश्र
गिलक्राइस्ट
Q.116
इनमें से कौन सी रचना वीरगाथात्मक है ?
बीसलदेव रासो
कीर्तिलता
विद्यापति पदावली
खुसरो की पहेलियाँ
Q.117
विद्यार्थी की उपलब्धियों व कमियों का निरन्तर रिकार्ड रखा जाता है :
पाठान्तर्गत मूल्यांकन द्वारा
सतत् मूल्यांकन द्वारा
मौखिक मूल्यांकन द्वारा
इनमें से कोई नहीं
Q.118
विशेषण से निर्मित भाववाचक संज्ञा है -
भव्यता
चालचलन
परिहास
बचपन
Q.119
शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को देखा नहीं जा सकता सिर्फ अनुभव किया जा सकता है, जिस विधि में -
अभिक्रमित अनुदेशन विधि
सूत्र विधि
अनुकरण विधि
पर्यवेक्षित निर्देशित अध्ययन विधि
Q.120
‘मोहन के दोस्त सोहन ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया।’ इस वाक्य में ‘उद्देश्य का विस्तार’ है-
मोहन के दोस्त
सोहन ने
परीक्षा में
प्रथम स्थान