एक <u>चालक</u> के सिरों पर विभवान्तर ‘V’ = $(4 \pm 0.5)$ वोल्ट प्राप्त होता है जबकि उसमें I = $(1 \pm 0.1)$ एम्पीयर धारा प्रवाहित की जाती है। <u>चालक</u> का प्रतिरोध है -
(A)
$(4 \pm 0.90) \Omega$
(B)
$(4 \pm 0.50) \Omega$
(C)
$(4 \pm 0.25) \Omega$
(D)
$(4 \pm 0.35) \Omega$
Q.82
यदि वेग (V), समय (T) तथा बल (F) आधार राशियों की तरह चयनित की जाती हैं, तो इनके पदों में द्रव्यमान की विमाएँ इस प्रकार दी जाती हैं -
(A)
$[m] = FT^{-1}V^{-1}$
(B)
$[m] = FTV^{-2}$
(C)
$[m] = F^2TV^{-2}$
(D)
$[m] = FTV^{-1}$
Q.83
एक स्थिरवस्था परिस्थिति में एक खुरदरी क्षैतिज सतह द्वारा इस पर रखी एक वस्तु पर लगाया गया संपर्क बल परिमाण में नियत है। यदि इस बल तथा ऊर्ध्वाधर के मध्य कोण घटाया जाए, तो सतह तथा वस्तु के मध्य घर्षण बल -
(A)
बढ़ भी सकता है घट भी सकता है
(B)
यथावत रहेगा
(C)
घटेगा
(D)
बढ़ेगा
Q.84
एक चिकनी सतह पर $20 \text{ m/s}$ की चाल से क्षैतिज रूप से चलता हुआ एक ब्लॉक समान द्रव्यमान के दो भागों में टूट जाता है, जो समान दिशा में ही गति में बने रहते हैं। यदि इनमें से एक भाग की चाल $30 \text{ m/s}$ है, तो दूसरे भाग की चाल क्या है?
(A)
$70 \text{ m/s}$
(B)
$10 \text{ m/s}$
(C)
अपर्याप्त सूचना
(D)
$30 \text{ m/s}$
Q.85
एक परिनालिका पर विचार करें जिसकी लंबाई इसकी त्रिज्या की तुलना में काफी अधिक है। हम इस परिनालिका के अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र को बढ़ाने में रूचि रखते हैं। ऐसा करने के लिए हमारे पास निम्नलिखित विकल्प हैं- - (A) प्रति एकांक लंबाई में फेरों की संख्या नियत रखते हुए इसकी लंबाई दोगुनी कर दें। - (B) प्रति एकांक लंबाई में फेरों की संख्या नियत रखते हुए इसकी त्रिज्या आधी कर दें। - (C) संपूर्ण परिनालिका के ऊपर धारावाही तार की एक अतिरिक्त परत लपेट दें।
(A)
विकल्प A, B तथा C तीनों समान रूप से प्रभावकारी हैं
(B)
केवल विकल्प B ही प्रभावकारी है
(C)
केवल विकल्प A ही प्रभावकारी है
(D)
केवल विकल्प C ही प्रभावकारी है
Q.86
प्रत्येक $R$ त्रिज्या के दो ठोस गोले $A$ एंव $B$ क्रमशः $\rho_A$ एंव $\rho_B$ घनत्वों के पदार्थों से बने हैं। उनके व्यास के परितः जड़त्व आघूर्ण क्रमशः $I_A$ एवं $I_B$ हैं। अनुपात $\frac{I_A}{I_B}$ है-
(A)
$\frac{\rho_A}{\rho_B}$
(B)
$\frac{\rho_B}{\rho_A}$
(C)
$\sqrt{\frac{\rho_A}{\rho_B}}$
(D)
$\sqrt{\frac{\rho_B}{\rho_A}}$
Q.87
दो सदिश $\vec{A} = 2\hat{i} + 2\hat{j} + c\hat{k}$ और $\vec{B} = \hat{i} + \hat{j} + \hat{k}$ दिये गये हैं यदि दोनों सदिश समानान्तर हैं, तो c का मान ज्ञात कीजिए।
(A)
4
(B)
-4
(C)
-2
(D)
2
Q.88
यदि पृथ्वी की सतह से ऊपर ‘$h$’ ऊँचाई पर ‘$g$’ के मान में परिवर्तन पृथ्वी की सतह से नीचे ‘$d$’ गहराई पर परिवर्तन के समान हो ($d$ व $h << R$ के लिए), तो -
(A)
$d = 2h$
(B)
$d = \frac{h}{2}$
(C)
$d = h^2$
(D)
$d = h$
Q.89
दो ट्रेनें, दो समान्तर रेलवे ट्रैक्स के अनुदिश समान चाल से विपरीत दिशा में चल रही हैं। यदि हवा ‘$u$’ चाल से ट्रैक के अनुदिश बह रही है एवं हवा के सापेक्ष ट्रेनों के आपेक्षिक वेगों का अनुपात $1 : 2$ है, तो प्रत्येक ट्रेन की चाल है -
(A)
4u
(B)
2u
(C)
u
(D)
3u
Q.90
एक उत्तल लेंस तथा एक अवतल लेंस संपर्क में रखे हैं। उत्तल लेंस एवं अवतल लेंस की शक्तियों के परिमाण का अनुपात $4 : 3$ हैं। यदि उत्तल लेंस की फोकस दूरी $12 \text{ cm}$ है, तो संयोजन की फोकस दूरी होगी -
(A)
$54 \text{ cm}$
(B)
$27 \text{ cm}$
(C)
$36 \text{ cm}$
(D)
$48 \text{ cm}$
Q.91
डी.एन.ए. अंगुली छापन का सही क्रम क्या है?
(A) वांछित डी.एन.ए. खण्ड का अगारोज़ जैल-इलेक्ट्रोफोरेसिस के द्वारा पृथक्करण
(B) रेस्ट्रिक्शन एण्डोन्यूक्लिएज़ द्वारा पाचन
(C) डी.एन.ए. का पृथक्करण
(D) नामांकित VNTR प्रोब के साथ संकरण
(E) सदर्न ब्लॉटिंग
(A)
B -> D -> E -> A -> C
(B)
C -> B -> A -> D -> E
(C)
C -> B -> A -> E -> D
(D)
A -> B -> C -> D -> E
Q.92
फाइटोक्रोम के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही <u>नहीं</u> है?
(A)
इसमें प्रोटीन से जुड़ा क्रोमोफोर होता है।
(B)
यह एक प्रोटीन है।
(C)
नीला प्रकाश क्रोमोफोर में द्वि-बंध का संयुग्मन परिवर्तित कर देता है।
(D)
क्रोमोफोर प्रकाश को अवशोषित करता है, जो फाइटोक्रोम प्रतिक्रियाओं का कारण बनता है।
Q.93
कुत्तों और बिल्लियों में पाये जाने वाले अपरा का प्रकार है -
(A)
विस्तृत
(B)
बिम्बाभ
(C)
मंडली क्षेत्रीय
(D)
बीजपत्री
Q.94
एक सामान्य लड़की, जिसकी माँ हीमोफिलिक है, ऐसे पुरुष से शादी करती है, जिसका हीमोफिलिया का कोई पैतृक इतिहास नहीं है। इनकी संतानों के संभावित लक्षण प्रारूप क्या होंगे?
(A) हीमोफिलिक बेटा व हीमोफिलिक बेटी
(B) हीमोफिलिक बेटा व वाहक बेटी
(C) सामान्य बेटी व सामान्य बेटा
(D) सामान्य बेटा व हीमोफिलिक बेटी
दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त का चयन करें-
(A)
(B) व (C) केवल
(B)
(A) व (B) केवल
(C)
(B) व (D) केवल
(D)
(A) व (D) केवल
Q.95
कॉलम-I में दी गयी अर्धसूत्रीविभाजन की विभिन्न उप-प्रावस्थाओं का कॉलम-II में दिए गए उनके विशिष्ट लक्षणों के साथ मिलान कर सही विकल्प को चुनिए -
कॉलम-I
कॉलम-II
(A) पैकीटीन
(i) समजात गुणसूत्रों का युग्मन
(B) लेप्टोटीन
(ii) कियास्मेटा का समापन
(C) डायकाइनेसिस
(iii) जीन विनिमय होता है
(D) जाइगोटीन
(iv) गुणसूत्र गुलदस्ते की तरह व्यवस्थित हो जाते हैं
(A)
A-(iv), B-(iii), C-(ii), D-(i)
(B)
A-(iii), B-(iv), C-(ii), D-(i)
(C)
A-(i), B-(iv), C-(ii), D-(iii)
(D)
A-(ii), B-(iv), C-(iii), D-(i)
Q.96
पादप पोषण के बारे में असत्य कथन का चयन कीजिए -
(A)
$Zn^{++}$ प्रत्यक्ष रूप से हार्मोन इण्डोल एसीटिक अम्ल (IAA) के संश्लेषण से सम्बन्धित होता है।
(B)
मोलिब्डेनम, नाइट्रेट अपचयन व नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होता है।
(C)
मैंगनीज, क्रेब्स-चक्र के एन्जाइम का सक्रियकारी धातु होता है।
(D)
बोरोन, प्रकाश संश्लेषण में जल-वियोजन अभिक्रिया के लिए आवश्यक है।
Q.97
मांसपेशी संकुचन में निम्नलिखित में से किसमें एक्टिन के प्रति प्रबल आकर्षण होता है?
(A)
सार्कोलेम्मा
(B)
ट्रोपोनिन I
(C)
ट्रोपोनिन T
(D)
ट्रोपोनिन C
Q.98
आवृतबीजियों में किस प्रकार के परिपक्व भ्रूणकोषों में प्रतिमुखी कोशिकाएँ अनुपस्थित होती हैं?
(A)
पीनिया प्रकार, प्लम्बेगो प्रकार
(B)
प्लम्बेगो प्रकार, फ्रिटिलेरिया प्रकार
(C)
फ्रिटिलेरिया प्रकार, ड्रूसा प्रकार
(D)
पीनिया प्रकार, ड्रूसा प्रकार
Q.99
केंचुए में फेओसोम होते हैं -
(A)
तापग्राही
(B)
प्रकाशग्राही
(C)
रक्त ग्रंथियाँ
(D)
उत्सर्जी संरचनाएं
Q.100
दिया गया स्लोगन किसने प्रस्तावित किया?
ग्लोबल वार्मिंग : ग्लोबल वार्निंग