भारत के राष्ट्रपति के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए-
(A)
राष्ट्रपति पद का कार्यकाल 5 वर्ष है।
(B)
अपने उत्तराधिकारी के पद ग्रहण करने तक राष्ट्रपति अपना पद धारण करेगा।
(C)
राष्ट्रपति इस पद पर पुनर्निर्वाचन का पात्र है।
(D)
राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र भारत के मुख्य न्यायमूर्ति को संबोधित करता है।
Q.62
निम्नांकित में से कौन लोकप्रिय प्रभुसत्ता का समर्थक है?
(A)
रूसो
(B)
हॉब्स
(C)
बैंथम
(D)
ऑस्टिन
Q.63
छत्तीसगढ़ में नक्सल हिंसा के उन्मूलन के ऑपरेशन का कूट नाम है -
(A)
ऑपरेशन कोबरा
(B)
ऑपरेशन मुक्ति
(C)
ऑपरेशन ग्रीन हंट
(D)
ऑपरेशन वज्र
Q.64
हंबनटोटा बंदरगाह में चीन की भूमिका के कारण, किस पड़ोसी देश के साथ भारत के संबंध तनावपूर्ण हो रहे हैं?
(A)
बांग्लादेश
(B)
पाकिस्तान
(C)
मालदीव
(D)
श्रीलंका
Q.65
निम्नांकित में से क्या राजनीति-सिद्धान्त के आधुनिक परिप्रेक्ष्य की अनुरूपता में नहीं है -
(A)
शक्ति, अध्ययन के केंद्र के रूप में
(B)
मूल्यमुक्त उपागम
(C)
मानकीय राजनीति - सिद्धान्त का विकास
(D)
अनुभवात्मक आधार - सामग्री का उपयोग
Q.66
‘प्रभुत्व के साधन के रूप में शक्ति’ की संकल्पना के बजाय किसने शक्ति की संकल्पना का वर्णन ‘सहमति पर आधारित शक्ति’ के रूप में किया है?
(A)
थॉमस हॉब्स
(B)
मैक्स वेबर
(C)
हन्ना आरेंट
(D)
विल्फ्रेडो पैरेटो
Q.67
भारत के संविधान की कौनसी विशेषता इसकी उद्देशिका में विशेषतः उल्लिखित नहीं है?
(A)
समाजवादी
(B)
संसदीय
(C)
गणराज्य
(D)
पंथनिरपेक्ष
Q.68
निम्नांकित में से, उस संसदीय समिति को पहचानिए, जो स्थायी समिति नहीं है?
(A)
कार्य - मंत्रणा समिति
(B)
आचार समिति
(C)
विशेषाधिकार समिति
(D)
महिला सशक्तिकरण समिति
Q.69
किस वाद के निर्णय में उच्चतम न्यायालय ने यह संस्थापित किया कि मूल अधिकार एवं राज्य-नीति के निदेशक तत्वों के मध्य सामंजस्य व संतुलन संविधान में मूल ढाँचे की अत्यावश्यक विशेषता है?
(A)
री-केरल एजुकेशन बिल वाद, 1958
(B)
गोलकनाथ वाद, 1967
(C)
केशवानन्द भारती वाद, 1973
(D)
मिनर्वा मिल्स वाद, 1980
Q.70
राज्य की नीति के निम्नांकित निर्देशक तत्त्वों में से कौनसा एक 42वें संविधान संशोधन द्वारा अंतः स्थापित नहीं किया गया है?
(A)
राज्य, विशिष्टतया, आय की असमानताओं को कम करने का प्रयास करेगा।
(B)
बालकों एवं अल्पवय व्यक्तियों की शोषण से रक्षा की जाए।
(C)
समान न्याय एवं निःशुल्क विधिक सहायता।
(D)
उद्योगों के प्रबंध में कर्मकारों की सहभागिता।
Q.71
किस राज्य की राजनीति वोक्कालिगा एवं लिंगायत जातियों में ध्रुवीकृत है?
(A)
तमिलनाडु
(B)
कर्नाटक
(C)
केरल
(D)
तेलंगाना
Q.72
कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के अंतर्गत प्रत्येक नियोक्ता को एक समिति बनानी होती है, जिसका नाम है -
(A)
लैंगिक उत्पीड़न निरोधक समिति
(B)
जेंडर सेंसिटाइजेशन समिति
(C)
आंतरिक शिकायत समिति
(D)
लैंगिक शिकायत समिति
Q.73
भारत में न्यायिक पुनरावलोकन के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -
I. भारत के संविधान में ‘न्यायिक पुनरावलोकन’ शब्दावली का कोई उल्लेख नहीं है।
II. मेनका गांधी वाद के बाद से, न्यायालय यह जाँच करता है कि ‘कानून की उचित प्रक्रिया’ का अनुकरण हुआ है या नहीं?
III. संविधान संशोधनों का न्यायालय द्वारा पुनरावलोकन नहीं किया जा सकता है।
IV. संविधान के अनुच्छेद 356 के अधीन राष्ट्रपति की आपात् उद्घोषणा का भी न्यायालय द्वारा पुनरावलोकन नहीं किया जा सकता है।
नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही कथनों को पहचानिए -
(A)
केवल I, III एवं IV
(B)
केवल II एवं III
(C)
केवल III एवं IV
(D)
केवल I एवं II
Q.74
निम्नांकित में से क्या राजनीति सिद्धान्त के परम्परागत परिप्रेक्ष्य से संबंधित नहीं है?
(A)
इतिहासवाद
(B)
प्रत्यक्षवाद
(C)
संस्थावाद
(D)
संदर्भवाद
Q.75
‘शक्ति + औचित्यपूर्णता’ कहलाती है -
(A)
सत्ता
(B)
अनुनय
(C)
प्रभाव
(D)
छलयोजन
Q.76
राज्यों के समूह को पहचानिए, जिस पर ‘पंचायतों के प्रावधान (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996’ लागू नहीं होता है -
(A)
आंध्रप्रदेश - छत्तीसगढ़ - गुजरात
(B)
असम - मेघालय - तमिलनाडु
(C)
झारखण्ड - तेलंगाना - राजस्थान
(D)
महाराष्ट्र - हिमाचल प्रदेश - मध्यप्रदेश
Q.77
“समाज स्वयं एक संघ है, संगठन है, औपचारिक सम्बन्धों का एक ऐसा योग है जिसमें सहयोग देने वाले व्यक्ति परस्पर सम्बन्धों द्वारा जुड़े होते हैं”, परिभाषित किया है -
(A)
एफ. एच. गिडिंग्स
(B)
ऐलक्स इंकल्स
(C)
मेकाइवर एवं पेज
(D)
पार्सन्स
Q.78
निम्न में से किस अवधारणा में एम. एन. श्रीनिवास ने जाति गतिशीलता को सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन की प्रक्रिया के रूप में समझाया है?
(A)
लौकिकीकरण
(B)
संस्कृतिकरण
(C)
पश्चिमीकरण
(D)
आधुनिकीकरण
Q.79
एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियन्सी सिंड्रोम) दिवस इस दिन मनाया जाता है -
(A)
1 मई
(B)
1 दिसम्बर
(C)
20 दिसम्बर
(D)
1 जून
Q.80
निम्न में से किस समाजशास्त्री ने साम्प्रदायवाद के छ: आयामों की व्याख्या की है?