ध्यातव्य — प्र.सं. 26 - 27 के उत्तर निम्नांकित अपठित गद्यांश के आधार पर दें -
सफलता और चरितार्थता में अन्तर है। मनुष्य मारणास्त्रों के संचयन से, बाह्य उपकरणों के बाहुल्य से उस वस्तु को पा भी सकता है, जिसे उसने बड़े आडम्बर के साथ सफलता नाम दे रखा है। परन्तु मनुष्य की चरितार्थता प्रेम में है, मैत्री में है, त्याग में है, अपने को सबके मंगल के लिये निःशेष भाव से दे देने में है। नाखूनों का बढ़ना मनुष्य की उस अन्ध सहजता वृत्ति का परिणाम है, जो उसके जीवन में सफलता ले आना चाहती है, उसको काट देना उस ‘स्व’-निर्धारित आत्म-बन्धन का फल है, जो उसे चरितार्थता की ओर ले जाती है।
मनुष्य की चरितार्थता किसमें नहीं है?
(A)
सफलता मात्र में
(B)
प्रेम मात्र में
(C)
त्याग मात्र में
(D)
मैत्री मात्र में
Q.2
सरकारी नियमों या अनुदेशों को आवश्यकतानुसार कार्यालय के सभी अधीनस्थ कर्मचारियों को सामान्य रूप से सूचित करने हेतु निम्नलिखित में से किस प्रारूप का प्रयोग किया जाता है?
(A)
ज्ञापन
(B)
अर्धशासकीय पत्र
(C)
परिपत्र
(D)
विज्ञप्ति
Q.3
प्रकाशन वर्ष के आधार पर मैथिलीशरण गुप्त की रचनाओं का निम्नलिखित में से कौनसे विकल्प पर सही अनुक्रम है?
(A)
भारत-भारती - जयद्रथ वध - यशोधरा - साकेत
(B)
भारत-भारती - जयद्रथ वध - साकेत - यशोधरा
(C)
जयद्रथ वध - भारत-भारती - साकेत - यशोधरा
(D)
जयद्रथ वध - साकेत - यशोधरा - भारत-भारती
Q.4
किस विकल्प में ‘हार’ प्रत्यय से निर्मित शब्द नहीं है?
(A)
होनहार
(B)
जाननहार
(C)
मरनहार
(D)
लुहार
Q.5
ना कतहूँ चलि जाइए, ना सिर लीजे भार रे।
रसना रसहिं विचारिए, सारंग श्रीरंग धार रे।।
उक्त साखी में प्रभु प्राप्ति के लिए किस बात पर बल दिया गया है?
(A)
तीर्थाटन
(B)
शास्त्र ज्ञान
(C)
नाम स्मरण
(D)
सत्संग
Q.6
“रीति-काव्य जितना तत्कालीन समाज के क्लांत चित्त के विश्राम और विनोदन की व्यवस्था करता है, उतना परिकरण और नियोजन की नहीं।” यह कथन किसका है?
(A)
आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी
(B)
आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C)
डॉ. नगेन्द्र
(D)
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
Q.7
कम्प्यूटर सहाय अनुदेशन की निम्नलिखित में से कौनसी एक बुनियादी अवधारणा नहीं है?
(A)
यह शिक्षा में गुणात्मकता और मात्रात्मकता की समस्या से निपट सकता है।
(B)
यह पूर्णरूप से व्यक्तिगत अनुदेशन है।
(C)
यह केवल कुछ छात्रों के लिए ही व्यवस्थित किया जा सकता है।
(D)
इसका उपयोग सभी प्रकार के शिक्षण-अधिगम कार्यक्रमों में किया जा सकता है।
Q.8
निम्नलिखित में से नन्ददास की रचना है -
(A)
वाग्विलास छटा
(B)
कल्पतरु
(C)
नंदलाल छटा
(D)
रसमंजरी
Q.9
निम्नलिखित में से किस ग्रंथ को आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने मम्मट के काव्यप्रकाश का छायानुवाद कहा है?
(A)
काव्य विवेक
(B)
काव्य निर्णय
(C)
रस रहस्य
(D)
वृत्त विचार
Q.10
जीवनी और उसके लेखक की दृष्टि से कौनसा विकल्प सुमेलित नहीं है?
