Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक पेपर I (सामान्य ज्ञान) 2025

100 सवाल · पेज 3/5

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.41

वर्ष 2023-24 में भारत के लिये शीर्ष पाँच आयात गन्तव्य अवरोही क्रम में निम्न में से कौन से हैं ?

Q.42

निम्नलिखित कथनों के आधार पर नदी की पहचान कीजिए :

(A) भारत में ये हिमालय की नदियों में सबसे पश्चिमी है।
(B) इसका उद्गम बोखर चू के निकट एक हिमनद से है।
(C) इसे सिंगी खंबान के रूप में भी जाना जाता है।
(D) लद्दाख श्रेणी को काटते हुये यह एक दर्शनीय महाखड्ड (गॉर्ज) का निर्माण करती है।

Q.43

किस वर्ष में भारत ने ‘लुक ईस्ट पॉलिसी’ का नाम बदल कर ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ किया ?

Q.44

सूची-I का सूची-II से मिलान कीजिए और नीचे दिये गये कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

सूची-I (भारत शासन अधिनियम, 1935 की भाग संख्या) सूची-II (विषय-वस्तु)
(A) VIII (i) भारत में क्राऊन की सेवाएँ
(B) X (ii) संक्रमणकालीन प्रावधान
(C) XI (iii) संघीय रेलवे प्राधिकरण
(D) XIII (iv) राज्य सचिव, उसके सलाहकार एवं उसका विभाग

कूट :

Q.45

हार्दिक को गणितीय अवधारणाओं का ज्ञान है जो उसे भौतिकी सीखने में मदद कर रहा है। सीखने के इस हस्तांतरण को सबसे अच्छी तरह किस सिद्धान्त द्वारा समझाया जा सकता है ?

Q.46

विकास के प्रारूप (पैटर्न) को समझने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा एक तथ्य आवश्यक नहीं है ?

Q.47

प्रवीण स्वभाव से बहुत आक्रामक था और वह अन्य लोगों के साथ लड़ाई करता था । बाद में सामाजिक रूप से अस्वीकृत इस व्यवहार को दूर करने हेतु वह एक अच्छा मुक्केबाज़ बन गया । उसके द्वारा अपनाई गई रक्षात्मक युक्ति है :

Q.48

निम्नलिखित में से किस वाद में भारत के उच्चतम न्यायालय ने भारत के संविधान की उद्देशिका में ‘समाजवादी’ शब्द शामिल किये जाने पर यह माना कि इससे न्यायालय को उद्योगों के राष्ट्रीयकरण और राज्य स्वामित्व के पक्ष में अधिक से अधिक झुकाव रखने में मदद मिलेगी ?

Q.49

जॉन डी. मेयर और पीटर सेलोवे ने अपनी पुस्तक ‘संवेगात्मक विकास और संवेगात्मक बुद्धि’ (इमोशनल डेवलपमेंट एंड इमोशनल इंटेलिजेंस) में संवेगात्मक बुद्धि के निम्नलिखित में से कौन से क्षेत्र दिए थे?

(A) परानुभूति
(B) संवेगों का प्रत्यक्षीकरण
(C) संवेगों को प्रबंधित करना
(D) संवेगों का विचार प्रक्रिया में समन्वय करना
(E) संवेगों को समझना
(F) अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्ध

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
कूट :

Q.50

राष्ट्रपति चुनाव, 2022 में, किस राज्य/संघशासित क्षेत्र की विधानसभा के प्रत्येक सदस्य का मत-मूल्य न्यूनतम था ?

Q.51

सांस्कृतिक वैश्वीकरण से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : (I) सांस्कृतिक वैश्वीकरण वह प्रक्रिया है जिसके तहत विश्व के एक हिस्से में उत्पादित सूचना, वस्तुएँ और छवियाँ वैश्विक प्रवाह में प्रवेश करती हैं जो राष्ट्रों, क्षेत्रों और व्यक्तियों के बीच सांस्कृतिक मतभेदों को ‘समतल’ करती है। (II) हालाँकि सांस्कृतिक वैश्वीकरण एक जटिल प्रक्रिया है जो समरूपता या सांस्कृतिक ‘समतलीकरण’ और ध्रुवीकरण और विविधता दोनों उत्पन्न करती है। सही विकल्प का चयन कीजिए :

Q.52

निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य ऐसा है जिसे कक्षा में वैयक्तिक भिन्नताओं के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु सावधानी की आवश्यकता है ?

Q.53

निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता रुचि से सम्बन्धित नहीं है ?

Q.54

राजस्थान की निम्नलिखित में से किस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश से नहीं है ?

Q.55

निम्नांकित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ? सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए :

(A) भील गाँवों के समूह को ‘फाला’ कहा जाता है ।
(B) गैर तथा नेजा भीलों के प्रमुख लोकनृत्य हैं ।
(C) गरासिया जनजाति का प्रमुख ‘कोतवाल’ कहलाता है ।

Q.56

निम्नलिखित में से कौन हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप की सेना में शामिल था ?

Q.57

शोभालाल गुप्त ने निम्न में से किस स्थान पर “हरिजन सेवाश्रम” की स्थापना की थी ?

Q.58

निम्नलिखित कथनों को पढ़िये एवं नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही विकल्प का चयन कीजिए :

A. विग्रहराज चतुर्थ शैव मतावलम्बी था।
B. पृथ्वीराज विजय के अनुसार, विग्रहराज चतुर्थ ने ‘एकादशी’ के दिन पशुवध पर प्रतिबन्ध लगाया था।

कूट :

Q.59

भारत में सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला राज्य कौनसा है?

Q.60

मुख्यमंत्री या मंत्री के रूप में नियुक्त व्यक्ति के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(i) उसमें अनुच्छेद 173 के अधीन अर्हताएँ होनी चाहिए।
(ii) उसमें अनुच्छेद 190 के अधीन निरर्हताएँ नहीं होनी चाहिए।

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें