Q.81
‘मेरा नया बचपन’ कविता की रचना किसने की है ?
- (A)
शमशेरबहादुर सिंह
- (B)
हरिवंशराय बच्चन
- (C)
कुँवर नारायण
- (D)
सुभद्राकुमारी चौहान
150 सवाल · पेज 5/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.81
‘मेरा नया बचपन’ कविता की रचना किसने की है ?
शमशेरबहादुर सिंह
हरिवंशराय बच्चन
कुँवर नारायण
सुभद्राकुमारी चौहान
Q.82
‘अजों तरयौना हीं रह्यौ श्रुति सेवत इक-रंग ।
नाक-बास बेसरि लह्यौ बसि मुकुतनु कैं संग ।।’
उक्त दोहे में कवि का अभिप्रेत अर्थ है -
भारतीय आभूषणों का परिचय देना
स्वर्ग-प्राप्ति की कामना
नायिका-सौंदर्य का चित्रण
सत्संग का महत्त्व बताना
Q.83
सूक्ष्म-शिक्षण के लिये आवश्यक नहीं है -
प्रत्येक पाठ से पूर्व उद्देश्य तय किये जायें ।
अन्तःक्रिया पर बल दिया जाये ।
पाठन और मूल्यांकन साथ-साथ चलें ।
शिक्षण की समयावधि तय नहीं करें ।
Q.84
“और आज / ऊपर-ही-ऊपर तन गए हैं / तुम्हारे तंबू / और आज / चमका रही है पावस रानी / बूँदा-बूँदियों की अपनी पायल /” इस काव्यांश में ‘तंबू’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त हुआ है ?
चाँदनी रात के लिए
बगुलों की कतारों के लिए
बादलों के लिए
चारों ओर फैली हरियाली के लिए
Q.85
‘सघन’ का विलोम है -
विरल
अचल
जटिल
गहन
Q.86
‘बड़े घर की बेटी’ कहानी में परिवार-विघटन को बचाने वाला है -
बेनीमाधव सिंह
आनंदी
श्रीकंठ
लालबिहारी
Q.87
कहानी और कहानीकार से संबंधित कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है?
तीसरी हथेली - राजी सेठ
खोई हुई दिशाएँ - मोहन राकेश
गदल - रांगेय राघव
पूस की रात - प्रेमचंद
Q.88
‘देखि सुदामा की दीन दसा, करुना करके करुनानिधि रोये । पानी परात को हाथ छुयो नहिं, नैनन के जल सों पग धोये ।।’ प्रस्तुत काव्यांश में उद्दीपन विभाव है -
दीन दसा
करुनानिधि रोये
पानी परात
नैनन के जल सों
Q.89
किसी आदर्श लिखावट का जैसा का तैसा अनुकरण करना कहलाता है :
प्रतिलेख
श्रुतिलेख
अनुलेख
इनमें से कोई नहीं
Q.90
निम्नलिखित में ‘देशज’ शब्द है :
लड्डू
साड़ी
तेन्दुआ
हाँडी
Q.91
‘एक और जिंदगी’ कहानी का मुख्य प्रतिपाद्य है -
शहरी जीवन की भागदौड़
दाम्पत्य संबंधों का विघटन
मृत्यु से साक्षात्कार
आधुनिक जीवन के प्रति बढ़ता आकर्षण
Q.92
‘पानी में थोडी बर्फ डालकर उसे धीरे-धीरे हिलाओ ताकि वह जल्दी ठंडा हो जाए।’ इस वाक्य में समुच्चयबोधक शब्द है-
थोड़ी
धीरे-धीरे
ताकि
जल्दी
Q.93
दासता का प्रचारक कौन है ?
विकास की संभावनाएँ नकारने वाला
वैमनस्य फैलाने वाला
शोषण करने वाला
स्वार्थ-साधन में लगा हुआ
Q.94
‘पेशोला की प्रतिध्वनि’ में वर्णित झील किस शहर में है ?
बनारस
जयपुर
उदयपुर
इलाहाबाद
Q.95
जैनेंद्र कृत ‘बाजार दर्शन’ में किस बात पर बल दिया गया है ?
क्रेता-विक्रेता के मधुर संबंधों पर
लूट-खसोट की प्रवृत्ति रोकने पर
कम मूल्य पर अधिक लाभ अर्जित करने पर
आवश्यकतानुसार ही वस्तुएँ खरीदने पर
Q.96
‘बीकम बरसां बीतियां गुण चौ चंद गुणीस। विसहर तिथि गुरु जेठ बदि समय पलटटी सीस।।’ ‘वीर सतसई’ के उक्त छंद में किस ऐतिहासिक घटना की ओर संकेत किया गया है?
सन् 1757 ई. में प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला की पराजय।
वि.सं. 1914 की सैनिक क्रांति।
सन् 1858 ई. में ईस्ट इंडिया कंपनी पर ब्रिटिश सरकार का नियंत्रण।
सन् 1876 ई. में महारानी विक्टोरिया भारत की महारानी घोषित।
Q.97
किसी भी नवीन भाषा को जानने के लिए मातृभाषा आधार का कार्य करती है, इस हेतु जो विधि सहायक है -
शब्द परिवर्तन विधि
गठन विधि
व्याकरण-अनुवाद विधि
इनमें से कोई नहीं
Q.98
‘एक अद्भुत अपूर्व स्वप्न’ निबंध में किस विषय का वर्णन किया गया है ?
स्वप्नलोक का
सुंदर प्राकृतिक दृश्यों का
अलौकिक घटनाओं का
नाम और यश की लालसा का
Q.99
किस विकल्प में विलोम-युग्म है ?
आकुल - व्याकुल
कटु - तिक्त
हताश - निराश
सुरति - विरति
Q.100
‘एटम बम’ कहानी के रचनाकार हैं -
जैनेंद्र कुमार
अज्ञेय
पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
अमृतलाल नागर