(A)
मेरे बड़े भाई शमशेर जी - विष्णु चंद्र शर्मा
(B)
वट वृक्ष की छाया में - कुमुद नागर
(C)
शेष कथा - ज्ञानचंद्र जैन
(D)
रांगेय राघव : एक अंतरंग परिचय - सुलोचना रांगेय राघव
Q.11
निम्नलिखित में से किस विकल्प में छंद का लक्षण सही नहीं है?
(A)
रोला मात्रिक अर्द्ध सम छंद है।
(B)
चौपाई छंद के प्रत्येक चरण में 16 मात्राएँ होती हैं।
(C)
उल्लाला छंद के विषम चरण में 15 एवं सम चरण में 13 मात्राएँ होती हैं।
(D)
हरिगीतिका छंद के अंत में लघु-गुरु आता है।
Q.12
किस विकल्प के भिन्नार्थक शब्दों का अर्थभेद सही नहीं है?
(A)
इंद्र - देवराज, इन्दु - चन्द्रमा
(B)
उर - हृदय, उरु - विशाल
(C)
ग्रंथि - पुस्तक, ग्रंथी - सिक्ख-धर्म का पुरोहित
(D)
अपत्य - सन्तान, अपथ्य - स्वास्थ्य नाशक
Q.13
निम्नलिखित में से शब्द-युग्म के अर्थ-भेद की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
(A)
प्रदीप - प्रतीप = दीपक - उलटा
(B)
मेघ - मेध = बादल - यज्ञ
(C)
उपल - उत्पल = कमल - पत्थर
(D)
वर्ण - व्रण = रंग - घाव
Q.14
रचना और रचनाकार की दृष्टि से असंगत विकल्प है –
(A)
आठवाँ सर्ग – सुरेन्द्र वर्मा
(B)
पोस्टर – महेंद्र भल्ला
(C)
अंधी गली – उपेन्द्रनाथ अश्क
(D)
रक्तबीज – शंकर शेष
Q.15
“चिरजीवो जोरी जुरै क्यों न सनेह गंभीर। को घटि ए वृषभानुजा वे हलधर के बीर।।” उपर्युक्त छन्द में शब्द-शक्ति है?
(A)
अभिधामूला शाब्दी व्यंजना
(B)
रूढ़ा लक्षणा
(C)
लक्षणामूला शाब्दी व्यंजना
(D)
आर्थी व्यंजना
Q.16
“प्रेम की गूढ़ अंतर्दशा का उद्घाटन जैसा इनमें है, वैसा हिन्दी के अन्य श्रृंगारी कवि में नहीं।” घनानंद विषयक यह कथन किस ख्यात आलोचक का है?
(A)
रामस्वरूप चतुर्वेदी
(B)
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(C)
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(D)
हजारी प्रसाद द्विवेदी
Q.17
निम्नलिखित में से यमक अलंकार का उदाहरण नहीं है –
(A)
सारँग ले सारँग चली, सारँग पुगो आय।
(B)
बसन देहु, ब्रज में हमें बसन देहु ब्रजराज।
(C)
कुमोदिनी मानस-मोदिनी कहीं।
(D)
धनि-धनि अँखियाँ सुछवि, सनि-सनि सुख देत।
Q.18
“……………. कई रचनाएं जो मूलतः जैन-धर्म-भावना से प्रेरित होकर लिखी गई हैं, निस्संदेह उत्तम काव्य हैं और विजयपाल रासो और हम्मीर रासो की भांति ही साहित्यिक इतिहास के लिए स्वीकार्य हो सकती हैं। यही बात बौद्ध सिद्धों की कुछ रचनाओं के बारे में भी कही जा सकती है।” आदिकालीन साहित्य के बारे में यह कथन किसका है?
(A)
मिश्र बंधु
(B)
हजारी प्रसाद द्विवेदी
(C)
रामचंद्र शुक्ल
(D)
राम कुमार वर्मा
Q.19
निम्नलिखित में से उदात्त का सहजजात स्रोत (अंतरंग तत्त्व) कौनसा है?
(A)
समुचित अलंकार योजना
(B)
अभिजात पद रचना
(C)
गरिमा और ऊँचाई का समग्र प्रभाव
(D)
महान और पुष्ट विचारों के धारण की क्षमता
Q.20
संगणक सहाय अधिगम पैकेज के विकास के अंतर्गत, ‘अनुदेशात्मक उद्देश्यों’ का निर्धारण किस चरण में किया जाता है?