Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक पेपर I (सामान्य ज्ञान) 2025

100 सवाल · पेज 4/5

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.61

राजस्थान के राज्यपाल को पहचानिए, जिनकी पदावधि में राष्ट्रपति-शासन वापस लेने की उद्घोषणा दो अवसरों पर जारी की गई :

Q.62

होली के अवसर पर ‘न्हाण’ का आयोजन निम्न में से कहाँ किया जाता है ?

Q.63

राजस्थान लोक सेवा आयोग के किसी सदस्य को पद से हटाने के संबंध में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए :

(i) उच्चतम न्यायालय द्वारा मामले की जाँच कर सकारात्मक रिपोर्ट करने के पश्चात् किसी सदस्य को केवल कदाचार के आधार पर राष्ट्रपति के आदेश से हटाया जा सकता है।
(ii) राष्ट्रपति किसी सदस्य को आदेश द्वारा सीधे हटा सकता है, यदि राष्ट्रपति की राय में मानसिक या शारीरिक शैथिल्य के कारण वह अपने पद पर बने रहने के अयोग्य है।

Q.64

जून 2025 में सहकारिता विभाग राजस्थान द्वारा निम्नलिखित शहरों में से किसमें पहली बाइक ऑन रेंट सेवा “को-ऑप राइड” का शुभारंभ किया गया ?

Q.65

“रामाश्रय वार्ड” के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(i) 14 मार्च, 2024 से बुजुर्गों के स्वास्थ्य की उचित देखभाल और अस्पतालों में सम्मानजनक उपचार हेतु राज्य के जिला अस्पतालों में रामाश्रय वार्डों का शुभारंभ किया गया ।
(ii) रामाश्रय वार्डों में निजता सुनिश्चित करने के लिए पर्दे लगे दस फाउलर बेड (पुरुषों और महिलाओं के लिए पाँच-पाँच) आरक्षित किए गए हैं ।
ऊपर दिए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

Q.66

निम्नलिखित में से देशों का कौन सा समूह 2025 तक उनकी कुल जनसंख्या (अनुमानित) के अनुसार अवरोही क्रम में सही ढंग से व्यवस्थित है ?

Q.67

राजस्थान की शाहनूर अली की हाल की उपलब्धि के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

(i) उन्होंने अंडर-12 (मिनी जूनियर) वर्ग में राष्ट्रीय तलवारबाज़ी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता ।
(ii) यह प्रतियोगिता 5 से 7 जुलाई 2025 तक महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित की गई थी ।

ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?

Q.68

भारत के कपड़ा उद्योग के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?

(a) भारत जूट का एक प्रमुख उत्पादक है और कपास, रेशम और मानव निर्मित फाइबर उत्पादन में विश्व में दूसरे स्थान पर है ।
(b) भारत कपड़ा और परिधान का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक है और इस क्षेत्र में वैश्विक व्यापार में इसकी हिस्सेदारी लगभग 6 प्रतिशत है ।
(c) भारत के कुल व्यापारिक निर्यात में हस्तशिल्प सहित कपड़ा और परिधान की हिस्सेदारी वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 8 प्रतिशत रही ।

नीचे दिए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए :

Q.69

भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के अनुसार, निम्नलिखित राज्यों / केन्द्रशासित प्रदेशों में से किसमें पश्चिम बंगाल के बाद मैन्ग्रोव वन क्षेत्र का सबसे बड़ा क्षेत्र है ?

Q.70

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
(I) भारत ने संयुक्त राष्ट्र के संपोषित विकास एजेंडा - 2030 को सितम्बर, 2015 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में आयोजित सम्मेलन में ग्रहण किया ।
(II) 17 संपोषित विकास उद्देश्य तथा 169 लक्ष्य इस एजेंडा का हिस्सा हैं ।
(III) “खुशी से रहें” - यह एजेंडा का सार्वभौमिक सिद्धांत है ।
नीचे दिए गए कूटों की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए :

Q.71

निम्नलिखित में से कौन सा कथन रचनावादी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया से सम्बन्धित नहीं है ?

Q.72

पियाजे के विकास सिद्धान्त की इस अवस्था में विद्यार्थी भौतिक वास्तविकता के बिना न केवल सम्प्रत्यय को समझते हैं, अपितु वे संभावनाओं और असंभावनाओं के विषय में गहन चिन्तन में भी सम्मिलित होते हैं । वह अवस्था है -

Q.73

निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प आलपोर्ट द्वारा वर्गीकृत व्यक्तिगत शीलगुणों को दर्शाता है ?

Q.74

गिलफोर्ड के बुद्धि प्रतिमान में बौद्धिक कार्य के आधारभूत आयामों में निम्नलिखित में से कौन सा आयाम सम्मिलित नहीं है ?

Q.75

‘भारत की दूसरी प्रभुत्वकारी दल-प्रणाली’ की संकल्पना किसने प्रतिपादित की है ?

Q.76

नीचे कुछ दिशा-निर्देश दिये गये हैं, जो विद्यार्थियों के स्वनिर्णय और स्वायत्तता को प्रेरित करने के लिए सहायक हैं।
इनमें से कौन सा विकल्प सहायक नहीं है ?

Q.77

निम्नलिखित में से कौन सी उपचारात्मक तकनीक/तकनीकें अपचारियों में सुधार के लिए उपयोग की जाती है/हैं ?

(A) मनोगतिक विधि
(B) संवर्धन विधि
(C) पुनर्वास विधि
(D) व्यवहारात्मक विधि

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :

कूट :

Q.78

राजस्थान में 2023-24 में किस श्रेणी के वनों का क्षेत्र, कुल वन क्षेत्र का 50% से अधिक था ?

Q.79

कौन सा सुमेलित नहीं है ?

उद्योग अवस्थिति
चम्बल फर्टिलाइज़र गढेपान
सल्फ्यूरिक एसिड प्लान्ट कपासिन
कैप्सटन मीटर जयपुर
राजस्थान टेलीफोन भिवाड़ी

Q.80

1857 के विद्रोह के समय नसीराबाद में कौन सी सैन्य टुकड़ी तैनात नहीं थी ?

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें