Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक पेपर I (सामान्य ज्ञान) 2024 (सेट D)

100 सवाल · पेज 1/5

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.1

वर्ष 2022-23 में राजस्थान का शुद्ध बोया गया क्षेत्र कितने प्रतिशत था?

Q.2

राजस्थान के कौनसे जिले में 2001-2011 के दौरान जनसंख्या में सर्वाधिक प्रतिशत दशब्दी अन्तर अंकित किया गया?

Q.3

राजस्थान में 1857 के विद्रोह के निम्नलिखित केन्द्रों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए-
(अ) एरनपुरा
(ब) नीमच
(स) नसीराबाद
(द) आउवा

Q.4

निम्नलिखित में से किसने गणेश्वर सभ्यता के उत्खनन कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?

Q.5

राजस्थान के मंत्रियों के लिए आचार संहिता के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?

Q.6

राजस्थान के मुख्य सचिव के बारे में निम्नलिखित पर विचार करें –
(अ) नए सिद्धांतों या योजनाओं के अंगीकरण को अन्तर्वलित करने वाले समस्त महत्त्वपूर्ण मामलों को, जहाँ आवश्यक हो, मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करने के पश्चात, मुख्य सचिव द्वारा प्रभारी मंत्री के माध्यम से निपटाया जाएगा।
(ब) मुख्य सचिव, स्वप्रेरणा से, किसी भी विभाग में किसी भी मामले में संबंधित कागज-पत्रों को देखने के लिए मंगा सकते हैं।
ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौनसा सही है/हैं?

Q.7

राजस्थान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गाँव योजना के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए।

कथन A : इस योजना के तहत बीपीएल परिवारों को स्वरोजगार और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए अधिकतम दो लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी।
कथन B : इस योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों को त्रैमासिक रैंकिंग के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 50 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

Q.8

दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) पर विचार कीजिए —

कथन A : विषुवत रेखीय या उष्णकटिबंधीय वाताग्रों को अन्तर-उष्णकटिबंधीय अभिसरण भी कहा जाता है।
कथन R : यह वाताग्र उत्तरी-पश्चिमी तथा दक्षिणी-पश्चिमी व्यापारिक पवनों के मिलन स्थल का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सही विकल्प चुनिए —

Q.9

भारत में भूमि सुधारों के अन्तर्गत निम्न में से कौनसे कदम उठाये गये हैं?
(i) मध्यस्थों की समाप्ति
(ii) काश्तकारी सुधार
(iii) भू-जोतों पर सीमा निर्धारण
(iv) अधिक उपज देने वाले बीजों का प्रयोग
नीचे दिये गये कूट की मदद से सही उत्तर का चुनाव कीजिये -

Q.10

तिब्बत पर भारत-चीन समझौता, 1954 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i) इसे 29 मार्च, 1954 को शंघाई में हस्ताक्षरित किया गया था।
(ii) इसकी प्रस्तावना में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के पाँच सिद्धांत थे, इसलिए इस समझौते को पंचशील समझौते के रूप में जाना जाने लगा।
(iii) इस समझौते पर भारत की ओर से राजदूत नेद्याम राघवन ने हस्ताक्षर किए थे।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसे सही हैं?

Q.11

निम्नलिखित में से कौन सा कथन सृजनात्मकता के विषय में सही नहीं है?

Q.12

मजदूर किसान शक्ति संगठन से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(i) मजदूर किसान शक्ति संगठन की स्थापना 1990 में महाराष्ट्र में की गई।
(ii) मजदूर किसान शक्ति संगठन ने भारत में सूचना का अधिकार कानून पारित कराने में अग्रणी भूमिका निभाई।

सही विकल्प चुनिए –

Q.13

एक व्यक्ति जो दंत चिकित्सक के छेदन (ड्रिल) की आवाज के प्रति दुश्चिन्ता के साथ प्रतिक्रिया करता है, वह एक इलेक्ट्रिक कॉफी पीसनेहारा (ग्राइन्डर) के प्रति भी कुछ दुश्चिन्ता के साथ प्रतिक्रिया देता है, यह एक उदाहरण है –

Q.14

जनगणना-$2011$ के अनुसार, निम्नलिखित में से किन जिलों के युग्म में उनकी कुल जनसंख्या में अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या का प्रतिशत सबसे कम था?

Q.15

राजस्थान मानसून रिपोर्ट 2024 के अनुसार, जिलेवार सर्वाधिक वर्षा (सामान्य से अधिक) निम्नलिखित में से कौनसे जिले में दर्ज की गई है?

Q.16

राजस्थान सेवा संघ की स्थापना कहाँ की गई थी?

Q.17

सिवाणा के किले का निर्माण किसने करवाया?

Q.18

शतरंज में राजस्थान के खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन के लिए निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए -
कथन A : जून 2025 में सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में राजस्थान के अभिजीत गुप्ता इंटरनेशनल मास्टर बने।
कथन B : जून 2025 में ओडिशा के खोरदा में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-07 ओपन एवं गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में राजस्थान की श्रेयांशी जैन ने गोल्ड मेडल जीता।

Q.19

राजस्थान विधानसभा की ‘समिति व्यवस्था’ के संदर्भ में दिए गए कथनों पर विचार कीजिए –
(अ) विधानसभा समितियों को दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है – स्थायी समितियाँ और तदर्थ समितियाँ।
(ब) राजस्थान विधानसभा में 22 स्थायी समितियाँ हैं, जिनमें से चार वित्तीय हैं और शेष विभिन्न अन्य विषयों से संबंधित हैं।
उपर्युक्त कथन/कथनों में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?

Q.20

फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

(i) फिरोजपुर फीडर पुनर्निर्माण परियोजना को 24 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय जल आयोग, नई दिल्ली की सलाहकार मिति की बैठक में स्वीकृति प्राप्त हुई।
(ii) इस परियोजना की कुल लागत 647.62 करोड़ रुपये है।
(iii) इसमें हरियाणा की हिस्सेदारी 66 प्रतिशत एवं राजस्थान की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत है।

सही विकल्प का चयन कीजिए –

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें