एक सामाजिक विज्ञान का अध्यापक जनसंख्या प्रति व्यक्ति आय इत्यादि को बार ग्राफ पर प्रदर्शित करने हेतु गणित के संप्रत्ययों का प्रयोग करता है, दो विषयों का इस तरह का सह-संबंध कहलाता है -
(A)
मुक्त पार्श्व सह-संबंध
(B)
ऊर्ध्वाधर सह-संबंध
(C)
क्षैतिज सह-संबंध
(D)
व्यावहारिक जीवन के साथ सह-संबंध
Q.146
मॉरिसन के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसा इकाई उपागम का पद नहीं है?
(A)
संगठन
(B)
तुलना
(C)
आवृत्ति या अभिव्यक्तिकरण
(D)
आत्मीकरण
Q.147
निम्नलिखित में से कौनसा सामाजिक अध्ययन में मूल्यांकन का उद्देश्य नहीं है?
(A)
विद्यार्थियों में सीखने की समस्या का निदान करना और समस्या की गंभीरता का पता लगाना
(B)
विद्यार्थियों को ग्रेड प्रदान करना
(C)
यह पता लगाना कि विद्यार्थी सीखने के अनुभवों के लिए किस हद तक तैयार हैं
(D)
विद्यार्थियों की आवश्यकताओं एवं स्तरों की पहचान करना
Q.148
सामाजिक विज्ञान शिक्षण को बच्चे में “नैतिक ऊर्जा” अन्तर्विष्ट करना चाहिए। इस नैतिक ऊर्जा का उद्देश्य है -
(A)
बच्चे को उन सामाजिक शक्तियों से निपटने के लिए सशक्त बनाना जो मानवीय मूल्यों को खतरे में डालती हैं।
(B)
बिना किसी आलोचनात्मक विश्लेषण के विरासत की भावना पैदा करना।
(C)
बच्चे को शैक्षणिक विषयों को प्रभावी ढंग से याद करने में सक्षम बनाना।
(D)
बच्चे को सभी मौजूदा सामाजिक शक्तियों के अनुरूप ढलने में मदद करना।
Q.149
सामाजिक विज्ञान के साथ “ललित कला” को शामिल करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
(A)
यह सुनिश्चित करना कि बच्चे केवल अपनी संस्कृति के बारे में सीखें।
(B)
जन्मजात इच्छाओं को परिष्कृत करना और उन्हें सामाजिक रूप से उपयोगी गतिविधियों की ओर मोड़ना।
(C)
ऐतिहासिक अध्ययनों को सौंदर्यशास्त्रीय अध्ययनों से बदलना।
(D)
बच्चों को पेशेवर कलाकार बनाना।
Q.150
निम्नलिखित में से कौनसा सामाजिक विज्ञान में व्याख्यान विधि का एक लाभ नहीं है?
(A)
इस विधि से विद्यार्थियों के समक्ष व्यापक विषयवस्तु को संक्षेप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
(B)
यह शिक्षण की एक बाल केन्द्रित विधि है।
(C)
यह विधि उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए उपयुक्त है।
(D)
इस विधि से महत्वपूर्ण पक्षों को प्रस्तुत कर समय और ऊर्जा दोनों की बचत होती है।