एक फ्रीजर का तापमान $-10 \text{ °C}$ पर बनाए रखा जाता है और कमरे का तापमान $30 \text{ °C}$ है। फ्रीजर का यह तापमान बनाये रखने के लिए $1200 \text{ J/sec}$ की दर से ऊष्मा निकाली जाती है। इसके निष्पादन गुणांक और परिवेश को निष्कासित ऊष्मा की गणना करें।
(A)
$6.575, 1382.5 \text{ J/sec}$
(B)
$9.575, 1382.5 \text{ J/sec}$
(C)
$6.575, 1582.5 \text{ J/sec}$
(D)
$9.575, 1582.5 \text{ J/sec}$
Q.82
$E_p$ ऊर्जा के X-किरण फोटॉनों के उपयोग से किए जाने वाले X-किरण विवर्तन प्रयोग को X-किरणों के बजाय अनपेक्षिकीय इलेक्ट्रॉनों के उपयोग द्वारा दोहराया जाता है। इलेक्ट्रॉनों की गतिज ऊर्जा क्या होनी चाहिए ताकि वैसा ही विवर्तन प्रतिरूप प्राप्त हो जैसा कि X-किरणों के लिए है (उसी क्रिस्टल का प्रयोग करके)? (यहाँ संकेतों के प्रचलित अर्थ हैं)
(A)
$E_p$
(B)
$\frac{E_p^2}{2m_e c^2}$
(C)
$\frac{E_p^2}{m_e c^2}$
(D)
$\frac{2E_p^2}{m_e c^2}$
Q.83
संकारक $\left[ \frac{d^2}{dx^2} - Bx^2 \right]$ में नियतांक B का मान ताकि $e^{-ax^2}$ इस संकारक का आइगेन फलन हो, है (यहाँ ‘a’ एक नियतांक है)
(A)
$a^2$
(B)
$2a^2$
(C)
$\frac{a^2}{4}$
(D)
$4a^2$
Q.84
किसी गैस के अणुओं का औसत मुक्त पथ तापमान $T_0$ तथा दाब $P_0$ पर $\lambda_0$ है। यदि दाब को बढ़ाकर $1.5 P_0$ कर दिया जाए तथा तापमान को घटाकर $0.75 T_0$ कर दिया जाए, तो गैस के अणुओं के नए औसत मुक्त पथ को ज्ञात कीजिए।
(A)
अपरिवर्तित रहता है।
(B)
$\lambda_0$ का आधा हो जाता है।
(C)
$\lambda_0$ का दो गुना हो जाता है।
(D)
$1.125 \lambda_0$ के बराबर हो जाता है।
Q.85
यदि $\Psi = e^{ix} - e^{-ix}$ तो $\Psi\Psi^*$ का मान है :
(A)
$- 4 \sin^2x$
(B)
$4 \sin^2x$
(C)
$\sin 2x$
(D)
$\cos 2x$
Q.86
किसी रेडियोएक्टिव पदार्थ का द्रव्यमान (m) इसकी सक्रियता R के साथ निम्नलिखित संबंधों में से किसके द्वारा संबंधित है ?
(यहाँ $N_A$ एवोगाद्रो संख्या, M मोलर द्रव्यमान, $\tau$ औसत आयु तथा $T_{1/2}$ अर्द्ध-आयु है)
(A)
$m = \frac{RM\tau}{N_A \ln 2}$
(B)
$m = \frac{RM T_{1/2}}{N_A \ln 2}$
(C)
$m = \frac{RM}{N_A} (0.693) T_{1/2}$
(D)
m तथा R में ऐसे किसी संबंध का अस्तित्व नहीं है।
Q.87
श्रोडिंगर समीकरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [A] : यह एक रैखिक अवकल समीकरण है । [B] : यह समय के सापेक्ष प्रथम कोटि का अवकल समीकरण है ।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
केवल कथन [A] सही है ।
(B)
केवल कथन [B] सही है ।
(C)
कथन [A] तथा [B] दोनों सही हैं ।
(D)
कथन [A] तथा [B] दोनों गलत हैं ।
Q.88
विखण्डन के लिए निम्न कथनों को पढ़िए : [A] : सक्रियण ऊर्जा, विखण्डन अवरोध को पार करने के लिए नाभिक की आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा है। [B] : सक्रियण ऊर्जा, विखण्डन अवरोध की चौड़ाई का माप है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
[A] तथा [B] दोनों सही हैं।
(B)
केवल [B] सही है।
(C)
केवल [A] सही है।
(D)
[A] तथा [B] दोनों गलत हैं।
Q.89
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.90
परमाणु क्रमांक $Z$ तथा द्रव्यमान संख्या $A$ वाले किसी परमाणु नाभिक के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(A)
नाभिकीय द्रव्य तथा नाभिकीय आवेश नाभिक के आयतन में सर्वसम रूप से वितरित होते हैं।
(B)
जिन नाभिकों के लिए $Z > 83$ तथा $A > 209$ होता है, वे $\alpha$-विकिरण उत्सर्जन करते हैं।
(C)
नाभिकीय बंधन ऊर्जा में पृष्ठ ऊर्जा पद $A^{1/3}$ के समानुपाती होता है।
(D)
$\beta$-क्षय तब होता है जब प्रोटॉन और न्यूट्रॉन का अनुपात अधिक होता है और कम होने पर नहीं होता है।
Q.91
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.92
निम्न में से कौन सा बूलियन व्यंजक $F = A + \bar{A}B + \bar{A}\bar{B}C$ के तुल्य है ?
