‘कविता सविता से अच्छा गाती है’, वाक्य में कौनसा कारक है?
(A)
संबंध कारक
(B)
संप्रदान कारक
(C)
करण कारक
(D)
अपादान कारक
Q.103
पदक्रम के संबंध में असंगत कथन निम्नलिखित में से कौनसा है?
(A)
संबंधवाचक और उसके अनुसंबंधी सर्वनाम के कर्मादि कारक बहुधा वाक्य के आदि में आते हैं।
(B)
समानाधिकरण शब्द मुख्य शब्द के पहले आता है तथा पहले शब्द में विभक्ति का प्रयोग होता है।
(C)
प्रश्नवाचक क्रिया विशेषण और सर्वनाम अवधारणा के लिए मुख्य क्रिया और सहायक क्रिया के बीच में भी आ सकते हैं।
(D)
अवधारणा के लिए भेदक और भेद्य के बीच में संज्ञा, विशेषण और क्रिया विशेषण आ सकते हैं।
Q.104
“वास्तव में श्रृंगार और वीर इन्हीं दो रसों की कविता इस काल में हुई। प्रधानता श्रृंगार की ही रही। इससे इस काल को रस के विचार से कोई श्रृंगालकाल कहे, तो कह सकता है।” यह कथन किनका है?
(A)
आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(B)
आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(C)
डॉ. नगेंद्र
(D)
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
Q.105
ऋ का उच्चारण स्थान है -
(A)
कंठ
(B)
मूर्धा
(C)
दन्त्य
(D)
तालु
Q.106
निम्नलिखित में अशुद्ध शब्द है -
(A)
वैयाकरण
(B)
व्यावसायिक
(C)
अतिथी
(D)
सहानुभूति
Q.107
“पिय बिछुरन की दुसह दुखु, हरषु जांत प्यौसार।” पंक्ति की समानता निम्नलिखित में किससे की गई है?
(A)
युद्ध स्थल में खड़े अर्जुन की दशा से।
(B)
द्रौपदी के चीहरण पर उसकी विह्वल दशा से।
(C)
सीता हरण के पश्चात् राम की दशा से।
(D)
दुर्योधन की भांति प्राण त्यागते समय की दशा से।
Q.108
मानक हिंदी का आधार कौनसी बोली है?
(A)
कन्नौजी
(B)
खड़ीबोली
(C)
अवधी
(D)
ब्रजभाषा
Q.109
निम्नलिखित में क्रियाविशेषण उपवाक्य नहीं है -
(A)
छात्र नहीं आएँगे, अध्यापक जानता था।
(B)
जितनी दूर यह रहेगा, उतनी ही कार्यसिद्धि होगी।
(C)
जब बिजली चली गई, सभा विसर्जित हो गई।
(D)
यात्रा में जहाँ पहले दिन लगते थे, वहाँ अब घंटे लगते हैं।
Q.110
अपने विचारों को सदियों तक सुरक्षित रखने हेतु निम्न में से किसकी आवश्यकता है?
(A)
वाचन अभिव्यक्ति
(B)
श्रवण अभिव्यक्ति
(C)
लिखित अभिव्यक्ति
(D)
मौखिक अभिव्यक्ति
Q.111
संवृत स्वर हैं -
(A)
उ, ऊ
(B)
ओ, औ
(C)
ए, ऐ
(D)
अ, आ
Q.112
निम्नलिखित में गलत कथन है -
(A)
‘चन्दनबालारास’ एक महाकाव्य है।
(B)
‘श्रावकाचार’ की रचना जैन आचार्य देवसेन ने की थी।
(C)
‘स्थूलिभद्ररास’ के रचनाकार जिनधर्मसूरि माने जाते हैं।
(D)
मुनि जिनविजय ने ‘भरतेश्वर-बाहुबलीरास’ को जैन साहित्य की रास परंपरा का प्रथम ग्रंथ माना है।
Q.113
संबंधसूचक अव्यय का प्रयोग किस वाक्य में नहीं हुआ है-
(A)
वह मेरे घर के पीछे रहता है।
(B)
हमारे शहर के आस-पास बहुत हरियाली है।
(C)
माँ के बिना घर सूना-सूना लगता है।
(D)
यह काम पहले करना चाहिए था।
Q.114
रामानंद के शिष्यों में सम्मिलित नहीं है -
(A)
धन्ना
(B)
सेना
(C)
पीपा
(D)
मलूकदास
Q.115
खोयों मै घर में अवट, कायर जंबुक काम
सींहां केहा देसड़ा, जैथ रहै सो धाम।
उक्त काव्यांश के संबंध में असंगत तथ्य है -
(A)
गीदड़ों द्वारा सिंहों को ललकारना
(B)
कायरों की भर्त्सना
(C)
अन्योक्ति अलंकार
(D)
सूक्ति शैली का प्रयोग
Q.116
‘तिमाही’ में कौनसा समास है?
(A)
द्विगु
(B)
तत्पुरुष
(C)
द्वन्द्व
(D)
कर्मधारय
Q.117
स्थायी भाव नहीं है -
(A)
रति
(B)
स्वेद
(C)
शोक
(D)
क्रोध
Q.118
“करम गति टारे हूँ नाहि टरै।” को एक शिक्षक अन्तर्कथा के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रस्तुत कर रहा है, वह शिक्षक पद्य शिक्षण की किस विधि से अध्यापन कार्य कर रहा है?