Q.1
एक चकती का इसके तल में स्पर्शरेखीय अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण $I$ है, तो इसके तल के लम्बवत स्पर्शरेखीय अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण होगा :
- (A)
$\frac{6}{5} I$
- (B)
$\frac{3}{4} I$
- (C)
$\frac{3}{2} I$
- (D)
$\frac{5}{4} I$
150 सवाल · पेज 1/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.1
एक चकती का इसके तल में स्पर्शरेखीय अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण $I$ है, तो इसके तल के लम्बवत स्पर्शरेखीय अक्ष के सापेक्ष जड़त्व आघूर्ण होगा :
$\frac{6}{5} I$
$\frac{3}{4} I$
$\frac{3}{2} I$
$\frac{5}{4} I$
Q.2
जब $m$ द्रव्यमान को एक स्प्रिंग से लटकाते हैं तो दोलनों की आवृत्ति $f$ प्राप्त होती है। यदि स्प्रिंग को दो बराबर हिस्सों में काट कर समान द्रव्यमान को एक हिस्से से लटकाते हैं तो इस अवस्था में दोलनों की आवृत्ति होगी
$f$
$2f$
$f\sqrt{2}$
$\frac{f}{2}$
Q.3
पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वीय त्वरण का मान $g$ है। पृथ्वी की त्रिज्या से आधी ऊंचाई (पृथ्वी सतह से) पर गुरुत्वीय त्वरण का मान होगा -
शून्य
$\frac{2}{3} g$
$\frac{4}{9} g$
$\frac{g}{2}$
Q.4
प्रत्यास्थता गुणांकों के लिए गलत कथन चुनिए ।
प्रत्यास्थता गुणांकों का मान अधिक होगा तो पदार्थ अधिक प्रत्यास्थ होगा ।
पदार्थ की प्रत्यास्थता ताप बढ़ने के साथ घटती है ।
असंपीड्य तरलों के लिए आयतन गुणांक (प्रत्यास्थता) अनन्त होता है ।
पदार्थ का अपरूपण गुणांक ताप बढ़ने के साथ बढ़ता है ।
Q.5
समान पदार्थ की दो गोलाकार गेंदें, जिनका द्रव्यमान क्रमशः $m$ तथा $8m$ है, समान तरल में गिरती हैं यदि प्रथम गेंद का सीमान्त वेग $v$ है तो द्वितीय गेंद का सीमान्त वेग होगा-
शून्य
$v$
$2v$
$4v$
Q.6
यदि 64 बारिश की बूंदें संयुक्त होकर एक बड़ी बूंद बनती है तो 64 बूंदों की कुल पृष्ठीय ऊर्जा एवं एक बड़ी बूंद की पृष्ठीय ऊर्जा का अनुपात है :
16:1
8:1
4:1
1:1
Q.7
एक मिश्रण में 1 मोल हीलियम ($C_P = 2.5R, C_V = 1.5R$) तथा 1 मोल हाइड्रोजन ($C_P = 3.5R, C_V = 2.5R$) है। मिश्रण के लिए $C_P$ का मान है -
$2R$
$3R$
$\frac{5}{2}R$
$\frac{7}{2}R$
Q.8
एक कार्नो इंजन तापों $227^\circ C$ एवं $127^\circ C$ के मध्य कार्य करता है। यदि इंजन का निर्गत कार्य $10^4 J$ है तो सिंक को त्यागी गई ऊष्मा की मात्रा होगी :
$1 \times 10^4 J$
$2 \times 10^4 J$
$4 \times 10^4 J$
$5 \times 10^4 J$
Q.9
एक आदर्श कृष्णिका $1227^\circ C$ पर $500 nm$ तरंगदैर्ध्य के विकिरण की अधिकतम तीव्रता उत्सर्जित करती है। यदि इसका ताप $10^3 {}^\circ C$ से बढ़ाते हैं तो अधिकतम उत्सर्जित तरंगदैर्ध्य होगी
$300 nm$
$350 nm$
$410 nm$
$425 nm$
Q.10
एक ट्रेन ध्वनि के वेग के $\frac{1}{20}$ वें वेग से स्थिर प्रेक्षक की ओर चल रही है। इंजन की सीटी से एक सेकण्ड के अंतराल से तीव्र आवाज़ (हॉर्न) निकलती है। प्रेक्षक द्वारा सुनी गई दो क्रमागत आवाजों (हॉर्न) में समय अंतराल है :
$\frac{1}{20} s$
$\frac{1}{10} s$
$\frac{19}{20} s$
$\frac{20}{19} s$
Q.11
एक अवतल दर्पण की वायु में फोकस दूरी $f$ है। इसकी पानी (अपवर्तनांक $\frac{4}{3}$) में फोकस दूरी होगी :
$f$
$\frac{3}{4} f$
$\frac{4}{3} f$
$\frac{7}{3} f$
Q.12
जब अन्तिम प्रतिबिम्ब अनन्त पर बनता है तो सूक्ष्मदर्शी का कोणीय आवर्धन 400 है। प्रकाशीय नली की लम्बाई 16 cm है तथा अभिदृश्यक की फोकस दूरी 5 mm है। अभिनेत्रक की फोकस दूरी है :
$0.25\text{ cm}$
$1.0\text{ cm}$
$2.0\text{ cm}$
$4.0\text{ cm}$
Q.13
यदि एक आवेश घन के कोने पर रखा है, तो घन से निर्गत फ्लक्स है-
$\frac{q}{\epsilon_0}$
$\frac{q}{4\epsilon_0}$
$\frac{q}{8\epsilon_0}$
शून्य
Q.14
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.15
मीटर सेतु में, शून्यांक (शून्य विक्षेप) A सिरे से $33.7\text{ cm}$ दूरी पर प्राप्त होता है। (ज्ञात प्रतिरोध R, बिन्दु A के निकट अन्तराल में जुड़ा है)। यदि अज्ञात प्रतिरोध X (जो कि सिरे B के निकट अन्तराल में जुड़ा है) के समान्तर क्रम में $12\ \Omega$ का प्रतिरोध जोड़ते हैं तो शून्यांक $51.9\text{ cm}$ दूरी पर प्राप्त होता है। X का मान है
$13.5\ \Omega$
$27.0\ \Omega$
$25.5\ \Omega$
$3.0\ \Omega$
Q.16
पृथ्वी की बाह्य कोर में धात्विक तरल की संवहन गति के कारण उत्पन्न विद्युत धारा कहलाती है :
सीबॉक प्रभाव
थामसन प्रभाव
डायनमो प्रभाव
माइसनर प्रभाव
Q.17
$0.015 \text{ m}^2$ क्षेत्रफल का लूप (वलय) $0.30 \text{ T}$ के एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा है। यदि इसका तल क्षेत्र से $37^\circ$ कोण बनाता है तो लूप में से गुजरने वाला चुम्बकीय फ्लक्स है।
शून्य
$2.7 \text{ mWb}$
$36 \text{ mWb}$
$45 \text{ mWb}$
Q.18
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.19
माना कि एक तारे से $600\text{ nm}$ तरंगदैर्ध्य का प्रकाश आ रहा है। एक दूरदर्शी, जिसके अभिदृश्य लेंस का व्यास $254\text{ cm}$ है, की विभेदन सीमा होगी लगभग
$5.8 \times 10^{-7}$ रेडियन
$2.9 \times 10^{-7}$ रेडियन
$1.4 \times 10^{-7}$ रेडियन
$0.72 \times 10^{-7}$ रेडियन
Q.20
दो फोटॉनों की ऊर्जाओं का अनुपात $1:2$ है तो इनके संवेगों का अनुपात होगा :
$1:\sqrt{2}$
$1:2$
$1:2\sqrt{2}$
$1:4$