Q.101
“बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय ।
सौंह करे भौंहनि हँसे, देन कहे नटि जाय ।।”
इन पंक्तियों में कौन सा रस है ?
- (A)
हास्य
- (B)
करुण
- (C)
श्रृंगार
- (D)
वीर
150 सवाल · पेज 6/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.101
“बतरस लालच लाल की, मुरली धरी लुकाय ।
सौंह करे भौंहनि हँसे, देन कहे नटि जाय ।।”
इन पंक्तियों में कौन सा रस है ?
हास्य
करुण
श्रृंगार
वीर
Q.102
अष्टछाप के कवियों में सम्मिलित नहीं है
परमानन्ददास
कृष्णदास
चतुर्भुजदास
सुन्दरदास
Q.103
निम्नांकित कहानी आन्दोलनों एवं उनके सूत्रधारों से सम्बन्धित युग्मों में से कौन सा युग्म असंगत है ?
सचेतन कहानी - महीपसिंह
समानांतर कहानी - कमलेश्वर
अकहानी - निर्मल वर्मा
सहज कहानी - राजेन्द्र यादव
Q.104
निम्नांकित तार सप्तक में संकलित कवियों से सम्बद्ध कौन सा युग्म असंगत है ?
भारतभूषण अग्रवाल - तार सप्तक (1943)
नंदकिशोर आचार्य - दूसरा सप्तक (1951)
केदारनाथ सिंह - तीसरा सप्तक (1959)
सुमन राजे - चौथा सप्तक (1979)
Q.105
‘कामायनी’ की मूल कथा निम्न में से किस ग्रंथ पर आधारित है ?
ऋग्वेद
मनुस्मृति
शतपथ ब्राह्मण
उपनिषद्
Q.106
कौन सा समुच्चय सुमेलित नहीं है ?
नये बादल, जानवर और जानवर, जख्म - मोहन राकेश
विपथगा, शरणार्थी, अमर वल्लरी - जैनेन्द्र
अभिमन्यु की आत्मकथा, छोटे-छोटे ताजमहल, टूटना - राजेन्द्र यादव
शामी कागज, खुदा की वापसी, सबीना के चालीस चोर - नासिरा शर्मा
Q.107
कबीर के विषय में इनमें से कौन सा कथन गलत है ?
वे शास्त्रीय ज्ञान की अपेक्षा अनुभवजन्य ज्ञान को अधिक महत्त्व देते हैं।
वे शंकराचार्य के अद्वैतवाद से अप्रभावित रहे।
वे रामानंद के शिष्य थे।
उन्होंने भाषा सौष्ठव की ओर अधिक ध्यान नहीं दिया।
Q.108
‘रामचरितमानस’ के ‘बालकांड’ में इनमें से कौन सा प्रसंग समाहित नहीं है?
सती का मोह
धनुष-भंग
श्री सीता-राम विवाह
राम-राज्याभिषेक की तैयारी
Q.109
“देखो नंद द्वार रथ ठाढ़ो। बहुरि सखी सुफलकसुत आये परयो संदेह उर गाढ़ो।” यहाँ ‘सुफलकसुत’ किसके लिए प्रयुक्त हुआ है?
अक्रूर
उद्धव
भौंरा
श्रीकृष्ण
Q.110
’’जहां बैठावे तित ही बैठूँ बेचै तो बिक जाऊँ।’’ इस पंक्ति में मीरा का व्यक्त भाव है?
उत्साह
हर्ष
समर्पण
क्षोभ
Q.111
“जुवति जोन्ह में मिलि गई नैंक न होती लखाय।
सौंधे के डोरे लगी अली चली संग जाय।।”
प्रस्तुत दोहे में कौन सी नायिका का चित्रण हुआ है ?
प्रोपितपतिका
शुक्लाभिसारिका
खंडिता
कृष्णाभिसारिका
Q.112
भर गया ऐसा हृदय दुख-दर्द से, फेन या बुदबुद नहीं उसमें उठा।
खींचकर उच्छ्वास बोले सिर्फ वे ‘पार्थ, मैं जाता पितामह पास हूँ।’
‘कुरुक्षेत्र’ की उक्त पंक्तियाँ किस चरित्र की मनोदशा को व्यक्त कर रही हैं ?
अर्जुन
श्रीकृष्ण
युधिष्ठिर
भीम
Q.113
“जिण वन भूल न जांवता गेंद गयय गिडराज
तिण वन जंबुक ताखड़ा ऊधम मंडे आज।”
उपर्युक्त छंद के अनुसार सिंह के वन में कौन धमाचौकड़ी मचा रहा है ?
गीदड़
हाथी
गेंडा
शूकर
Q.114
‘असाध्यवीणा’ का संगीत सुनते ही राजा को क्या अनुभव हुआ ?
उन्हें अपनी महानता का बोध हुआ।
उन्हें चारों ओर अपना जयघोष सुनाई दिया।
उन्हें अपनी नश्वरता का बोध हुआ।
उनका अहंकार नष्ट हो गया।
Q.115
‘उत्साह’ नामक निबंध के आधार पर बताइए कि दुख के वर्ग में जो स्थान भय का है, वही स्थान आनंद के वर्ग में किसका है ?
हास्य
उत्साह
प्रेम
करुणा
Q.116
‘परिन्दे’ कहानी के आधार पर बताइए कि मेजर गिरीश नेगी लतिका को ‘मैन ईटर ऑफ कुमाओ’ कहकर क्यों संबोधित करता था ?
उसके हिंसक स्वभाव के कारण
उसकी बहादुरी के कारण
शिकार में उसकी रुचि के कारण
उसे चिढ़ाने के लिए
Q.117
निम्नांकित विधियों में से व्याकरण शिक्षण के लिए उपयुक्त विधि नहीं है :
भाषा संसर्ग विधि
अनुकरणात्मक विधि
निगमन विधि
आगमन विधि
Q.118
निम्न में से हरबर्टीय विधि से संबंधित कौन सा कथन असत्य है ?
इस विधि के प्रवर्तक हरबर्ट हैं।
इस विधि में पाँच सोपानों का अनुसरण किया जाता है।
यह विधि स्मृति स्तर के शिक्षण से सम्बन्धित है।
यह विधि बोध स्तर के शिक्षण से सम्बन्धित है।
Q.119
निगमन विधि का सिद्धांत है -
विशेष से विशेष
सामान्य से विशेष
विशेष से सामान्य
सामान्य से सामान्य
Q.120
साहचर्य विधि का आविष्कार किसने किया ?
फ्रॉबेल
मॉन्टेसरी
हरबर्ट
मिस पार्कहर्स्ट