Q.101
रीतिकालीन रचना तथा रचनाकार की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
- (A)
मतिराम - रसविलास
- (B)
देव - भावविलास
- (C)
श्रीपति - काव्यसरोज
- (D)
घनानन्द - इश्कलता
150 सवाल · पेज 6/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.101
रीतिकालीन रचना तथा रचनाकार की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
मतिराम - रसविलास
देव - भावविलास
श्रीपति - काव्यसरोज
घनानन्द - इश्कलता
Q.102
रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कृति ‘कुरुक्षेत्र’ में ‘पविकाय पाण्डव’ किसे कहा गया है ?
अर्जुन को
युधिष्ठिर को
भीम को
कर्ण को
Q.103
आचार्य शुक्ल के निबंध ‘श्रद्धा और भक्ति’ में वर्णित है कि “श्रद्धा का व्यापार स्थल विस्तृत है, प्रेम का ____ ।”
रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द है
धर्म
कर्म
भक्ति
एकान्त
Q.104
‘आली रे मेरे नैणाँ बाण पड़ी ।’ मीरा की इस पंक्ति में प्रयुक्त ‘बाण’ शब्द का अर्थ है
आदत
छवि
हिलोर
आँसू
Q.105
यदि एक हिन्दी शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को गृहकार्य में किसी यात्रा का वृत्तान्त लिखने के लिए दिया जाए, तो विद्यार्थी किस प्रकार की लिखित रचना करेंगे ?
निर्देशित रचना
प्रतिबंधित रचना
निर्दिष्ट रचना
मुक्त अथवा स्वतंत्र रचना
Q.106
कहानी शिक्षण का मुख्य गुण है
सौन्दर्यानुभूति
अर्थबोध
मनोरंजनात्मक
भाषा का शुद्ध ज्ञान
Q.107
निम्नलिखित में से कौन सा श्रवण का एक प्रकार नहीं है ?
अवधानात्मक श्रवण
रसात्मक श्रवण
विश्लेषणात्मक श्रवण
आत्म-केंद्रिता श्रवण
Q.108
मूल्यांकन हेतु वस्तुनिष्ठ प्रश्न का गुण है
अभिव्यक्ति योग्यता का मूल्यांकन
प्रश्न निर्माण में सरलता
प्रामाणिकता एवं वैधता
विचार संगठन संभव
Q.109
तत्सम > तद्भव का कौन सा युग्म गलत है ?
शूकर > सूअर
श्रृंग > सींग
हस्त > हाथी
वंश > बाँस
Q.110
इनमें से कौन सा वाक्य शुद्ध है ?
ये भी वैसे ही पंडित हैं, जैसे आप ।
आपके सब काम हमसे अच्छे होते हैं ।
कोट का दाम पाजामे से अधिक होता है ।
वे अपने आपको समझदार और दूसरे को बेईमान समझते हैं ।
Q.111
‘चित भी मेरी पट भी मेरी, अंटा मेरे बाप का’ लोकोक्ति का आशय है
खेल के सभी दाँव-पेंच जानना
हर दशा में अपना ही लाभ चाहना
अपनी जीत के प्रति आशंकित होना
दूसरों पर बलपूर्वक रोब जमाना
Q.112
माधुर्य गुण के संबंध में असंगत कथन है
माधुर्य गुण का संबंध श्रृंगार, करुण तथा शांत रसों से होता है ।
रेफ युक्त वर्णों का प्रयोग बहुलता से किया जाता है ।
दीर्घ सामासिक पदों का प्रयोग नहीं किया जाता है ।
ट, ठ, ड, ढ को छोड़कर अपने पंचम वर्ण से संयुक्त स्पर्श वर्णों का प्रयोग किया जाता है ।
Q.113
निम्नलिखित में से सुमेलित विकल्प नहीं है :
जायसी - आखिरी कलाम
कुतबन - मृगावती
मंझन - मधुमालती
उसमान - ज्ञानदीप
Q.114
रचनाकार एवं रचना की दृष्टि से कौन सा विकल्प सुमेलित है ?
गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ - नाश और निर्माण
भवानी प्रसाद मिश्र - ब्रह्मराक्षस
गिरिजा कुमार माथुर - धूप के धान
शमशेर बहादुर सिंह - कनुप्रिया
Q.115
‘सुजन समाज सकल गुन खानी। करउँ प्रनाम सप्रेम सुबानी।।’ बालकाण्ड की इन पंक्तियों में तुलसीदास किन्हें प्रणाम कर रहे हैं ?
देवताओं को
राजाओं को
संत समाज को
तीर्थराज को
Q.116
देवनागरी का विकास किस प्राचीन लिपि से माना जाता है?
खरोष्ठी लिपि
ब्राह्मी लिपि
चित्र लिपि
शारदा लिपि
Q.117
किस विकल्प में सभी शब्द ‘रात्रि’ के पर्यायवाची हैं ?
शर्वरी, निशा, रजनीचर
रात, यामिनी, निशिचर
रैन, निशाचर, त्रियामा
रजनी, निशीथ, विभावरी
Q.118
किस वाक्य में संप्रदान कारक है ?
ईश्वर ने सुनने को दो कान दिए हैं ।
हमने शेर को देखा है ।
मालिक ने नौकर को निकाल दिया ।
लड़का किसी को देखता है ।
Q.119
इनमें से सरल वाक्य नहीं है :
दिन का थका हुआ आदमी रात को खूब सोता है।
वहाँ जो कुछ देखने योग्य था, मैंने सब देख लिया।
धीरे-धीरे उजाला होने लगा।
जहाज का सबसे ऊपर का हिस्सा सबसे पहले दिखाई देता है।
Q.120
शांत रस के प्रमुख संचारी भाव हैं?
धृति, मति, हर्ष
वितर्क, आवेग, जड़ता
त्रास, मोह, व्याधि
दैन्य, शंका, चिंता