(A)
$A + B + C$
(B)
$A + \bar{A}C$
(C)
$A + B + \bar{B}C$
(D)
$A + B$
Q.93
निम्नलिखित में से कौन से कथन विज्ञान की प्रकृति का वर्णन करते हैं ?
a. विज्ञान ज्ञान का एक निकाय है ।
b. विज्ञान पृच्छा की एक विधि है ।
c. विज्ञान जीवन के प्रति दृष्टिकोण है ।
d. विज्ञान के सिद्धान्त निरन्तर स्थायी होते हैं ।
सही कूट का चयन कीजिये :
(A)
केवल a, b एवं d
(B)
केवल a, b एवं c
(C)
केवल b, c एवं d
(D)
केवल a, c एवं d
Q.94
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.95
किसी व्यक्ति में पाई जाने वाली कुछ प्रवृत्तियाँ जिनमें आलोचनात्मक और तार्किक चिंतन, जिज्ञासा, सृजनात्मकता और आविष्कारशीलता, खुले विचारों वाला होना आदि शामिल हैं, निम्नलिखित में से किस शब्द को परिभाषित करती हैं ?
(A)
वैज्ञानिक विधि
(B)
वैज्ञानिक अभिवृत्ति
(C)
वैज्ञानिक ज्ञान
(D)
वैज्ञानिक अभिक्षमता
Q.96
<b>अभिकथन (A) :</b> ज्ञान के एक निकाय के रूप में विज्ञान में तथ्य, परिभाषाएँ, सिद्धांत, नियम आदि सम्मिलित हैं।
<b>कारण (R) :</b> विज्ञान ज्ञान के एक निकाय से अधिक है, यह चिन्तन का एक तरीका है।
सही विकल्प का चयन कीजिए :
(A)
(A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
(B)
(A) एवं (R) दोनों व्यक्तिगत रूप से सत्य हैं किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
(C)
(A) सत्य है, किन्तु (R) असत्य है।
(D)
(A) असत्य है, किन्तु (R) सत्य है।
Q.97
निम्नलिखित में कौन से सिद्धान्त पाठ्यचर्या विकास से सम्बन्धित हैं ?
a. शिक्षक केन्द्रितता का सिद्धान्त
b. लचीलेपन का सिद्धान्त
c. संस्कृति के संरक्षण का सिद्धान्त
d. समाज केन्द्रितता का सिद्धान्त
e. वियोजन का सिद्धान्त
सही कूट का चयन करें :
(A)
केवल a, c, d एवं e
(B)
केवल b, c एवं d
(C)
केवल a, b, c एवं e
(D)
केवल b, d एवं e
Q.98
निम्नलिखित में से कौन सी वैज्ञानिक विधि की एक विशेषता नहीं हो सकती ?
(A)
वैज्ञानिक विधियाँ प्रकृति में विषयनिष्ठ होती हैं।
(B)
यह हमेशा सत्यापन-योग्य है।
(C)
इसमें पूर्वानुमान्यता, संशोधनीयता और गत्यात्मकता होती है।
(D)
वैज्ञानिक पद्धति व्यवस्थित और सावधानीपूर्वक एकत्र किये गये प्रदत्तों पर अधिक बल देती है।
Q.99
विद्यालय शिक्षा हेतु राष्ट्रीय पाठ्यचर्या प्रारूप (NCFSE) 2023 के अनुसार, निम्नलिखित में कौन से सिद्धान्त विज्ञान शिक्षणशास्त्र से सम्बन्धित हैं ?
a. विज्ञान की प्रक्रिया को उद्दीप्त करना।
b. विविध अनुभव प्रदान करके जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना एवं उसे बनाये रखना।
c. सहपाती (पियर) एवं सहयोगात्मक अधिगम
d. वैज्ञानिक ज्ञान को केवल कक्षा के भीतर सम्बद्ध करना।
e. अन्य पाठ्यचर्या क्षेत्रों के साथ क्षैतिज सम्बद्धता
सही कोड का चयन करें :
(A)
केवल a, b, c एवं d
(B)
केवल a, b, c एवं e
(C)
केवल b, c, d एवं e
(D)
केवल a, c, d एवं e
Q.100
‘ज्ञान’ आयाम की निम्नलिखित श्रेणियों का उनकी विशिष्टताओं के साथ सही मिलान कीजिए :