Q.61
निम्न में से अज्ञेय की रचनाओं का सही समूह कौन सा है ?
- (A)
आत्महत्या के विरुद्ध, भग्नदूत, सीढ़ियों पर धूप में
- (B)
भग्नदूत, चिन्ता, आँगन के पार द्वार
- (C)
हरी घास पर क्षणभर, यामा, स्वप्न भंग
- (D)
बावरा अहेरी, इत्यलम्, नीम के पत्ते
150 सवाल · पेज 4/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.61
निम्न में से अज्ञेय की रचनाओं का सही समूह कौन सा है ?
आत्महत्या के विरुद्ध, भग्नदूत, सीढ़ियों पर धूप में
भग्नदूत, चिन्ता, आँगन के पार द्वार
हरी घास पर क्षणभर, यामा, स्वप्न भंग
बावरा अहेरी, इत्यलम्, नीम के पत्ते
Q.62
“पीठिका थी वह धुंधले प्रकाश की
कुछ तुकों और लयबद्ध पंक्तियों की।”
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कविता से उद्धृत हैं ?
कन्यादान से
बादल से
सरोज स्मृति से
राम की शक्ति पूजा से
Q.63
“हमरैं हरि हारिल की लकरी” कहकर गोपियाँ क्या संदेश देना चाहती हैं ?
विरह वेदना का
निर्गुण योग के खण्डन का
उद्धव के तिरस्कार का
एकनिष्ठ प्रेम का
Q.64
निम्न में से कौन सी रचना तुलसी द्वारा रचित नहीं है ?
बरवै रामायण
अध्यात्म रामायण
दोहावली
जानकी मंगल
Q.65
रसखान ने किससे दीक्षा प्राप्त की ?
रामानन्द से
तुलसीदास से
वल्लभाचार्य से
गोस्वामी विट्ठलनाथ से
Q.66
“स्त्री गालियाँ सह लेती हैं, मार भी सह लेती हैं; पर मैके की निन्दा उनसे नहीं सही जाती।”
उपर्युक्त पंक्ति प्रेमचन्द की किस रचना से उद्धृत है ?
पंच परमेश्वर
बड़े घर की बेटी
पूस की रात
नमक का दारोगा
Q.67
“शास्त्र में लिखा है, जिसके पुत्र नहीं होता, उसकी मुक्ति नहीं होती।”
उपर्युक्त पंक्ति किस कहानी से उद्धृत है ?
बड़े घर की बेटी
जैसलमेर की राजकुमारी
ताई
खेल
Q.68
“आह ! कितना भोला सौन्दर्य ! कितनी सरल चितवन!”
उपर्युक्त पंक्ति किस कहानीकार की है ?
प्रेमचन्द
जयशंकर प्रसाद
जैनेन्द्र
विश्वम्भरनाथ शर्मा ‘कौशिक’
Q.69
“खाऊ-उजाड़ू जीवन पद्धति के कारण हम अपनी सभ्यता, संस्कृति और धरती को उजाड़ने में लगे हुए हैं।”
‘अपना मालवा……’ पाठ के अनुसार यह खाऊ-उजाड़ू सभ्यता किसकी देन है ?
चीन
पाकिस्तान
अमेरिका
जापान
Q.70
“यथास्मै रोचते विश्वम्” निबंध-संग्रह से उद्धृत है -
विराम चिह्न
भाषा और समाज
इतिहास दर्शन
भारतीय संस्कृति और हिन्दी प्रदेश
Q.71
“हम दूरदर्शन पर बोलेंगे,
हम समर्थ शक्तिवान
हम एक दुर्बल को लाएंगे।”
उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं ?
अज्ञेय
शमशेर बहादुर सिंह
मुक्तिबोध
रघुवीर सहाय
Q.72
कुँवर नारायण की ‘कविता के बहाने’ रचना उनके किस काव्य-संग्रह में संकलित है ?
कोई दूसरा नहीं
अपने सामने
परिवेश : हम तुम
इन दिनों
Q.73
महादेवी वर्मा द्वारा रचित ‘भक्तिन’ किस विधा की रचना है ?
निबंध
कहानी
संस्मरणात्मक रेखाचित्र
जीवनी
Q.74
‘सिल्वर वैडिंग’ कहानी का केन्द्रीय पात्र है -
कृष्णानंद पांडे (किशनदा)
यशोधर बाबू
चंद्रदत्त तिवारी
भूषण
Q.75
‘अतीत में दबे पाँव’ यात्रा-वृत्तांत के लेखक हैं
मोहन राकेश
कमलेश्वर
राजेन्द्र यादव
ओम थानवी
Q.76
‘डायरी के पन्ने’ नामक डायरी-अंश लेखिका ने किसको संबोधित करके लिखा है ?
किट्टी को
पिता को
माँ को
बहिन को
Q.77
शब्द में अन्तर्निहित अर्थ को व्यक्त करने वाले व्यापार को क्या कहते हैं ?
काव्य गुण
काव्य रीति
शब्द शक्ति
अलंकार
Q.78
गौड़ी रीति के संबंध में कौन सा कथन सही नहीं है ?
इसमें उप्रदों और समास की बहुलता होती है ।
यह श्रृंगार रस की अभिव्यंजना के लिए उपयुक्त होती है ।
इसमें मधुरता और सुकुमारता का अभाव रहता है ।
यह ओज और कांति गुण से सम्पन्न होती है ।
Q.79
“काव्यशोभाया: कर्तारो धर्मा: गुणा:।” काव्य गुण की परिभाषा किस अचार्य ने दी है-
आचार्य भरत मुनि
आचार्य वामन
आचार्य आनंद वर्धन
आचार्य मम्मट
Q.80
लोक या शास्त्र के विरुद्ध पदक्रम होने पर कौन सा काव्य दोष होता है ?
दुष्क्रमत्व
ग्राम्यत्व
अप्रतीतत्व
अक्रमत्व