Q.1
“नेक्स्ट जेन टेक्सटाइल पार्क” राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है?
- (A)
अजमेर
- (B)
पाली
- (C)
जयपुर
- (D)
अलवर
100 सवाल · पेज 1/5
Q.1
“नेक्स्ट जेन टेक्सटाइल पार्क” राजस्थान के किस जिले में अवस्थित है?
अजमेर
पाली
जयपुर
अलवर
Q.2
इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट-2023 के अनुसार निम्नलिखित में से सबसे कम कुल वनावरण क्षेत्र वाले जिलों का युग्म कौनसा है?
जोधपुर तथा गंगानगर
चूरू तथा सीकर
चूरू तथा जोधपुर
चूरू तथा हनुमानगढ़
Q.3
निम्नलिखित में से कौन-सा/से सुषिर वाद्य यंत्र है/हैं? (A) अलगोजा (B) बांकिया (C) सतारा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए -
केवल (A)
केवल (B)
(A) और (B)
(A), (B) एवं (C)
Q.4
राष्ट्रपति निर्वाचन 2022 में, राजस्थान राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों का कुल मत-मूल्य कितना था?
26754
15708
25800
21280
Q.5
जुलाई 2025 में, राजस्थान के मंत्रिमण्डल ने गेल (इंडिया) लिमिटेड और आरवीयूएनएल के मध्य ज्वॉइंट वेंचर कंपनी के गठन की मंजूरी दी है। इसके संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
इस ज्वॉइंट वेंचर कंपनी को धौलपुर गैस आधारित पावर प्लांट की 530 मेगावाट क्षमता की मौजूदा इकाई हस्तांतरित की जाएगी।
इस ज्वॉइंट वेंचर कंपनी में दोनों कंपनियों की शेयरधारिता क्रमशः 50-50 प्रतिशत होगी।
इस ज्वॉइंट वेंचर कंपनी को रामगढ़ गैस आधारित पावर प्लांट की 270.5 मेगावाट क्षमता की मौजूदा इकाई हस्तांतरित की जाएगी।
यह कंपनी 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा और 250 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की स्थापना करेगी।
Q.6
उत्तरी गोलार्द्ध में धरातल पर उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब से उपध्रुवीय निम्न दाब की ओर पवनें किस दिशा में चलती हैं?
उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम
पूर्व से पश्चिम
दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व
उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व
Q.7
राजस्थान के मंत्रिमंडल द्वारा जुलाई 2025 में मेडिकल वैल्यू ट्रेवल पॉलिसी (हील इन राजस्थान नीति-2025) के प्रारूप का अनुमोदन किया गया है। इसके अनुसार इस नीति के क्रियान्वयन हेतु गठित होने वाली तकनीकी समिति के अध्यक्ष होंगे -
मेडिकल शिक्षा मंत्री
राज्य के मुख्य सचिव
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलगुरु
मेडिकल शिक्षा सचिव
Q.8
अभिप्रेरणा के विषय में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(i) अभिप्रेरणा व्यवहार के कुछ ही पक्षों को प्रभावित करती है।
(ii) अभिप्रेरणा एक बच्चे से दूसरे बच्चे में भिन्न होती है।
(iii) अभिप्रेरणा की स्थिति में भावनात्मक उत्तेजना पाई जाती है।
(iv) अप्रेरित विद्यार्थी आसानी से पहचानने में आ जाते हैं।
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए -
केवल (i) और (ii)
केवल (i) और (iii)
केवल (i), (ii) और (iv)
केवल (ii), (iii) और (iv)
Q.9
भारत सरकार अधिनियम 1935 के संबंध में गलत कथनों के बारे में सही कूट चुनें –
(i) भारत सरकार अधिनियम 1935 में ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया था और 1937 में लागू हुआ।
(ii) यह लॉर्ड लिनलिथगो के नेतृत्व में एक संयुक्त चयन समिति की रिपोर्ट पर आधारित था, जिसने ब्रिटिश संसद के दोनों सदनों की स्थापना की।
(iii) अधिनियम को कानूनी शैली में लिखा गया था, जिसे लगभग 15 ‘भागों’ और 30 ‘अनुसूचियों’ में व्यवस्थित किया गया था।
(iv) नेशनल लिबरल फेडरेशन ने इसे ‘गुलाम संविधान कहा जिसने भारत की आर्थिक गुलामी को मजबूत और स्थायी बनाने का प्रयास किया’।
कूट –
(i) और (ii) गलत हैं।
(ii) और (iv) गलत हैं।
(iii) और (iv) गलत हैं।
सभी गलत हैं।
Q.10
निम्नलिखित में से कौनसा कथन भारत सरकार अधिनियम, 1919 के बारे में सही नहीं है?
