साख विस्तार से निवेश गतिविधियां बढ़ेंगी, जब केंद्रीय बैंक -
(a) बैंक दर घटाये
(b) बैंक दर बढ़ाये
(c) प्रतिभूतियों को खुले बाजार में बेचे
(d) प्रतिभूतियों को खुले बाजार से खरीदे
सही विकल्प चुनें -
(A)
केवल (a) और (b) सही हैं
(B)
केवल (b) और (c) सही हैं
(C)
केवल (a) और (c) सही हैं
(D)
केवल (a) और (d) सही हैं
Q.42
व्यापारिक बैंकों की विशुद्ध सावधि जमाएं मुद्रा की पूर्ति के किन मापों के घटक हैं?
(A)
$M_3$ और $M_4$
(B)
$M_4$ और $M_1$
(C)
$M_1$ और $M_2$
(D)
$M_2$ और $M_3$
Q.43
सममित आवृत्ति बंटन में, माध्य $(\bar{X})$, माध्यिका (M) एवं बहुलक (Z) के मध्य सम्बन्ध होता है -
(A)
$\bar{X} - Z = 3(\bar{X} - M)$
(B)
$\bar{X} - M = 3(\bar{X} - Z)$
(C)
$\bar{X} = M = Z$
(D)
$\bar{X} > M > Z$
Q.44
निम्न में से कौनसा एक कथन मानव विकास रिपोर्ट 2025 के अनुसार, वर्ष 2023 के लिए भारत के लिए असमानता-समायोजित शिक्षा सूचकांक के संबंध में सही नहीं है?
(A)
भारत के लिए इस सूचकांक का मान भूटान के सूचकांक से अधिक है।
(B)
भारत के लिए इस सूचकांक का मान 0.472 है।
(C)
भारत के लिए इस सूचकांक का मान नेपाल के सूचकांक से अधिक है।
(D)
भारत के लिए इस सूचकांक का मान बांग्लादेश के सूचकांक से अधिक है।
Q.45
निम्न में से कौनसी अभिव्यंजनाएं, राष्ट्रीय आय समग्र के बारे में सही हैं?
(a) बाजार कीमतों पर विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद - विशुद्ध परोक्ष कर = राष्ट्रीय आय
(b) बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद - विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय = बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद
(c) बाजार कीमतों पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद + परोक्ष कर - अनुदान = साधन लागत पर विशुद्ध घरेलू उत्पाद
सही उत्तर चुनिये -
(A)
केवल (b) और (c) सही हैं
(B)
(a), (b) और (c) सभी सही हैं
(C)
केवल (a) और (b) सही हैं
(D)
केवल (a) और (c) सही हैं
Q.46
भारत में राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक, निम्न में से किन क्षेत्रों में अभाव को मापता है?
(A)
स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर
(B)
स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजलआपूर्ति
(C)
स्वास्थ्य, दीर्घायुत्व और जीवन स्तर
(D)
शिक्षा, उपभोग स्तर और आय का स्तर
Q.47
वर्ष 2025 में, भारत सरकार ने कितने श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में समेकित किया है?
(A)
29
(B)
41
(C)
35
(D)
22
Q.48
सूची-I का सूची-II से सुमेलन कीजिए और नीचे दिए गए कूट का उपयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए -
सूची-I मुद्रा का प्रकार
सूची-II अर्थ
(i) अधिदिष्ट मुद्रा
(a) मुद्रा, जिसे भुगतानकर्ता और प्राप्तकर्ता के बीच विश्वास के कारण विनिमय के माध्यम के रूप में स्वीकार किया जाता है।
(ii) न्यासी मुद्रा
(b) सरकार के आदेश के द्वारा जारी की गई मुद्रा।
(iii) पूर्णकाय मुद्रा
(c) वस्तु का मूल्य मुद्रा के मूल्य के बराबर होता है।
यदि $N_1=25, \bar{X}_1=61, N_2=35$ एवं $\bar{X}_2=58$ हों, तो $\bar{X}_{12}=59.25$
(D)
$\sum(X - \bar{X}) = 0$
Q.50
किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए, केंद्र सरकार 22 अधिसूचित फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा करती है, इसमें खरीफ, रबी एवं वाणिज्यिक फसलों की संख्या क्रमशः है -
(A)
13, 6, 3
(B)
15, 4, 3
(C)
14, 6, 2
(D)
16, 4, 2
Q.51
वस्तु की बाजार पूर्ति के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं?
(a) बाजार में किसी वस्तु के पूर्ति वक्र को, व्यक्तिगत उत्पादकों के पूर्ति वक्रों के लम्बवत योग के द्वारा प्राप्त किया जाता है।
(b) बाजार पूर्ति वक्र, बाजार में वस्तु के उत्पादकों की संख्या पर निर्भर करता है।
(c) समय के साथ कुछ उत्पादकों के बाजार में प्रवेश करने या बाहर जाने पर बाजार पूर्ति वक्र विवर्तित हो जाता है।
सही विकल्प चुनिये -
(A)
(a), (b) व (c) सभी सही हैं
(B)
केवल (a) व (b) सही हैं
(C)
केवल (b) सही है
(D)
केवल (b) व (c) सही हैं
Q.52
वस्तु की बाजार माँग दी हुई होने पर, बाजार आपूर्ति घटने पर -
(A)
साम्य कीमत में कमी होती है।
(B)
साम्य कीमत एवं साम्य मात्रा दोनों में कमी आती है।
(C)
साम्य मात्रा बढ़ जाती है।
(D)
साम्य कीमत बढ़ जाती है लेकिन साम्य मात्रा में कमी आती है।
Q.53
आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, नेशनल मिशन ऑन मैन्युफैक्चरिंग के संबंध में निम्न कथनों पर विचार करें -
(a) नेशनल मिशन ऑन मैन्युफैक्चरिंग की घोषणा केन्द्रीय बजट 2024-25 में की गई थी।
(b) इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान को दोगुना करना है।
सही विकल्प चुनिये -
(A)
(a) और (b) दोनों गलत हैं
(B)
केवल (a) सही है
(C)
केवल (b) सही है
(D)
(a) और (b) दोनों सही हैं
Q.54
भारत में वस्तुओं और सेवाओं पर कर (जी.एस.टी.) परिषद के सम्बन्ध में, निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?
(A)
प्रधानमंत्री जी.एस.टी. परिषद के अध्यक्ष होते हैं।
(B)
राजस्व या वित्त के प्रभारी केंद्रीय राज्य मंत्री जी.एस.टी. परिषद के सदस्य होते हैं।
(C)
जी.एस.टी. परिषद के सचिवालय का कार्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
(D)
केंद्र सरकार ने 12 सितम्बर 2016 को जी.एस.टी. परिषद के गठन की स्वीकृति प्रदान की।
Q.55
राष्ट्रीय आय की गणना करते समय, निम्न में से कौनसे बाजार सौदों को शामिल नहीं किया जाता है?
(a) आकस्मिक लाभ और हानियाँ
(b) हस्तान्तरण भुगतान
(c) अवैध गतिविधियों से आय
सही विकल्प चुनें -
(A)
केवल (a) और (b) सही हैं
(B)
(a), (b) और (c) सभी सही हैं
(C)
केवल (a) और (c) सही हैं
(D)
केवल (b) और (c) सही हैं
Q.56
आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार, भारत में मातृत्व मृत्युदर (एम.एम.आर.) और शिशु मृत्युदर (आई.एम.आर.) के संबंध में, निम्न कथनों पर विचार करें तथा नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर चुनिये -
(a) भारत में मातृत्व मृत्युदर (एम.एम.आर.) 1990 से 86 प्रतिशत घट गई है।
(b) भारत में शिशु मृत्युदर (आई.एम.आर.) 2013 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 40 मौतों से घटकर 2023 में प्रति हजार जीवित जन्मों पर 30 मौतों तक आ गई।
कूट -
(A)
केवल (a) सही है
(B)
(a) और (b) दोनों गलत हैं
(C)
(a) और (b) दोनों सही हैं
(D)
केवल (b) सही है
Q.57
निम्न में से कौनसे कथन बहुलक के बारे में सत्य हैं?
(a) बहुलक चरम मूल्यों से अनावश्यक रूप से प्रभावित नहीं होता है।
(b) इसके मूल्य का निर्धारण खुले सिरे वाले बंटन के लिए वर्ग अंतराल का निर्धारण किये बिना किया जा सकता है।
(c) बहुलक के मूल्य का निर्धारण रेखाचित्र की सहायता से नहीं किया जा सकता है।
(d) बहुलक बंटन का सर्वाधिक प्रतिनिधित्व करने वाला मूल्य है।
सही विकल्प चुनिये -
(A)
(a), (b) और (c) सही हैं
(B)
(b), (c) और (d) सही हैं
(C)
(a), (c) और (d) सही हैं
(D)
(a), (b) और (d) सही हैं
Q.58
लोकसभा में अल्पकालीन चर्चा के सम्बन्ध में, निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है?
(A)
यह लोकसभा की कार्यप्रणाली और कार्यसंचालन के नियमों में, नियम 377 के तहत सम्मिलित है।
(B)
इस प्रावधान के तहत सदन के समक्ष कोई औपचारिक प्रस्ताव या मतदान नहीं होता।
(C)
संसद के सदस्य सार्वजनिक महत्व के किसी अत्यावश्यक मामले पर अल्पकालिक चर्चा कर सकते हैं।
(D)
अल्पकालीन चर्चा के लिए आवंटित समय दो घण्टे से अधिक नहीं होगा।
Q.59
G-20 शिखर सम्मेलन से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) वर्ष 2025 में G-20 शिखर सम्मेलन जोहान्सबर्ग में आयोजित किया गया।
(II) वर्ष 2025 में G-20 शिखर सम्मेलन का विषय “रिकवर टुगेदर, रिकवर स्ट्रॉन्गर” था।
सही विकल्प चुनिए -
(A)
(I) एवं (II) दोनों सही हैं
(B)
केवल (II) सही है
(C)
न तो (I) ना ही (II)
(D)
केवल (I) सही है
Q.60
मैक्स वेबर द्वारा वर्णित परम्परागत सत्ता से सम्बन्धित, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) इस प्रकार की सत्ता में, अधीनस्थ किसी नियम को इस आधार पर स्वीकार करते हैं कि वह उच्चस्तरीय सार्वभौम नियमों के साथ सम्मत है जिसे वे औचित्यपूर्ण समझते हैं।
(II) इस प्रकार की सत्ता में, प्रत्यायोजन तदर्थ एवं स्वेच्छाचारी होता है।
सही विकल्प चुनिए -