‘ओ युधिष्ठिर, सिन्धु के हम पार हैं; तुम चिढ़ाने के लिए जो कुछ कहो, किन्तु, कोई बात हम सुनते नहीं।’ ‘कुरुक्षेत्र’ काव्य में ये पंक्तियाँ किसके द्वारा कही गई हैं ?
(A)
सुयोधन के द्वारा
(B)
कर्ण के द्वारा
(C)
अश्वत्थामा के द्वारा
(D)
शकुनी के द्वारा
Q.82
‘क्या कहूँ, क्या हूँ मैं उद्भ्रांत ? विवर में नील गगन के आज।’ कामायनी की इन पंक्तियों में ‘उद्भ्रांत’ कौन है?
(A)
पक्षी
(B)
मनु
(C)
इड़ा
(D)
श्रद्धा
Q.83
“तू काकी है करत प्रसंसा, कौने घोष पठायो ?” सूरदास की उपर्युक्त पंक्ति में ‘घोष’ शब्द का क्या अर्थ है ?
(A)
ध्वनि विशेष
(B)
अहीरों की बस्ती
(C)
उद्धव
(D)
अक्रूर
Q.84
मौखिक अभिव्यक्ति के निम्नलिखित रूपों को उनके उदाहरणों के साथ सुमेलित कीजिए :
मौखिक अभिव्यक्ति के रूप
उदाहरण
(अ) औपचारिक
(i) समाचार
(ब) विवरण
(ii) घटना
(स) चित्रण
(iii) आत्मकथा
(द) इतिवृत्त
(iv) प्रार्थनापत्र
सही कूट का चयन कीजिए :
(A)
(अ)-(iv), (ब)-(ii), (स)-(iii), (द)-(i)
(B)
(अ)-(i), (ब)-(iii), (स)-(iv), (द)-(ii)
(C)
(अ)-(ii), (ब)-(iv), (स)-(i), (द)-(iii)
(D)
(अ)-(iii), (ब)-(i), (स)-(ii), (द)-(iv)
Q.85
हर्बर्ट की पंचपदीय पद्धति में तीसरा पद है
(A)
प्रस्तावना
(B)
नियमीकरण
(C)
प्रस्तुतीकरण
(D)
तुलना
Q.86
“अब मजूरी करके मालगुजारी भरनी पड़ेगी।” ‘पूस की रात’ कहानी में उपर्युक्त कथन किसका है?
(A)
हल्कू
(B)
मुन्नी
(C)
सहना
(D)
महाजन
Q.87
सतत् एवं समग्र मूल्यांकन के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन सी रचनात्मक मूल्यांकन की विशेषता नहीं है ?
(A)
कार्यक्रम उत्पादन की सातत्यता
(B)
पृष्ठपोषण द्वारा पुनरीक्षण, संवर्धन तथा सुधार
(C)
शैक्षणिक उत्पाद की सफलता की सीमा का मूल्यांकन
(D)
शैक्षिक कार्यक्रम के विकास की प्रक्रिया से संबंध
Q.88
उच्चारण-स्थल की दृष्टि से इ, उ, ऋ वर्ण का सही क्रम है
(A)
तालव्य, ओष्ठ्य, मूर्धन्य
(B)
ओष्ठ्य, तालव्य, मूर्धन्य
(C)
मूर्धन्य, ओष्ठ्य, तालव्य
(D)
तालव्य, मूर्धन्य, ओष्ठ्य
Q.89
निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं ?
(A)
भगीरथी, द्वारका, अन्तर्द्वन्द्व
(B)
आगामी, बरात, स्वादिष्ट
(C)
वाल्मीकि, निरोग, नुपुर
(D)
सुई, अनुग्रहित, दृष्टा
Q.90
‘बाँबी में हाथ तू डाल, मंत्र मैं पढूँ’ लोकोक्ति का उचित अर्थ है
(A)
जिसे शरण दी, उसकी रक्षा अवश्य करना ।
(B)
जोखिम का काम दूसरों को सौंपकर स्वयं आसान काम करना ।
(C)
आप स्वयं नष्ट होना और दूसरों को भी थोड़ी हानि पहुँचाना ।
(D)
कहना बहुत, करना थोड़ा ।
Q.91
‘बेसर - मोती - द्युति - झलक परी अधर पर आनि ।
पट पोंछति चुनो समझि नारी निपट अयानि ।।’
प्रस्तुत पद में अलंकार है
(A)
संदेह
(B)
भ्रान्तिमान
(C)
असंगति
(D)
उपमा
Q.92
आदिकाल की प्रवृत्तियों के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन असंगत है ?
(A)
आदिकालीन साहित्य में कथ्य की विविधता के साथ छंद प्रयोग की विविधता नहीं दिखाई देती ।
(B)
यदि आदिकालीन सिद्धों और नाथपंथियों के काव्यरूपों को हिन्दी क्षेत्र से निकाल दिया जाये, तो फिर भक्तिकालीन निर्गुणपंथियों की काव्यगंगा का उद्गम बताना कठिन होगा ।
(C)
आदिकालीन हिन्दी साहित्य में वीर रस की रचनाओं में डिंगल शैली का प्रयोग होता था ।
(D)
नखशिख वर्णन, विरह के विभिन्न रूप, संदेश इत्यादि आदिकालीन साहित्य के कथ्य में अंतर्निहित रहे हैं ।
Q.93
‘भक्ति का जो सोता दक्षिण की ओर से धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर पहले से ही आ रहा था, उसे राजनीतिक परिवर्तन के कारण शून्य पड़ते हुए जनता के हृदय क्षेत्र में फैलने के लिए पूरा स्थान मिला।’ भक्तिकाल के विषय में यह कथन किस विद्वान का है ?
(A)
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B)
आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(C)
राहुल सांकृत्यायन
(D)
डॉ. गणपतिचन्द्र गुप्त
Q.94
निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प सुमेलित नहीं है ?
नाटककार
नाटक
मुद्राराक्षस
तिलचट्टा
जगदीशचंद्र माथुर
करफ्यू
मृदुला गर्ग
एक और अजनबी
सुरेन्द्र वर्मा
आठवाँ सर्ग
(A)
मुद्राराक्षस - तिलचट्टा
(B)
जगदीशचंद्र माथुर - करफ्यू
(C)
मृदुला गर्ग - एक और अजनबी
(D)
सुरेन्द्र वर्मा - आठवाँ सर्ग
Q.95
‘नाथ कृपाँ अब गयउ विषादा। सुखी भयउँ प्रभुचरन प्रसादा।।’ उपर्युक्त पंक्ति में किसका विषाद नष्ट होने की बात कही गई है ?
(A)
महाराज जनक का
(B)
माता पार्वती का
(C)
राजकुमारी सीता का
(D)
माता कौसल्या का
Q.96
पश्चिमी राजस्थानी को एक अन्य नाम से भी जाना जाता है, वह है -
(A)
मारवाड़ी
(B)
मेवाती
(C)
ढूंढाणी
(D)
मालवी
Q.97
निम्नलिखित में से ‘ईय’ प्रत्यय के योग से निर्मित शब्द है :
(A)
स्मरणीय
(B)
रमणीय
(C)
आदरणीय
(D)
पाणिनीय
Q.98
निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द बहुधा बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं ?
(A)
समाचार, पक्षी, टोपी
(B)
भाग्य, मुनि, लकड़ी
(C)
प्राण, दाम, दर्शन
(D)
लोग, होश, घोड़ा
Q.99
निम्नलिखित वाक्यों और वाक्य-भेदों को सुमेलित कीजिए :