Q.1
राजस्थान की पहली लोकतांत्रिक सरकार में शिक्षा विभाग का प्रभार निम्नलिखित में से किसके पास था ?
- (A)
मोहनलाल सुखाड़िया
- (B)
रामकिशोर व्यास
- (C)
नाथूराम मिर्धा
- (D)
बलवंत सिंह मेहता
100 सवाल · पेज 1/5
Q.1
राजस्थान की पहली लोकतांत्रिक सरकार में शिक्षा विभाग का प्रभार निम्नलिखित में से किसके पास था ?
मोहनलाल सुखाड़िया
रामकिशोर व्यास
नाथूराम मिर्धा
बलवंत सिंह मेहता
Q.2
जैसलमेर के लोक संगीत में प्रमुख रूप से कौन सा ‘ख्याल’ गाया जाता है ?
मेंहेन्द्रा री ख्याल
हेला
तुर्रा-कलंगी
कुचामणी
Q.3
निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता बाडोली के मंदिर की नहीं है ?
नारी का सुंदर अंकन
स्तंभों पर उत्कीर्ण कला
सादगीपूर्ण छतें
पंचायतन शैली
Q.4
राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए :
यह एक स्वायत्तशासी निकाय है।
इसके पास सिविल कोर्ट की सभी शक्तियाँ हैं।
इसका अपना अन्वेषण दल है।
यह राजस्थानी भाषा में भी परिवेदनाएँ ग्रहण करता है।
Q.5
गुर्जर समाज सहित अति पिछड़ा वर्ग (एम बी सी) की माँगों की समीक्षा करने के लिए जून 2025 में गठित तीन सदस्यीय कैबिनेट समिति में निम्नलिखित में से कौन सम्मिलित नहीं है ?
श्री जोगाराम पटेल
श्री जवाहर सिंह बेढम
श्री अविनाश गहलोत
श्री जोराराम कुमावत
Q.6
राजस्थान में स्थापित देश के पहले राजकीय बालिका सैनिक स्कूल का नाम निम्नलिखित में से किसके नाम पर रखा गया है ?
रामेतीदेवी जगदीश डाटा
रामीदेवी रामनारायण राठी
करणी माता
माँ जालपा देवी
Q.7
प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में 19वाँ राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस कब और कहाँ मनाया गया ?
27 जून 2025, अजमेर
28 जून 2025, जोधपुर
29 जून 2025, जयपुर
30 जून 2025, उदयपुर
Q.8
डोलड्रम निम्नलिखित में से किन अक्षांशों के मध्य स्थित है ?
$10^\circ$ उत्तर से $15^\circ$ उत्तर
$10^\circ$ दक्षिण से $15^\circ$ दक्षिण
$5^\circ$ दक्षिण से $10^\circ$ दक्षिण
$5^\circ$ उत्तर से $5^\circ$ दक्षिण
Q.9
प्रो कबड्डी लीग सीज़न 12 में राजस्थान के खिलाड़ियों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) राजस्थान के दस खिलाड़ी मौजूदा सीज़न में भाग ले रहे हैं।
(ii) जयपुर पिंक पैंथर्स द्वारा ₹ 1.38 करोड़ में खरीदे गए सचिन तंवर, नीलामी में राजस्थान के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
केवल (i)
केवल (ii)
(i) और (ii) दोनों
न तो (i) और न ही (ii)
Q.10
भारत सरकार अधिनियम, 1919 के प्रावधानों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें :
(i) भारत में एक लोक सेवा आयोग की स्थापना की जाएगी जिसमें 5 से अधिक सदस्य नहीं होंगे जिनमें से एक अध्यक्ष होगा, जिसे परिषद में राज्य सचिव द्वारा नियुक्त किया जाएगा।
(ii) लोक सेवा आयोग का प्रत्येक सदस्य 4 वर्ष तक पद पर रहेगा तथा उसे पुनः नियुक्त नहीं किया जा सकेगा।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
केवल (i)
केवल (ii)
(i) और (ii) दोनों
न तो (i) और न ही (ii)
Q.11
भारत सरकार की ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ पहल के संदर्भ में निम्न में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) यह पहल पानी की दक्षता बढ़ाने की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पी.एम.के.एस.वाई.) का एक घटक है ।
(B) ‘प्रति बूंद अधिक फसल’ पहल के अन्तर्गत कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई की स्थापना के लिये परियोजना लागत के 50 प्रतिशत की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ।
केवल (A) सही है ।
केवल (B) सही है ।
(A) और (B) दोनों सही हैं ।
न तो (A) और न ही (B) सही है ।
Q.12
भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और शानदार ऐतिहासिक स्थलों को प्रदर्शित करने के लिए थीम आधारित सर्किट रेलों के रूप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित में से किन रेलों को प्रारम्भ किया गया है ?
भारत दर्शन
महाराजा एक्सप्रेस
भारत गौरव
भारत यात्रा
Q.13
अक्टूबर तथा नवम्बर में तमिलनाडु के ऊपरी तट पर वर्षा होती है -
दक्षिण-पूर्वी व्यापारिक पवनों के कारण
पश्चिमी अवदाब के कारण
पूर्वी अवदाब एवं अन्तः उष्णकटिबंधीय अभिसरण के खिसकाव के कारण
दक्षिण-पश्चिमी व्यापारिक पवनों के कारण
Q.14
निम्नलिखित विद्वानों में से किसने जवाहरलाल नेहरू की विदेश नीति को ‘वेस्टफेलिया प्लस गुटनिरपेक्षता’ के रूप में चित्रित किया है ?
भरत कर्नाड
सी. राजामोहन
कान्ति बाजपेयी
शिवशंकर मेनन
Q.15
निम्नलिखित राजनीतिक सिद्धांतों पर विचार कीजिए और उनमें से उन सिद्धांतों को ढूँढ़िए जिन पर संविधान सभा में अम्बेडकर अविश्वास प्रकट करते हैं :
(I) ग्राम-स्तरीय पदसोपान
(II) पृथक निर्वाचन क्षेत्र
(III) नेतृत्व-पूजा
(IV) सामाजिक न्याय की आरंभिक स्थिति के रूप में लोकतंत्र
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(I), (II) तथा (III)
केवल (I) तथा (III)
केवल (I) तथा (II)
(I), (II), (III) तथा (IV)
Q.16
शिक्षण के स्तर के आधार पर निम्नलिखित में से अधिगम का सबसे सरल प्रकार कौन सा होता है ?
अवबोध स्तर अधिगम
स्मृति स्तर अधिगम
पृच्छा स्तर अधिगम
चिन्तन स्तर अधिगम
Q.17
शैक्षिक मनोविज्ञान के क्षेत्र को आकार देने वाली कई ऐतिहासिक जड़ों में से, एक अग्रणी व्यक्ति जिन्होंने पहली शैक्षिक मनोविज्ञान प्रयोगशाला स्थापित की और बालक को एक सक्रिय अधिगमकर्ता के रूप में देखा, वे थे :
विलियम जेम्स
जॉन ड्यूई
ई.एल. थार्नडाइक
बी.एफ. स्कीनर
अनुत्तरित प्रश्न
Q.18
सूची-I (परीक्षण) को सूची-II (मनोवैज्ञानिक) के साथ सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिये :
| सूची-I (परीक्षण) | सूची-II (मनोवैज्ञानिक) |
|---|---|
| (A) 16 पीएफ प्रश्नावली | (i) बैलक |
| (B) शब्द साहचर्य परीक्षण | (ii) मरे एवं मॉर्गन |
| (C) प्रासंगिक अन्तर्बोध परीक्षण | (iii) कैटेल |
| (D) बाल अन्तर्बोध परीक्षण | (iv) फ्रॉयड एवं जुंग |
(A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iv), (D)-(iii)
(A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i), (D)-(iv)
(A)-(iii), (B)-(iv), (C)-(ii), (D)-(i)
(A)-(iv), (B)-(i), (C)-(iii), (D)-(ii)
Q.19
भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :\n\t(i) अनुच्छेद 15(1) राज्य और व्यक्तियों को केवल धर्म, मूलवंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव करने से रोकता है।\n\t(ii) अनुच्छेद 15(5), 93वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2006 द्वारा जोड़ा गया था, जो राज्य द्वारा सहायता प्राप्त सभी निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से संबंधित विशेष प्रावधान करता है।\nऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
केवल (i)
केवल (ii)
(i) और (ii) दोनों
न तो (i) और न ही (ii)
Q.20
एक शिक्षक अपनी कक्षा में एक समस्या को रखता है और विद्यार्थियों को उस समस्या के जवाब में अपने विचार अपसारी रूप से उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सभी विचारों को बाद में मूल्यांकन हेतु रिकॉर्ड किया जाता है। सृजनात्मकता को प्रोन्नत करने हेतु शिक्षक द्वारा उपयोग में ली गई इस विशिष्ट प्रविधि को कहा जाता है :
जिगसॉ
सिनेक्टिक्स
थिंक-पेयर-शेयर
मस्तिष्क-उद्वेलन