पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम (पेसा) के उपबन्धों से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम (पेसा) के उपबन्ध 24 दिसम्बर 1996 में लागू हुए।
(II) पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम (पेसा) के उपबन्ध भारत के 7 राज्यों में लागू हैं।
उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिए-
(A)
न तो (I) ना ही (II) सही है
(B)
केवल (II) सही है
(C)
(I) एवं (II) दोनों सही हैं
(D)
केवल (I) सही है
Q.62
संविधान के अनुच्छेद 14 के अंतर्गत, समानता के मूल अधिकार के न्यायिक निर्वचनों से संबंधित, निम्नांकित कथनों में से कौनसा त्रुटिपूर्ण है?
(A)
‘नैसर्गिक न्याय’ का सिद्धांत इसमें निहित है।
(B)
यह नागरिक या गैर-नागरिक, सभी व्यक्तियों पर लागू होता है, मगर विधिक व्यक्तियों पर नहीं।
(C)
यह राज्य की कार्रवाइयों में मनमानेपन का निषेध करता है।
(D)
यह युक्तियुक्त वर्गीकरण की अनुमति देता है।
Q.63
रूसो के स्वतंत्रता पर विचारों से सम्बन्धित, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) कोई व्यक्ति व्यक्तिगत दासता से मुक्त होने पर ही स्वतंत्र होता है।
(II) कानून के पालन के द्वारा स्वतन्त्रता प्राप्त की जा सकती है।
उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिए-
(A)
केवल (I) सही है
(B)
न तो (I) ना ही (II) सही है
(C)
केवल (II) सही है
(D)
(I) एवं (II) दोनों सही हैं
Q.64
वर्ष 2025-2026 में, भारत निम्नलिखित में से किसका सदस्य था?
(A)
सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य
(B)
संयुक्त राष्ट्र शान्ति स्थापना आयोग
(C)
संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद
(D)
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद
Q.65
निम्नलिखित में से कौनसा उत्तर-आधुनिकतावाद का एक लक्षण नहीं है?
(A)
यह सभी ‘मानक प्राधिकारों’ का विरोध करता है।
(B)
यह सिद्धांतों की सशर्तता और ऐतिहासिकता पर बल देता है।
(C)
यह सृजन और व्याख्या की प्रक्रियाओं के बजाए स्थिर वस्तुओं या विचारों पर केन्द्रित है।
(D)
यह ‘अंतिमत्ता’ के बजाय ‘अनिश्चितता’ को प्राथमिकता देता है।
Q.66
इस सवाल में चित्र है — app में देखें
Q.67
निम्नलिखित में से कौनसा एक ऑपरेशन भारत से नक्सलवाद के खात्मे से जुड़ा नहीं है?
(A)
ऑपरेशन स्टीपलचेज
(B)
ऑपरेशन प्रहार
(C)
ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो
(D)
ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म
Q.68
राजनीति विज्ञान के क्षेत्र के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौनसा युग्म जिसमें एक दृष्टिकोण और उसके समर्थक शामिल हैं, सही नहीं है?
(A)
समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण - जॉर्ज ई.जी. कैटलिन
(B)
राजनीति विज्ञान का स्वायत्त स्वरूप - नॉर्मन जेकबसन
(C)
ऐतिहासिक दृष्टिकोण - जॉर्ज एच. सेबाइन
(D)
एक समन्वयात्मक दृष्टिकोण - लियो स्ट्रॉस
Q.69
निम्नलिखित में से कौनसे राजनीतिक दल 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान न तो भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (इंडिया) और ना ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा थे?
(i) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन
(ii) भारत राष्ट्र समिति
(iii) युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी
(iv) बीजू जनता दल
सही विकल्प का चयन करें -
(A)
केवल (i), (ii) और (iv)
(B)
केवल (ii), (iii) और (iv)
(C)
सभी (i), (ii), (iii) और (iv)
(D)
केवल (i), (ii) और (iii)
Q.70
निम्नलिखित में से कौनसे विद्वान “वैज्ञानिक मूल्य सापेक्षवाद” सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं?
(A)
अर्नाल्ड ब्रेष्ट
(B)
माइकल ओकशॉट
(C)
डेविड ईस्टन
(D)
हन्ना आरेन्ट
Q.71
इमैन्युअल वालरस्टीन के दृष्टिकोण के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी राष्ट्र-राज्यों की एक विशेषता नहीं है?
(A)
विश्व-व्यवस्था का स्थायित्व राष्ट्र-राज्यों का तीन वर्गों (केन्द्र राज्य, अर्द्ध-परिधि राज्य और परिधि राज्य) में संरचनात्मक विभाजन है।
(B)
वे सम्पूर्ण विश्व-व्यवस्था के सावयवी एवं अन्तस्थ हिस्से हैं।
(C)
वे पूँजीवादी विश्व-अर्थव्यवस्था के स्वायत्त कामकाज में हस्तक्षेप करने से बचते हैं ताकि लाभ, आय और फायदे सभी समूहों में व्यापक रूप से वितरित किए जा सकें।
(D)
राज्यों के मध्य प्रतियोगिता विश्व-व्यवस्था की गत्यात्मक शक्ति है।
Q.72
संविधान (छियासीवाँ संशोधन) अधिनियम, 2002 के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक सही नहीं है?
(A)
यह अधिनियम 1 अप्रैल 2010 को लागू हुआ।
(B)
इस अधिनियम ने अनुच्छेद 21 में एक नया अनुच्छेद 21क जोड़ा।
(C)
इस अधिनियम द्वारा ‘शिक्षा का अधिकार’ प्रस्तावित किया गया था।
(D)
इस अधिनियम को 1 अप्रैल 2002 को राष्ट्रपति की सहमति प्राप्त हुई।
Q.73
निम्नलिखित में से कौनसे ब्रिक्स के भागीदार देश हैं?
(I) इण्डोनेशिया
(II) कज़ाकिस्तान
(III) क्यूबा
(IV) वियतनाम
सही विकल्प चुनिए -
(A)
केवल (I) एवं (II)
(B)
केवल (II), (III) एवं (IV)
(C)
केवल (II) एवं (III)
(D)
केवल (I), (II) एवं (III)
Q.74
राजनीति विज्ञान के उपागमों से सम्बन्धित, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) अनुभवमूलक उपागम मुख्य रूप से वर्णनात्मक होता है, जबकि मानकीय उपागम मुख्य रूप से निर्देशात्मक होता है।
(II) अनुभवमूलक उपागम उन नियमों से सम्बन्धित है जो परिवर्तनीय हैं, जबकि मानकीय उपागम उन नियमों की खोज करता है जो अपरिवर्तनीय हैं।
सही विकल्प चुनिए -
(A)
केवल (II) सही है
(B)
केवल (I) सही है
(C)
(I) एवं (II) दोनों सही हैं
(D)
न तो (I) ना ही (II) सही है
Q.75
44वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा सम्पत्ति के मूल अधिकार (अनुच्छेद 31) के निरसन के समानांतर, किस राज्य के नीति निदेशक तत्व को संविधान में अंत:स्थापित किया गया?
(A)
उद्योगों के प्रबंध में कर्मकारों का भाग लेना
(B)
कुछ दशाओं में काम और लोक-सहायता पाने का अधिकार
(C)
आय की असमानताओं को कम करने का प्रयास
(D)
सहकारी समितियों का प्रोन्नयन
Q.76
समानता की अवधारणा और उसके समर्थक विद्वान के त्रुटिपूर्ण युग्म को पहचानिए -
(A)
संसाधनों की समानता - रोनाल्ड ड्वोरकिन
(B)
सामर्थ्यों की समानता - अमर्त्य सेन
(C)
कल्याण की समानता - जेरेमी बेंथम
(D)
जटिल समानता - रिचर्ड जे. अर्नेसन
Q.77
साम्प्रदायिकता की मूल विचारधारा क्या है?
(A)
यह स्वतः स्फूर्त रूप से उभरने वाला एक विचार है।
(B)
यह विश्वास कि सभी धर्मों को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व में रहना चाहिए।
(C)
यह विचार कि समाज धार्मिक समुदायों में विभाजित है, जिनके हित अलग-अलग और अक्सर परस्पर विरोधी होते हैं।
(D)
प्राचीन धार्मिक ग्रंथों और उनके ऐतिहासिक प्रभाव का अध्ययन।
Q.78
निम्नलिखित में से कौनसे परम्परागत हिन्दू विवाह में एक उच्च वर्ण (जाति) की महिला निम्न वर्ण (जाति) के पुरुष से विवाह करती है?
(A)
अनुलोम
(B)
प्रतिलोम
(C)
प्रजापत्य
(D)
ब्रह्म
Q.79
जब समूह का कोई सदस्य समूह के साथ अन्तःक्रिया करना बंद कर देता है, फिर भी दूसरे लोग उसे सदस्य मानते हैं, तो ऐसे सदस्य को कहते हैं -
(A)
सदस्यतासमर्थ (पोटेंशियल) समूह सदस्य
(B)
नाममात्रिय समूह सदस्य
(C)
स्व-समूह द्रोही
(D)
सीमाश्रित समूह सदस्य
Q.80
‘जब उद्यमी अधिक लाभ कमाते हैं, तो वे उसे व्यवसाय में निवेश करते हैं जिससे रोजगार बढ़ता है, लेकिन जब उन्हें कम लाभ मिलता है या उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है अथवा उनके उत्पाद बिना बिके रह जाते हैं और जमा हो जाते हैं, तो वे अपने उद्योगों में कामगारों की संख्या कम कर देते हैं जिससे बेरोजगारी उत्पन्न होती है।’
यह किस प्रकार की बेरोजगारी का उदाहरण है?