गवर्नर-जनरल स्वयं विदेश और राजनीतिक विभाग का प्रभार रखते थे।
गवर्नर-जनरल की परिषद् के सदस्य भारत के लिए राज्य सचिव की सिफारिश पर नियुक्त किए जाते थे।
गवर्नर-जनरल की परिषद् को गवर्नर-जनरल की सर्वोच्च परिषद् के नाम से भी जाना जाता था।
वायसराय के रूप में गवर्नर-जनरल ब्रिटिश भारत और भारतीय रियासतों के बीच संपर्क का माध्यम थे।
Q.11
निम्नलिखित में से कौनसा कथन शिक्षा मनोविज्ञान के संबंध में सही नहीं है?
यह मूल्यों एवं आदर्शों की प्राप्ति में सहायता देता है।
यह एक साध्य है, साधन नहीं।
यह मानवीय पक्ष को महत्त्वपूर्ण मानते हुए शिक्षण-अधिगम में सहायता करता है।
यह प्रयुक्त मनोविज्ञान की एक शाखा है।
Q.12
प्रिया अपनी सहपाठी के उच्चतम अंक आने पर उससे ईर्ष्या एवं घृणा करती है किन्तु प्रत्यक्ष में वह हमेशा अपनी सहपाठी को उच्चतम अंक आने पर बधाई देती है एवं मंगलकामना व्यक्त करती है। प्रिया द्वारा समायोजन हेतु अपनाई गई रक्षात्मक युक्ति का नाम क्या है?
युक्तिकरण
उदात्तीकरण
प्रतिक्रिया निर्माण (प्रतिकरण)
रूपान्तरण
Q.13
निम्नलिखित (वन्यजीव अभयारण्य – अवस्थिति) में से कौनसा सही सुमेलित है?
शेरगढ़ – जैसलमेर
सवाई मानसिंह – सवाई माधोपुर
जवाहर सागर – उदयपुर
भैंसरोडगढ़ – भीलवाड़ा
Q.14
पशुगणना-2019 के अनुसार, राजस्थान में भारत के ऊँटों का प्रतिशत है -
86.34%
84.43%
88.43%
80.43%
Q.15
किन दो क्षेत्रों का विलय, 1956 ईस्वी में, राज्य पुनर्गठन आयोग एवं मुनी जिनविजय समिति की सिफारिश पर राजस्थान में किया गया?
लावा - नीमराना
लोहारू - सुनेल
कुशलगढ़ - सिरोंज
आबू रोड - देलवाड़ा
Q.16
31 मई, 2025 को यथाविद्यमान राजस्थान मंत्रिपरिषद के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
कथन 1
कथन 2
कथन 3
कथन 4
Q.17
24 जुलाई, 2025 तक आभा आईडी बनाने में राजस्थान का देश में स्थान है -
द्वितीय
प्रथम
तृतीय
चतुर्थ
Q.18
वर्ष 2023-24 में भारत के कुल अंगूर उत्पादन में 67 प्रतिशत से अधिक का योगदान करने वाला राज्य कौनसा है?
तमिलनाडु
महाराष्ट्र
हिमाचल प्रदेश
कर्नाटक
Q.19
पंचगंगा तथा कोयना सहायक नदियाँ हैं -
कावेरी नदी की
कृष्णा नदी की
महानदी की
गोदावरी नदी की
Q.20
किसी मनोवैज्ञानिक वस्तु से संबंधित धनात्मक या ऋणात्मक प्रभाव की मात्रा कहलाती है -
आदत
अभिवृत्ति
रुचि
अभिक्षमता