टिप्पणी : निम्नलिखित गद्य-अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए :
गद्य-अवतरण
भारतीय ऋषियों ने मानव जीवन को चार पुरुषार्थों में विभक्त किया है - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष । ये चारों ही हमारी संस्कृति के अन्तर्गत आते हैं । अन्य शब्दों में - ‘पुरुषार्थ’ और संस्कृति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं । उक्त चारों पुरुषार्थों में मोक्ष का धर्म के साथ सीधा संबंध माना गया है, लेकिन अर्थ और काम के लिए भी धर्म की मर्यादा को आवश्यक माना गया है । भारतीय संस्कृति का सदा से ही यह स्वर रहा है कि जो व्यक्ति या समाज धर्म को छोड़ देता है, उसके अर्थ और काम भी नष्ट हो जाते हैं । वस्तुतः, भारतीय संस्कृति अर्थ और काम को हेय नहीं मानती, बस उन पर धर्म का नियंत्रण आवश्यक मानती है । इस प्रकार भारतीय संस्कृति का मूल स्रोत धर्म ही है ।
उपर्युक्त अवतरण के अनुसार किस पुरुषार्थ/पुरुषार्थों का धर्म के साथ सीधा संबंध माना गया है ?
(A)
काम व मोक्ष दोनों
(B)
अर्थ व काम दोनों
(C)
केवल मोक्ष
(D)
अर्थ व मोक्ष दोनों
Q.22
‘प्रबोधिनी’ में संकलित पदों में मीरा ने भवसागर पार करने के लिए किसे अपना ‘खेवट’ माना है ?
(A)
कृष्ण को
(B)
सत्य को
(C)
सतगुरु को
(D)
प्रभुनाम को
Q.23
‘कर जोड़ खड़े प्रमुदित, निर्भय,
दोनों पुकारते थे जय-जय ।’
प्रबोधिनी में संकलित ‘श्रीकृष्ण का दूत कार्य’ रचना से उद्धृत उक्त कथन में किन दो व्यक्तियों का उल्लेख है ?
(A)
शकुनि - दुर्योधन
(B)
धृतराष्ट्र - विदुर
(C)
धृतराष्ट्र - गांधारी
(D)
भीष्म - विदुर
Q.24
‘पीसा जाता जब इक्षुदण्ड, झरती रसकी धारा अखण्ड, मेंहदी जब सहती है प्रहार, बनती ललनाओं का सिंगार ।’ उपर्युक्त पंक्तियाँ ‘प्रबोधिनी’ पुस्तक में संकलित किस कवि की हैं ?
(A)
रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(B)
सुभद्राकुमारी चौहान
(C)
सूर्यमल्ल मीसण
(D)
श्यामनारायण पाण्डेय
Q.25
‘प्रबोधिनी’ में संकलित ‘भोलाराम का जीव’ रचना के अनुसार भोलाराम किस शहर में रहता था ?
(A)
जबलपुर
(B)
इन्दौर
(C)
खंडवा
(D)
महू
Q.26
‘प्रबोधिनी’ में संकलित रचना ‘गिल्लू’ के अनुसार गिलहरियों के जीवन की अवधि लगभग कितने वर्ष होती है ?
(A)
चार वर्ष
(B)
तीन वर्ष
(C)
दो वर्ष
(D)
एक वर्ष
Q.27
‘प्रबोधिनी’ में संकलित ‘वीर नारी’ रचना के अनुसार वीरांगना को किसका पड़ोस अच्छा नहीं लगता ?
(A)
कायर व्यक्ति का
(B)
कमजोर का
(C)
शत्रु का
(D)
विश्वासघाती का
Q.28
‘क्षितिज’ में संकलित ‘लोकसंत दादूदयाल’ के अनुसार इनमें से कौन सा व्यक्ति दादू का शिष्य नहीं था ?
(A)
गरीबदास
(B)
भिखारीदास
(C)
सुन्दरदास
(D)
रज्जब
Q.29
‘क्षितिज’ में संकलित मोहन राकेश की ‘आखरी चट्टान’ किस विधा की रचना है ?
(A)
कहानी
(B)
ललित निबंध
(C)
रिपोर्ताज
(D)
यात्रा संस्मरण
Q.30
‘क्षितिज’ में संकलित ‘राजिया रा सोरठा’ में उल्लिखित ‘राजिया’ का मूल नाम क्या था ?
(A)
राजू
(B)
राजाराम
(C)
राजकुमार
(D)
राजा
Q.31
‘प्रबोधिनी’ में संकलित ‘युवाओं से’ पाठ में स्वामी विवेकानन्द ने ‘नास्तिक’ किसे कहा है ?
(A)
जो दूसरों पर विश्वास नहीं करता
(B)
जो दूसरे के धर्म में विश्वास नहीं करता
(C)
जो अपने आप में विश्वास नहीं करता
(D)
जो किसी भी धर्म में विश्वास नहीं करता
Q.32
‘ईदगाह’ कहानी में वर्णित पात्र हामिद की दादी का क्या नाम था ?
(A)
अमीना
(B)
जुबेदा
(C)
हमीडा
(D)
समीना
Q.33
‘उन्होंने अपने जीवन में अस्पृश्यता की जड़ काट डाली थी । वे बेधड़क दलितों से मिलती और उनकी सेवा करती थीं । …………….. वे घोड़े की सवारी के लिए भी तैयार रहती थीं ।’
‘पीयूष प्रवाह’ में संकलित ‘सत्य के प्रयोग’ पाठ से अवतरित उक्त पंक्तियों में किस साहसी नारी का उल्लेख है ?
(A)
यमुना देवी
(B)
आनन्दी बेन
(C)
गंगाबाई
(D)
नर्मदा बेन
Q.34
‘इस गुफा-श्रृंखला के तीन मुख्य अंग हैं : बौद्ध गुफाएँ, हिन्दू गुफाएँ और जैन गुफाएँ।’ - ‘पीयूष प्रवाह’ में संकलित ‘कुछ ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण’ पाठ से उद्धृत उपर्युक्त अवतरण में किस स्थान की गुफाओं का उल्लेख है ?
(A)
अजंता
(B)
एलिफेंटा
(C)
कन्हेरी
(D)
एलोरा
Q.35
‘आलोक’ में संकलित ‘विष पिया, अमृत दिया’ रचना के अनुसार बालक भीम को ‘अम्बेडकर’ उपनाम किसने दिया था ?
(A)
ब्राह्मण मुख्याध्यापक ने
(B)
पिताजी ने
(C)
माताजी ने
(D)
महाराजा गायकवाड़ ने
Q.36
‘क्षितिज’ में संकलित ‘ईर्ष्या, तू न गई मेरे मन से’ रचना के अनुसार ‘ईर्ष्या’ की बेटी का क्या नाम है ?
(A)
शत्रुता
(B)
घृणा
(C)
निन्दा
(D)
हीन भावना
Q.37
‘आलोक’ में संकलित ‘मुक्तियोद्धाओं के शिविर में’ रचना के लेखक कौन हैं ?
(A)
विष्णुकांत शास्त्री
(B)
विष्णु प्रभाकर
(C)
प्रभाकर माचवे
(D)
अज्ञेय
Q.38
‘कथा धारा’ में संकलित रचना ‘जैसलमेर की राजकुमारी’ में उल्लिखित राजकुमारी का नाम क्या था ?
(A)
रत्नवती
(B)
रूपमती
(C)
शीलवती
(D)
रत्नावली
Q.39
‘कथा धारा’ में संकलित रचना ‘एटम बम’ के रचयिता हैं
(A)
अज्ञेय
(B)
जैनेन्द्र कुमार
(C)
अमृतलाल नागर
(D)
आचार्य चतुरसेन शास्त्री
Q.40
‘प्रज्ञा प्रवाह’ में संकलित ‘सवैय’ के अनुसार रसखान ब्रज की कँटीली झाड़ियों पर क्या न्यौछावर करने को तत्पर हैं ?