Q.101
निम्न में से अशुद्ध शब्द है :
- (A)
भविष्य
- (B)
धीरोदात्त
- (C)
आगामी
- (D)
औचित्य
150 सवाल · पेज 6/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.101
निम्न में से अशुद्ध शब्द है :
भविष्य
धीरोदात्त
आगामी
औचित्य
Q.102
‘विबुध’ शब्द निम्न में से किसका पर्यायवाची है ?
सूर्य
विहग
देवता
विशिख
Q.103
निम्नलिखित में से कौन सा कवि ‘अष्टछाप’ से संबंधित नहीं है ?
सूरदास
नंददास
स्वामी हरिदास
छीतस्वामी
Q.104
‘क्रिया के साधन का बोध’ कराने वाला कारक है :
सम्प्रदान
अपादान
करण
अधिकरण
Q.105
व्याकरण शिक्षण में जब अध्यापक पहले नियम को स्पष्ट कर, छात्रों से उसका वाचन करा के, कई उदाहरण प्रस्तुत करता है तो वह व्याकरण शिक्षण की विधि है -
भाषा-संसर्ग विधि
निगमन विधि
आगमन विधि
समवाय विधि
Q.106
कवि, आज्ञा, अग्नि और वायु निम्न में से किस प्रकार के शब्द हैं ?
तद्भव
विदेशी
तत्सम
देशज
Q.107
निम्न में से सुमेलित विकल्प नहीं है :
अव्ययीभाव - भरपेट, यथाशक्ति
तत्पुरुष - सीता-राम, भाई-बहन
द्विगु - त्रिभुवन, पंचवटी
बहुव्रीहि - चतुर्भुज, जितेंद्रीय
Q.108
पिय बिछुरन कौ दुसह दुखु, हरषु जात प्यौसार ।
दुरजोधन लौं देखियत, तजत प्रान इहि बार ।।
बिहारी की उक्त पंक्तियों में दुर्योधन को प्राप्त किस शाप की ओर संकेत है ?
अत्यधिक हर्ष पर मृत्यु ।
अत्यधिक शोक पर मृत्यु ।
शोक और हर्ष के संयोग पर मृत्यु ।
अत्यधिक रोष पर मृत्यु ।
Q.109
‘पटाक्षेप नहीं होगा’ कहानी में अन्ततः चुनाव कौन जीत जाता है ?
रामसिंह
इतवारीलाल
नाहरसिंह
लच्छीराम
Q.110
किसी भी वस्तु का प्रतिनिधात्मक रूप जिसमें लम्बाई, चौड़ाई, ऊँचाई, मोटाई, गोलाई आदि में कम से कम तीन बातें हों, उसे कहते हैं -
रेखाचित्र
चित्र प्रदर्शक यन्त्र
प्रतिमूर्ति
चित्र
Q.111
__ में विकार होने से क्रिया निर्मित होती है’ - वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु सही विकल्प है
अव्यय
विशेषण
धातु
सर्वनाम
Q.112
अकस्मात् या एकाएक घटित होने के लिए उपयुक्त एक शब्द है -
आक्रामक
आद्योपांत
आधिभौतिक
आकस्मिक
Q.113
कौन सा वाक्य शुद्ध है
नहाकर पुजारी जी पूजा करते हैं ।
मैंने नौकर से एक पेड़ लगवाया ।
भिखारी ने भुने चने खाते हुए पाँच बन्दरों को देखा ?
यहाँ से वह सहपरिवार चला गया ।
Q.114
‘रस्सी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है -
रसज्ञा
गुण
रज्जु
डोर
Q.115
‘गोरख जगायो जोग, भगति भगायो लोग’ - यह प्रसिद्ध उक्ति भक्तिकाल के किस कवि की है ?
गोस्वामी तुलसीदास
संत रविदास
सूरदास
नंददास
Q.116
किस विकल्प में ‘भाववाच्य’ का प्रयोग हुआ है ?
मजदूर पेड़ से फल तोड़ रहा है।
खेत में सिंचाई हो रही है।
किसान से चला नहीं जाता।
वह चाकू से सब्जी काट रही है।
Q.117
किसी सत्र के लिए उपलब्ध कार्य-दिवसों के अनुपात में पाठ्यक्रम में निर्धारित समस्त पाठ्य सामग्री, पाठ्य-क्रियाओं और सहगामी गतिविधियों के सुचारु सम्पादन के लिए कार्यक्रम निश्चित करना कहलाता है -
इकाई योजना
पाठ योजना
वार्षिक योजना
सूक्ष्म पाठ योजना
Q.118
निम्न में से विदेशी शब्द नहीं है :
आदमी
खर्च
गुलाब
आखर
Q.119
निम्न में से किस विकल्प में सभी सामासिक पद ‘तत्पुरुष’ हैं ?
गंगाजल, राष्ट्रपति, प्रतिमान
करुणासागर, नीलकमल, नरेश
गृहस्वामी, सिरदर्द, दीर्घायु
सिंहासनारूढ़, वनवास, रसोईघर
Q.120
जिण बन भूल न जांवता गैंद गबय गिड़-राज
तिण वन जंबुक ताखड़ा ऊधम मंडे आज !
सूर्यमल्ल मिश्रण की उक्त पंक्तियों में ‘जंबुक ताखड़ा’ का अर्थ है
मदमस्त हाथी
उद्धत-गीदड़
क्रूर गैंडा
हिंसक वराह