आमेर के राज मानसिंह की निम्नलिखित प्रशासनिक नियुक्तियों को कालक्रमानुसार रखिये एवं सही विकल्प चुनिए –
(अ) बंगाल का गवर्नर
(ब) बिहार का सूबेदार
(स) काबुल का सूबेदार
(द) उत्तर–पश्चिमी सीमांत प्रदेश का प्रशासक
(A)
(अ), (ब), (स), (द)
(B)
(स), (ब), (द), (अ)
(C)
(द), (स), (ब), (अ)
(D)
(स), (अ), (ब), (द)
Q.82
विधि द्वारा गठित किसी नियमित निकाय की सेवाओं के संबंध में, राजस्थान लोक सेवा आयोग के कृत्यों का विस्तार करने की शक्ति किसके पास है?
(A)
राजस्थान के मुख्य सचिव
(B)
राजस्थान राज्य विधानसभा
(C)
राष्ट्रपति
(D)
संसद
Q.83
निम्नलिखित कथनों पर विचार करें –
(अ) पंचायत, पंचायत क्षेत्र के वयस्क पुरुष सदस्यों पर उक्त क्षेत्र के निवासियों के लिए साधारण उपयोगिता के किसी भी सार्वजनिक कार्य के संनिर्माण के लिए विशेष कर अधिरोपित कर सकती है।
(ब) परन्तु वह किसी व्यक्ति को स्वैच्छिक श्रम करने या उसे उसकी ओर से किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा किये जाने के बदले में इस कर के संदाय से छूट दे सकेगी।
ऊपर दिए गए कथन/कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?
(A)
केवल (अ) सही है।
(B)
केवल (ब) सही है।
(C)
न तो (अ) और ना ही (ब) सही है।
(D)
(अ) एवं (ब) दोनों सही हैं।
Q.84
निम्नलिखित में से कौनसा अटलांटिक महासागर का सीमावर्ती सागर नहीं है?
(A)
कैरिबियन सागर
(B)
लैब्राडोर सागर
(C)
सारगासो सागर
(D)
ब्यूफोर्ट सागर
Q.85
रणजीत सागर बाँध तथा दुलहस्ती जलविद्युत परियोजना क्रमशः किन नदियों पर अवस्थित हैं?
(A)
सतलुज तथा व्यास
(B)
सिन्धु तथा चिनाब
(C)
रावी तथा चिनाब
(D)
रावी तथा व्यास
Q.86
1935 के अधिनियम द्वारा कितने प्रांतों में द्विसदनीय व्यवस्था लागू की गई थी?
(A)
आठ
(B)
पाँच
(C)
छह
(D)
सात
Q.87
एक दाएँ हाथ के बल्लेबाज के दाएँ हाथ में चोट लग जाती है और वह बाएँ हाथ से खेलने की कोशिश करता है। दाएँ हाथ से सीखे गए कौशल के कारण उसके लिए बाएँ हाथ से खेलना सुविधाजनक होता है। तो, यह किस प्रकार का अधिगम स्थानांतरण है?
(A)
अनुलंब
(B)
अनुक्रमिक
(C)
समस्तर
(D)
द्विपार्श्वीय
Q.88
स्टर्नबर्ग के अनुसार, एक व्यक्ति जो पारम्परिक बुद्धिलब्धि परीक्षा में कम अंक प्राप्त करता है लेकिन जो वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान जल्दी से पहचान लेता है, इसे कहा जाता है -
(A)
रचनात्मक बुद्धिमत्ता
(B)
व्यावहारिक बुद्धिमत्ता
(C)
विश्लेषणात्मक बुद्धिमत्ता
(D)
अंतर्वैयक्तिक बुद्धिमत्ता
Q.89
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की किस धारा के तहत एक नया राजनीतिक दल पंजीकृत किया जा सकता है?
(A)
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20A
(B)
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 25A
(C)
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 35A
(D)
जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A
Q.90
‘प्रभावी शिक्षण हेतु निर्देशन’ शैक्षिक मनोविज्ञान के किस क्षेत्र में सम्मिलित है?
(A)
अधिगमकर्ता
(B)
अधिगम प्रक्रिया
(C)
अधिगम उपलब्धि
(D)
अधिगम मूल्यांकन
Q.91
निम्नलिखित में से कौनसा (पशुधन नस्ल - उपनाम) सुमेलित नहीं है?
(A)
गिर - रेंडा
(B)
थारपारकर - मालाणी
(C)
चोकला - सोनाड़ी
(D)
मगरा - चकरी
Q.92
अजमेर के चौहानों के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए –
(अ) अजयराज ने अपनी राजधानी सांभर से अजमेर स्थानांतरित की थी।
(ब) अजयराज ने अपनी राजधानी में प्रसिद्ध झील का निर्माण करवाया और उसका नाम आनासागर रखा।
(A)
केवल (अ) सत्य है।
(B)
केवल (ब) सत्य है।
(C)
(अ) और (ब) दोनों असत्य हैं।
(D)
(अ) और (ब) दोनों सत्य हैं।
Q.93
गोविंद गिरि एवं भील आंदोलन के संदर्भ में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(A)
गोविंद गिरि ने मानगढ़ पहाड़ी को अपना केन्द्र बनाया।
(B)
गोविंद गिरि ने प्रत्येक भील गाँव में धूणी स्थापित की तथा उसकी सुरक्षा हेतु कोतवाल की नियुक्ति की।
(C)
अप्रैल 1915 में, गोविंद गिरि को इदर ठिकाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
(D)
गोविंद गिरि ने भगत पंथ की स्थापना की।
Q.94
राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए -
(अ) आयोग की कार्यप्रणाली का निर्धारण राजस्थान सरकार द्वारा किया जाता है।
(ब) कार्य संचालन हेतु आयोग में राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग (प्रक्रिया) विनियम, 2001 लागू हैं।
सही उत्तर का चयन कीजिए -
(A)
न तो (अ) और ना ही (ब) सही है।
(B)
(अ) एवं (ब) दोनों सही हैं।
(C)
केवल (अ) सही है।
(D)
केवल (ब) सही है।
Q.95
निम्नलिखित में से कौनसा विश्व का जैव-विविधता तप्त-स्थल नहीं है?
(A)
सुंडालैंड
(B)
मेडागास्कर क्षेत्र
(C)
सुलेमान-किर्थर श्रृंखला
(D)
भूमध्यसागरीय बेसिन
Q.96
स्किनर के क्रियाप्रसूत अनुबंध सिद्धांत में जब प्रयोगकर्ता यह निश्चित करता है कि स्किनर बॉक्स में प्रत्येक 10वीं सही अनुक्रिया पर पुनर्बलन दिया जाएगा, तो इस अनुसूची को कहा जाता है -
(A)
निश्चित अन्तराल पुनर्बलन अनुसूची
(B)
निश्चित अनुपात पुनर्बलन अनुसूची
(C)
परिवर्त्य अनुपात पुनर्बलन अनुसूची
(D)
परिवर्त्य अन्तराल पुनर्बलन अनुसूची
Q.97
निम्नलिखित में से अभिप्रेरणा के बारे में कौनसा कथन सही नहीं है?
(A)
बाह्य अभिप्रेरणा उन कार्यों के लिए अधिक प्रभावी हो सकती है, जिनमें सृजनात्मक चिंतन की आवश्यकता होती है।
(B)
आंतरिक अभिप्रेरणा व्यक्तियों में उत्पादकता के साथ-साथ सृजनात्मकता को भी बढ़ाती है।
(C)
बाह्य अभिप्रेरणा न केवल व्यवहार से जुड़ी है बल्कि प्रदर्शन में वृद्धि से भी जुड़ी है।
(D)
आंतरिक अभिप्रेरणा उस स्वायत्तता से संबंधित है, जिससे व्यक्ति किसी कार्य को करते समय आनंदित होता है।
Q.98
भारत के दूरसंचार क्षेत्र के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए और नीचे दिये कूट में से सही उत्तर चुनिए—
(i) भारत 84 प्रतिशत टेलीघनत्व के साथ दूरसंचार का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है।
(ii) टेलीमैटिक्स विकास केन्द्र (सी-डॉट) भारत में विकसित देशों और विदेशी तकनीक के घनिष्ठ सहयोग से दूरसंचार के क्षेत्र में शोध और विकास के लिये प्रतिबद्ध है।
कूट
(A)
केवल (ii) सही है।
(B)
दोनों (i) और (ii) सही हैं।
(C)
केवल (i) सही है।
(D)
न तो (i) और ना ही (ii) सही है।
Q.99
एरिक्सन के अनुसार, कौनसी अवस्था में अपनी क्रियाओं पर स्वयं की नियंत्रण योग्यता के कारण स्वतंत्र होने का एहसास होता है?
(A)
पहल बनाम अपराधबोध
(B)
विश्वास बनाम अविश्वास
(C)
पहचान बनाम भूमिका भ्रम
(D)
स्वायत्तता बनाम शर्म
Q.100
निम्नलिखित में से किस रक्षात्मक युक्ति के सहारे व्यक्ति विभिन्न प्रकार के बहाने बनाता है तथा सामाजिक रूप से स्वीकृत कारणों की मदद से अपने अनुचित व्यवहार को उचित सिद्ध करने की कोशिश करता है?