निम्नलिखित में से कौनसा पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम में व्यवस्थित है?
(A)
उड़िया का पठार, मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ, भोराट का पठार
(B)
भोराट का पठार, उड़िया का पठार, मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ
(C)
मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ, भोराट का पठार, उड़िया का पठार
(D)
उड़िया का पठार, भोराट का पठार, मुकुन्दरा की पहाड़ियाँ
Q.62
‘नेवरी’ आभूषण स्त्रियाँ कहाँ पहनती हैं?
(A)
पैर
(B)
गर्दन
(C)
कान
(D)
हाथ
Q.63
चौहान शासक पृथ्वीराज तृतीय द्वारा भण्डानकों के दमन का उल्लेख किस तत्कालीन विद्वान ने अपनी कविता में किया है?
(A)
जिनपाल
(B)
जिनपति सूरि
(C)
हेमचन्द्र सूर
(D)
सोमदेव
Q.64
निम्नलिखित में से कौन राजस्थान के सबसे लंबे समय तक मुख्य सचिव रहे हैं?
(A)
श्री एम.एल. मेहता
(B)
श्री ओम प्रकाश मीना
(C)
श्री सी.के. मैथ्यू
(D)
श्री सुधांश पंत
Q.65
जुलाई 2025 में चीन में आयोजित 11वीं एशियाई महिला युवा हैंडबॉल चैंपियनशिप के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए –
कथन (A) : इस प्रतियोगिता में भारतीय हैंडबॉल टीम में राजस्थान की साक्षी एवं शिवानी ने प्रतिनिधित्व किया। कथन (B) : भारतीय टीम की कोच राजस्थान की अनन्या सिंह थी।
(A)
केवल कथन (B) सत्य है।
(B)
कथन (A) और (B) दोनों असत्य हैं।
(C)
केवल कथन (A) सत्य है।
(D)
कथन (A) और (B) दोनों सत्य हैं।
Q.66
वर्ष 2025-26 के केन्द्रीय बजट में घोषित प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना देश के कम उत्पादकता वाले कितने जिलों में लागू की जाएगी?
(A)
150
(B)
240
(C)
350
(D)
100
Q.67
लघु हिमालय तथा शिवालिक के मध्य पायी जाने वाली अनुदैर्ध्य घाटी / घाटियाँ है / हैं -
(A) कुल्लू घाटी
(B) कांगड़ा घाटी
(C) देहरादून घाटी
नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए -
(A)
केवल (C)
(B)
(A), (B) और (C)
(C)
केवल (B) और (C)
(D)
केवल (A) और (B)
Q.68
2024 के आम चुनाव (लोकसभा) में भाग लेने वाले राजनीतिक दलों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?
(A)
चुनाव में भाग लेने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘पुस्तक’ था।
(B)
चुनाव में 6 राष्ट्रीय दलों ने भाग लिया।
(C)
चुनाव में 47 राज्य स्तरीय दलों ने भाग लिया।
(D)
चुनाव में 390 मान्यता प्राप्त (अपंजीकृत) दलों ने भाग लिया।
Q.69
2016 में अपनी ईरान यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपक्षीय व्यापार, परिवहन व पारगमन समझौते पर हस्ताक्षर किए। भारत तथा ईरान के अतिरिक्त उपर्युक्त समझौते पर हस्ताक्षर करने वाला तीसरा देश कौनसा था?
(A)
अफगानिस्तान
(B)
सऊदी अरब
(C)
संयुक्त अरब अमीरात
(D)
इराक
Q.70
डैनियल गोलमैन द्वारा प्रस्तुत संवेगात्मक बुद्धि के मिश्रित निदर्श में निम्नलिखित में से कौनसा कंस्ट्रक्ट सम्मिलित नहीं है?
(A)
सामाजिक कौशल
(B)
स्वबोध
(C)
स्वनियमन
(D)
सहानुभूति
Q.71
व्यक्तित्व के निम्नलिखित उपागमों का उनसे संबंधित मनोवैज्ञानिकों के साथ मिलान कीजिए -\n\n
मनोवैज्ञानिक
व्यक्तित्व के उपागम
\n
:—
:—
\n
(A) एरिक्सन
(i) मानवतावादी
\n
(B) मास्लो
(ii) शरीर रचना संबंधी
\n
(C) कैटेल
(iii) जीवनकाल
\n
(D) शेल्डन
(iv) शीलगुण
\n\nसही कूट का चयन कीजिए -
(A)
A-ii, B-iv, C-iii, D-i
(B)
A-iv, B-ii, C-i, D-iii
(C)
A-i, B-iii, C-ii, D-iv
(D)
A-iii, B-i, C-iv, D-ii
Q.72
निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर नदी की पहचान कीजिए –
(A) यह राजसमन्द जिले में बिजराल ग्राम की पहाड़ियाँ से उद्गमित होती है।
(B) यह बनास नदी की सहायक नदी है।
(C) इसकी कुल लम्बाई लगभग 80 कि.मी. है।
(A)
बेड़च
(B)
कोठारी
(C)
खारी
(D)
मेज
Q.73
भील विद्रोह के संबंध में कौनसा/से कथन सत्य है/हैं?
(A) प्रारम्भिक भील विद्रोह स्वतःस्फूर्त थे।
(B) वे अंग्रेजी राज्य के अन्तर्गत स्थापित नई व्यवस्था की प्रतिक्रिया स्वरूप थे।
(C) जंगल में बाह्य तत्वों के प्रवेश ने सामाजिक तनाव उत्पन्न कर दिया था।
सही कूट चुनिए -
(A)
(A), (B) और (C)
(B)
केवल (B)
(C)
केवल (A)
(D)
(B) एवं (C) दोनों
Q.74
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (A) के.एन. दीक्षित बैराठ में उत्खनन से सम्बन्धित है। (B) बैराठ से सूती वस्त्र का टुकड़ा प्राप्त हुआ था। (C) बैराठ में बीजक की पहाड़ी पर एक अशोक कालीन वृत्ताकार मन्दिर के साक्ष्य मिले हैं, दयाराम साहनी ने अपनी रिपोर्ट में जिसका उल्लेख किया था। सही कूट चुनिए।
(A)
केवल (B)
(B)
(B) और (C)
(C)
(A), (B) और (C)
(D)
(A) और (C)
Q.75
निम्नलिखित में से किस विषय पर, राजस्थान विधानसभा कोई कानून नहीं बना सकती है?
(A)
निगम कर
(B)
कृषि आय पर कर
(C)
वृत्तियों पर कर
(D)
पथकर
Q.76
उन गाँवों का सही संयोजन चुनें जिनके नाम जून 2025 में रामसर साइट में जोड़े गए हैं –
(A) मेनार
(B) केवलादेव
(C) खीचन
(D) गजनेर
(A)
(A) और (B)
(B)
(B) और (C)
(C)
(C) और (D)
(D)
(A) और (C)
Q.77
निम्नलिखित में से कौनसा अनुच्छेद/खंड/उपखंड छियासीवें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारत के संविधान में जोड़ा गया?
(A)
अनुच्छेद 51क(ट)
(B)
अनुच्छेद 51
(C)
अनुच्छेद 48क
(D)
अनुच्छेद 51क
Q.78
भारत में निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में वार्षिक वर्षा की परिवर्तिता 20 प्रतिशत से कम है?
(A)
उत्तर-पूर्वी राज्य
(B)
गुजरात
(C)
पंजाब
(D)
कोरोमंडल तट
Q.79
कौनसा दबाव समूह ‘रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया’ नामक राजनीतिक दल में रूपांतरित हो गया?
(A)
ऑल इंडिया शेड्यूल्ड कास्ट्स फेडरेशन
(B)
दलित शोषित समाज संघर्ष समिति (डी.एस.-फोर)
(C)
पिछड़ा व अल्पसंख्यक समुदाय कर्मचारी महासंघ (बामसेफ)
(D)
दलित पैंथर्स
Q.80
मैक्लेलैण्ड के अनुसार, जब विद्यार्थी प्रतिस्पर्धा करना और सफलता के लिए चुनौतियाँ स्वीकार करना चाहते हैं, तो यह किस प्रकार की अभिप्रेरक आवश्यकता है?