Q.101
“प्रशासन का क्षेत्र व्यापार का क्षेत्र है और यह राजनीति की जल्दबाजी और संघर्षों से दूर होता है।” यह कथन किसका है?
- (A)
एल.डी. व्हाइट
- (B)
मार्शल ई. डिमॉक
- (C)
वुडरो विल्सन
- (D)
ड्वाइट वाल्डो
150 सवाल · पेज 6/8
Q.101
“प्रशासन का क्षेत्र व्यापार का क्षेत्र है और यह राजनीति की जल्दबाजी और संघर्षों से दूर होता है।” यह कथन किसका है?
एल.डी. व्हाइट
मार्शल ई. डिमॉक
वुडरो विल्सन
ड्वाइट वाल्डो
Q.102
लोकायुक्त संस्था, राजस्थान के बारे में निम्नांकित में से कौनसा एक कथन सही नहीं है?
लोकायुक्त संस्था का गठन राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 के अंतर्गत हुआ।
पाँच वर्ष से अधिक पुराने मामलों की शिकायत नहीं की जा सकती है।
प्रथम लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री आई.डी. दुआ थे।
सरपंच, पंच व विधायक इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
Q.103
1960 में, राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के प्रथम चुनाव किस संस्था द्वारा कराए गए थे?
राजस्थान निर्वाचन विभाग द्वारा
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा
राजस्थान गृह विभाग द्वारा
राजस्थान पंचायत विभाग द्वारा
Q.104
निम्नलिखित में से कौन ‘क्रिएटिव एक्सपीरियन्स’ के लेखक हैं?
हरबर्ट साइमन
हेनरी फेयोल
मार्शल ई. डिमॉक
मैरी पार्कर फोलेट
Q.105
“यह एक धागा है, जिसके द्वारा विभिन्न हिस्से एक साथ सिले जाते हैं।” पदसोपान के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से यह किसने कहा?
साइमन
हेनरी फेयोल
एम.पी. शर्मा
लेथम
Q.106
राजस्थान सुनवाई का अधिकार अधिनियम, 2012 के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा राजस्व मामलों के लिए पंचायत स्तर पर निम्न में से किसको लोक सुनवाई अधिकारी अधिसूचित किया गया है?
पटवारी
उपखण्ड अधिकारी (एस.डी.ओ.)
तहसीलदार
ग्राम सेवक (ग्राम विकास अधिकारी)
Q.107
प्रशासन पर न्यायिक नियंत्रण के अंतर्गत, निम्नलिखित में से कौनसा एक संवैधानिक उपचार नहीं है?
बंदी प्रत्यक्षीकरण
परमादेश
अधिकार पृच्छा
अविश्वास प्रस्ताव
Q.108
भारत में राज्य स्तर पर, निम्नलिखित में से कौनसा एक निदेशालय का कार्य नहीं है?
सरकार की नीतियों को निष्पादित करना
प्रशासन के लिए मूल नीतियों की रचना करना
नीति निर्माण के लिए आँकड़े एकत्रित करना
सचिवालय को तकनीकी मामलों में परामर्श देना
Q.109
स्टाफ कार्यपालिका के व्यक्तित्व का ही विस्तार है; इसका अर्थ है अधिक आँखें अधिक कान और अधिक हाथ जो उसकी योजनाओं को बनाने तथा क्रियान्वित करने में उसे सहायता दे सकें। यह कथन किसका है ?
एल. डी. व्हाइट
डिमाक
मूने
हरबर्ट साइमन
Q.110
सूचना का अधिकार अधिनियम (आर.टी.आई. एक्ट), 2005 का कौनसा सेक्शन ‘लोक सूचना अधिकारियों के पदनाम’ का प्रावधान करता है?
अधिनियम का सेक्शन 5
अधिनियम का सेक्शन 8
अधिनियम का सेक्शन 15
अधिनियम का सेक्शन 3
Q.111
राजस्थान लोक सेवा गारंटीकृत वितरण अधिनियम, 2011 को राज्यपाल की अनुमति निम्नलिखित में से किस तिथि को प्राप्त हुई?
05 अप्रैल 2011
21 अक्टूबर 2011
21 सितम्बर 2011
12 दिसम्बर 2011
Q.112
“लोक प्रशासन वह प्रशासन है, जिसका सम्बन्ध सरकार के कार्यों से है, चाहे वह केन्द्रीय सरकार द्वारा सम्पादित हों या स्थानीय सरकार के द्वारा।” लोक प्रशासन को इन शब्दों में निम्न में से किसने परिभाषित किया?
मर्सन
एल.डी. व्हाइट
डिमॉक
पर्सी मेकक्वीन
Q.113
ग्रेकुनास सूत्र लोक प्रशासन के निम्नांकित में से किस एक सिद्धान्त से संबंधित है?
पदसोपान
आदेश की एकता
प्रत्यायोजन
नियंत्रण का क्षेत्र
Q.114
अनासक्ति-योग, गीता पर निम्न का अनुचिंतन ग्रन्थ है -
श्री अरविन्द
कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य
तिलक
गाँधी
Q.115
सुकरातीय विधि है –
(a) आगमनात्मक
(b) संदेहवादी
(c) व्याजोक्तिपरक
(d) निगमनात्मक
(a), (b) तथा (d)
(a), (c) तथा (d)
(a), (b), (c) तथा (d)
(b), (c) तथा (d)
Q.116
महात्मा गाँधी के अहिंसा सम्बन्धी विचारों के संदर्भ में, मिथ्या कथन छाँटिए –
अहिंसा का आधार मनुष्य का नैतिक व आध्यात्मिक बल है।
अन्याय सहन करते हुए प्रतिरोध न करना ही अहिंसा है।
अहिंसा के विचार में प्रेम, दया एवं सहानुभूति सम्मिलित हैं।
सत्य और अहिंसा एक ही हैं।
Q.117
‘व्रतानि’ पद का संबंध निम्नलिखित में से किस भारतीय नैतिक सम्प्रत्यय से है?
दर्शनावरणीय कर्म
ऋत
पुरुषार्थ
यज्ञ
Q.118
निम्न में कौनसा तथ्य वैदिक अवधारणा ऋत के संदर्भ में सत्य नहीं है?
ऋत के सिद्धान्त में कर्म सिद्धांत का बीज अन्तर्भूत है।
ऋत नैतिक नियम है।
ऋत के संचालक वरुण देवता हैं।
ऋत सृष्टि का मूल तत्त्व है।
Q.119
कान्तीय नीतिशास्त्र के सन्दर्भ में, निम्न पर विचार करें –
(a) कुछ कर्तव्य पूर्ण तथा कुछ अपूर्ण बंधकारी होते हैं।
(b) नैतिक संप्रत्ययों की चर्चा कांट की क्रिटिक ऑफ जजमेंट ग्रंथ का मुख्य प्रतिपाद्य है।
(c) कांट का नीतिशास्त्र परिणाम-निरपेक्ष नैतिकता का आदर्श दृष्टान्त है।
(d) ‘पूर्ण शुभ’ की धारणा के लिए आत्मा का अमरत्व अनिवार्य है।
(a), (b) तथा (c) सही हैं
(a), (b), (c) तथा (d) सही हैं
(a), (c) तथा (d) सही हैं
(b), (c) तथा (d) सही हैं
Q.120
षड्-पारमिता की धारणा सम्बन्धित है -
जैन नीतिशास्त्र
वैदिक नीतिशास्त्र
बौद्ध नीतिशास्त्र
मीमांसा नीतिशास्त्र