Q.121
कविता में ‘रजत के टुकड़ों’ से कवि का क्या आशय है ?
- (A)
धर्म-कर्म
- (B)
प्रदर्शनप्रियता
- (C)
रूढ़िग्रस्तता
- (D)
लोभ-लालच
150 सवाल · पेज 7/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.121
कविता में ‘रजत के टुकड़ों’ से कवि का क्या आशय है ?
धर्म-कर्म
प्रदर्शनप्रियता
रूढ़िग्रस्तता
लोभ-लालच
Q.122
शिक्षण प्रतिमान का कौन सा आधारभूत तत्त्व शिक्षक व विद्यार्थी की कक्षा के बाहर व अंदर भूमिका एवं पारस्परिक संबंध को प्रदर्शित करता है ?
उद्देश्य
संरचना
सामाजिक व्यवस्था
सहायक प्रणाली
Q.123
निम्नलिखित में से कौन सा एक शास्त्रीय अनुबन्धन सिद्धान्त का नियम नहीं है ?
अर्जन/अभिग्रहण (Acquisition)
सामान्यीकरण (Generalisation)
विभेदीकरण (Discrimination)
अंतर्नोद (Drive)
Q.124
निम्नलिखित कृतियों में से जगदीशचन्द्र माथुर की नाट्यकृति है :
आलमगीर
हानुश
टूटते परिवेश
कोणार्क
Q.125
हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल की पृष्ठभूमि और परिस्थितियों के संबंध में असंगत है
भारतवर्ष ब्रिटिश साम्राज्य का उपनिवेश बन गया इससे आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक नीतियों में परिवर्तन हुए।
उच्च वर्ग और श्रमिक वर्ग के अतिरिक्त एक नये मध्य वर्ग का उदय हुआ।
फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना हुई जिससे भारतीय भाषाओं में गद्य लेखन को प्रोत्साहन मिला।
नई अर्थव्यवस्था के लागू होने से गाँवों और शहरों का सम्पर्क पूरी तरह टूट गया।
Q.126
निम्नलिखित में से किसे नागरी लिपि का दोष माना जाता है?
वर्णमाला का वर्गीकरण
एक ध्वनि के लिए एक से अधिक चिह्न
लिपि चिह्नों के नाम ध्वनि के अनुरूप
ह्रस्व तथा दीर्घ स्वर के लिए स्वतंत्र चिह्न
Q.127
निम्नलिखित में वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है :
इकठ्ठा
अभ्यस्थ
केंद्रीकरण
आजीविका
Q.128
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प आई.सी.टी. (I.C.T.) की व्यापक परिभाषा में शामिल नहीं है ?
कंप्यूटर
मोबाइल फोन
रेडियो
पारंपरिक मुद्रित पुस्तकें
Q.129
गो. विट्ठलनाथ ने शोकार्त्त हो कर किसके संबंध में कहा - “पुष्टिमार्ग को जहाज जात है सो जाको कछु लेना होय सो लेउ ।” ?
सूरदास
गोकुलनाथ
कुंभनदास
महाप्रभु वल्लभाचार्य
Q.130
“कीन्हें प्राकृत जन गुन गाना।
सिर धुनि गिरा लगत पछिताना।।”
तुलसीदास के मतानुसार सरस्वती जी कब पछताने लगती हैं ?
जब कवि सांसारिक मनुष्यों का गुणगान करता है।
जब सांसारिक बुद्धि वाले लोग कविता सुनने लगते हैं।
जब प्राकृत भाषा में ईश्वर की कथा कही जाती है।
जब सांसारिक मनुष्य साधारण कवि का गुणगान करते हैं।
Q.131
कंप्यूटर सहाय अधिगम की कौन सी विधि/प्रणाली में प्रतिक्रियाओं पर लगातार अभ्यास करने की विशेषता पाई जाती है ?
सिमुलेशन
ड्रिल एवं प्रेक्टिस
ट्यूटोरियल
डायलॉग
Q.132
हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा में निम्नलिखित में से कौन सा ग्रंथ कालक्रम की दृष्टि से सबसे पहले लिखा गया ?
मिश्रबंधु विनोद
मॉडर्न वर्नाक्युलर लिट्रेचर ऑफ हिन्दुस्तान
हिन्दी साहित्य की भूमिका
हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास
Q.133
“हरि के चढ़ते ही उड़े सब द्विज एकै साथ ।” इस काव्य पंक्ति में निहित शब्द शक्ति है
अभिधा
रूढ़ि लक्षणा
प्रयोजनवती लक्षणा
व्यंजना
Q.134
किस अलंकार में उपमेय में उपमान का अभेद आरोप किया जाता है ?
उपमा
उदाहरण
श्लेष
रूपक
Q.135
मुनि जिनविजय ने जैन साहित्य की रास परंपरा का प्रथम ग्रंथ किसे माना है ?
चंदनबाला रास
रेवंतगिरि रास
भरतेश्वर बाहुबली रास
स्थूलिभद्र रास
Q.136
आचार्य रामचंद्र शुक्ल के मतानुसार ‘सूरसागर’ का सबसे मर्मस्पर्शी और वाग्वैदग्ध्यपूर्ण अंश है
बाललीला
गोचारण
भ्रमरगीत
रासलीला
Q.137
छायावादी काव्य के संबंध में असंगत है
इस युग के काव्य में द्विवेदीयुगीन नैतिकता और स्थूलता की प्रतिक्रिया दिखायी देती है।
विदेशी दासता के प्रति विद्रोह का स्वर सुनायी देता है।
विषय, भाव, भाषा, छंद आदि क्षेत्रों में मूल्यों की प्रतिष्ठा का प्रयास दिखायी देता है।
इनके काव्य में मूल्यों की अभिव्यक्ति व्यापक मानवीय स्तर पर नहीं हुई है।
Q.138
‘कष्ट पर कष्ट आना’ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति है
घर का भेदी लंका ढाए
ढाक के तीन पात
नदी-नाव संयोग
कंगाली में आटा गीला
Q.139
किस विकल्प में विलोम शब्द-युग्म है ?
अथ – आरंभ
उपेक्षा – अंबर
अज्ञ – विज्ञ
ईश्वर – उत्कर्ष
Q.140
यदि किसी विद्यार्थी का अकादमिक गतिविधियों में प्रदर्शन अच्छा नहीं है किंतु वह गैर-अकादमिक गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करता है, यह उदाहरण निम्न में से किस समायोजन युक्ति से संबंधित है ?
प्रक्षेपण
तादात्मीकरण
क्षतिपूर्ति
दमन