Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक पेपर I (सामान्य ज्ञान) 2024 (सेट C)

100 सवाल · पेज 3/5

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.41

जून 2025 में, राजस्थान के किस शहर में, पोंटून तकनीक से बनी राज्य की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बोट का शुभारंभ किया गया है?

Q.42

भारत के वे चार राज्य कौनसे थे जिनका वित्त वर्ष 2023 में स्थिर कीमतों पर (2011-12 = 100) कुल औद्योगिक सकल राज्य जोड़े गये मूल्य में लगभग 43 प्रतिशत अंश था?

Q.43

वित्तीय वर्ष 2024-25 (दिसम्बर 2024 तक) भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ?

Q.44

‘शारीरिक विकास एक व्यवस्थित पैटर्न का अनुसरण करता है, जिसमें विकास शरीर के केन्द्रीय अक्ष से लेकर चरम सीमाओं तक बाहर की ओर फैलता है।’ किसी व्यक्ति में शारीरिक विकास के इस पैटर्न को कहा जाता है -

Q.45

ऑपरेशन सिंदूर पर दिनांक 07.05.2025 को भारत के विदेश सचिव ने अपने वक्तव्य में किस अन्तर्राष्ट्रीय संगठन के प्रेस वक्तव्य को इस कार्यवाही के संदर्भ में देखे जाने का जिक्र किया है?

Q.46

किस वाद के फैसले में भारत के उच्चतम न्यायालय ने यह अभिनिर्धारित किया है कि पंथनिरपेक्षता संविधान के मूल ढाँचे का अंग है?

Q.47

रेनिंगर और हिडी द्वारा वर्णित अभिरुचि विकास प्रतिमान की चार अवस्थाएं नीचे दी गई हैं।

(i) उभरती व्यक्तिगत अभिरुचि
(ii) स्थितिपरक अभिरुचि अनुरक्षित
(iii) स्थितिपरक अभिरुचि उत्प्रेरित
(iv) अच्छी विकसित व्यक्तिगत अभिरुचि

अभिरुचि विकास के सही क्रम का चयन नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए कीजिए -

Q.48

ग्राहम वाल्स के अनुसार, संभावनाओं को तलाशना, विचार उत्पन्न करना, अस्पष्टता और लचीलेपन को आने देना, ये सृजनात्मक चिंतन प्रक्रिया के किस चरण के अंतर्गत आते हैं?

Q.49

निम्नलिखित में से कौनसे जिले उनके सामान्य वार्षिक वर्षा के आधार पर सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित है?

Q.50

औरंगजेब ने महाराणा राजसिंह को कौनसे परगने प्रदान किए थे?

Q.51

प्रतिहारों के शासन काल में किस स्थापत्य शैली का विकास हुआ?

Q.52

निम्न में से कौन राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष नहीं थे?

Q.53

जुलाई 2025 में, राजस्थान क्रिकेट संघ की तदर्थ समिति ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली टीम चुनने के लिए चयन समिति की घोषणा की। निम्नलिखित में से कौन सीनियर पुरुष वर्ग की चयन समिति में शामिल नहीं है?

Q.54

आर्थिक समीक्षा 2024-25 के अनुसार भारत के कपड़ा निर्यात के संदर्भ में निम्न में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

(i) भारत वैश्विक स्तर पर कपड़ा और परिधान का छठा सबसे बड़ा निर्यातक है।
(ii) यह देश के निर्यात में 12 प्रतिशत का योगदान देता है।
(iii) वर्ष 2023 में, कपड़ा एवं परिधान में देश की बाजार हिस्सेदारी वैश्विक स्तर पर 7 प्रतिशत रही है।

कूट -

Q.55

यूएनईपी विश्व पर्यावरण दिवस-2025 की थीम / विषय है -

Q.56

सूची-I (लक्षणों के वितरण) को सूची-II (लक्षणों की श्रेणी) से सुमेलित कीजिए तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

सूची-I (लक्षणों के वितरण) सूची-II (लक्षणों की श्रेणी)
(A) सामान्य जनसंख्या में व्यापक रूप से वितरित लक्षण (i) सतही लक्षण
(B) वे लक्षण जो अद्वितीय हैं एवं किसी विशिष्ट व्यक्ति में विद्यमान हैं (ii) स्रोत लक्षण
(C) बाह्य व्यवहार द्वारा आसानी से पहचाने जाने वाले लक्षण (iii) अद्वितीय लक्षण
(D) वे लक्षण जो अंतर्निहित संरचना में हैं और व्यक्तित्व के मूल का गठन करते हैं (iv) सामान्य लक्षण

कूट -

Q.57

निम्नांकित में से 18वीं लोकसभा चुनाव में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल को पहचानिए –

Q.58

सिंधु जल संधि, 1960 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
(i) भारत, पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक के बीच सिंधु जल संधि, 1960, 19 सितम्बर, 1960 को नई दिल्ली में हस्ताक्षरित की गई थी।
(ii) यह 12 जनवरी, 1961 को कराची में अनुमोदन-पत्रों के आदान-प्रदान के साथ लागू हुई थी।
सही विकल्प चुनिए –

Q.59

एरिक्सन के मनो-सामाजिक विकास सिद्धांत के अनुसार, जब उत्तर-बाल्यावस्था का बच्चा नवीन ज्ञान अर्जित करने तथा बौद्धिक कौशल सीखने हेतु परिश्रम करने के बावजूद बार-बार असफल होता है, तब उसमें कौनसे भाव विकसित होते हैं?

Q.60

शिक्षा मनोविज्ञान एक अध्यापक को सम्पूर्ण सामाजिक वातावरण और अधिगम पर उसके प्रभाव की प्रक्रियाओं के बारे में जानने में सहायता करता है। शिक्षा मनोविज्ञान का यह योगदान निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें