Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक पेपर I (सामान्य ज्ञान) 2024 (सेट D)

100 सवाल · पेज 4/5

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.61

किस राष्ट्रपति के चुनाव में, दूसरी वरीयता के मतों की गणना की गई थी?

Q.62

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए -
(अ) अनुच्छेद 17 एवं 35(क) (ii) के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत की संसद ने अस्पृश्यता (अपराध) अधिनियम 1955 पारित किया।
(ब) ‘अस्पृश्यता’ को सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1976 में परिभाषित किया गया है।
सही उत्तर का चयन कीजिए -

Q.63

नीचे दो कथन दिए गए हैं – (अ) एक व्यक्ति किसी बात को लिखकर अच्छे ढंग से व्यक्त कर सकता है, किंतु हो सकता है उसी बात को वह बोलकर ठीक ढंग से व्यक्त ना कर पाए। (ब) किसी व्यक्ति के भीतर पाई जाने वाली भिन्नताएँ अंत:वैयक्तिक भिन्नताएँ कहलाती हैं। उपरोक्त कथनों के संदर्भ में सही विकल्प का चयन कीजिए –

Q.64

भारत कब से विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है?

Q.65

उपलब्धि अभिप्रेरणा को निम्नलिखित में से किस श्रेणी में रखा जा सकता है?

Q.66

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -

सूची-I (पर्यटन स्थल) सूची-II (जिला)
(A) गेटोर (i) उदयपुर
(B) आहड़ म्यूजियम (ii) चित्तौड़गढ़
(C) मीरा मंदिर (iii) जयपुर
(D) कर्ण महल (iv) बीकानेर

Q.67

निम्नलिखित में से किस राजपूत शासक ने ‘विजय कटकातु’ की उपाधि धारण की?

Q.68

लोक देवताओं एवं उनके पूजा स्थल/मंदिर के संबंध में कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?

Q.69

मण्डोर के गुर्जर प्रतिहार वंश के विषय में निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए -
(अ) घटियाला का शिलालेख मण्डोर के गुर्जर प्रतिहार वंश की जानकारी का प्रमुख स्रोत है।
(ब) यह शिलालेख प्रसिद्ध प्रतिहार शासक कक्कुुक ने उत्कीर्ण करवाया था।

Q.70

राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उनके नवनियुक्त कुलपति/कुलगुरु के लिए कॉलम-I एवं कॉलम-II को सुमेलित करते हुए सही विकल्प चुनिए -
| कॉलम-I (विश्वविद्यालय) | कॉलम-II (कुलपति / कुलगुरु) |
| :— | :— |
| (A) बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय | (i) प्रो. अखिल रंजन गर्ग |
| (B) राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जोबनेर | (ii) प्रो. त्रिभुवन शर्मा |
| (C) कोटा विश्वविद्यालय | (iii) प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत |

Q.71

राज्यपाल के पद के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौनसा युग्म सुमेलित नहीं है?

Q.72

2025 की अनुमानित जनसंख्या के आधार पर निम्नलिखित देशों का सही अवरोही क्रम है –

Q.73

‘इण्डिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट (ISFR) - 2023’ के अनुसार, देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत वनावरण तथा वृक्षावरण था?

Q.74

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
(i) संविधान (इक्कीसवां संशोधन) अधिनियम द्वारा भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को सम्मिलित किया गया।
(ii) संविधान (बहत्तरवां संशोधन) अधिनियम द्वारा भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कोंकणी, मणिपुरी एवं नेपाली भाषाओं को सम्मिलित किया गया।
(iii) संविधान (बयानवेवां संशोधन) अधिनियम द्वारा बोडो, डोगरी, मैथिली एवं संथाली भाषाओं को भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया।
सही विकल्प चुनिए –

Q.75

मार्श एवं उनके सहयोगियों के अनुसार, किशोर विद्यार्थियों का शैक्षिक आत्म-प्रत्यय निम्नलिखित में से कौनसी परिस्थितियों द्वारा अत्यधिक निर्धारित होता है?

Q.76

व्यक्तित्व मापन की निम्नलिखित प्रक्षेपी प्रविधियों का उनसे संबंधित मनोवैज्ञानिकों के साथ मिलान कीजिए – प्रक्षेपी प्रविधि मनोवैज्ञानिक का नाम (A) शब्द-साहचर्य परीक्षण (i) गार्डनर मर्फी (B) चित्र-कहानी परीक्षण (ii) रोहडे एवं हिल्ड्रेथ (C) हस्तलेखन प्रविधि (iii) सायमण्ड (D) वाक्यपूर्ति परीक्षण (iv) फ्रायड एवं जुंग सही कूट का चयन कीजिए –

Q.77

1919 के अधिनियम में प्रांतों में द्वैध शासन से संबंधित असत्य कथन की पहचान कीजिए –
(i) प्रांतों में मंत्री प्रान्तीय विधानमण्डल द्वारा नियुक्त किए जाते थे।
(ii) प्रांतों में मंत्री विधानमण्डल के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी थे।
(iii) प्रांतों में आरक्षित विषयों के संबंध में, गवर्नर मंत्रियों की सलाह से निर्देशित होते थे।
(iv) प्रांतों में वित्तीय शक्ति के अभाव में, मंत्री अपनी नीति को प्रभावी रूप से कार्यान्वित नहीं कर सकते थे।

सही विकल्प चुनिए –

Q.78

एक बालक किसी परिस्थिति में, सामाजिक मान्यताओं तथा उस परिस्थिति में उचित-अनुचित का ध्यान रखते हुए आचरण करता है। इसे क्या कहा जाता है?

Q.79

राजस्थान में मसाला पार्क अवस्थित हैं -

Q.80

निम्नलिखित में से कौनसा सेनानायक हल्दीघाटी के युद्ध के दौरान महाराणा प्रताप के सैन्य संरचना के किसी भाग का नेतृत्व नहीं कर रहा था?

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें