Q.1
जिलों के किस युग्म में, पर्यावरण संरक्षण और कचरे से संसाधन पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत संसाधन पुनर्प्राप्ति पार्क विकसित किया गया है?
- (A)
उदयपुर तथा बूंदी
- (B)
दौसा तथा कोटा
- (C)
बूंदी तथा अलवर
- (D)
जयपुर तथा कोटा
100 सवाल · पेज 1/5
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)Syllabus (English)
Q.1
जिलों के किस युग्म में, पर्यावरण संरक्षण और कचरे से संसाधन पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए एक एकीकृत संसाधन पुनर्प्राप्ति पार्क विकसित किया गया है?
उदयपुर तथा बूंदी
दौसा तथा कोटा
बूंदी तथा अलवर
जयपुर तथा कोटा
Q.2
निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर नदी की पहचान कीजिए -
(A) यह बीछामेड़ा से उद्गमित होती है।
(B) गोमती तथा सारनी इसकी सहायक नदियाँ हैं।
(C) यह बेणेश्वर में संगम बनाती है।
जाखम
माही
सोम
साबरमती
Q.3
निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए -
| वन प्रकार (राजस्थान) | विशेषता / अवस्थिति |
|---|---|
| (A) सदाबहार और अर्द्ध-सदाबहार वन | - माउंट आबू के आसपास |
| (B) शुष्क सागवान वन | - डूंगरपुर, उदयपुर |
| (C) सालार वन | - 25-50 से.मी. वार्षिक वर्षा वाले पहाड़ी क्षेत्रों में |
| (D) बाँस के वन | - बाँसवाड़ा, उदयपुर, कोटा |
उपर्युक्त में से कितने युग्म सही हैं?
केवल तीन
सभी चार
केवल दो
केवल एक
Q.4
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों पर विचार कीजिए - (A) अजमेर (B) टोंक (C) बूंदी (D) भीलवाड़ा. निम्नलिखित में से कौनसा उनके जनसंख्या घनत्व-2011 के अनुसार सही अवरोही क्रम में व्यवस्थित है?
(A), (D), (B), (C)
(B), (A), (D), (C)
(D), (A), (C), (B)
(A), (B), (D), (C)
Q.5
महान/विशाल सीमा भ्रंश राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्पष्टतः दिखाई नहीं देता है?
चूरू
धौलपुर
कोटा
चित्तौड़गढ़
Q.6
राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा/से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में नामित है/हैं? (A) भील (B) गरासिया (C) सहरिया (D) डामोर. नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए -
केवल (C)
केवल (A) और (C)
केवल (B), (C) और (D)
केवल (A)
Q.7
राजस्थान के निम्नलिखित जिलों में से कौनसा उनके सामान्य वार्षिक वर्षा के आरोही क्रम में सही व्यवस्थित है?
हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, बारां
जयपुर, हनुमानगढ़, बारां, झालावाड़
हनुमानगढ़, जयपुर, बारां, झालावाड़
हनुमानगढ़, बारां, जयपुर, झालावाड़
Q.8
“राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना 2022” के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए - (A) योजना 5 मार्च 2022 को लागू की गई। (B) 35 लाख ₹ तक के ऋण पर 7% ब्याज सब्सिडी। (C) न्यूनतम 1 करोड़ ₹ निवेश करने वाली इकाइयों को 10 वर्ष तक एस.जी.एस.टी. का 100% का पुनर्भरण। उपर्युक्त में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
केवल (A) तथा (C)
केवल (C)
(A), (B) तथा (C)
केवल (B)
Q.9
पशुगणना-2019 के अनुसार, राजस्थान में द्वितीय सर्वाधिक कुल गौवंश वाला जिला था -
बीकानेर
जोधपुर
जयपुर
उदयपुर
Q.10
“माही कंचन” एवं “माही धवल” संकरित किस्में किससे संबंधित हैं?
मक्का
ज्वार
गेहूँ
जौ
Q.11
निम्नांकित में से कौन “नीमड़ा भील सम्मेलन” से सम्बन्धित थे?
नानाभाई खाट
गोविन्द गिरि
मोतीलाल तेजावत
मामा बालेश्वर दयाल
Q.12
प्रसिद्ध साहित्यकार कन्हैयालाल सेठिया के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(A) महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर, खादी प्रचार और दलितोद्धार का कार्य किया।
(B) देशप्रेम और राष्ट्रीयता से ओतप्रोत काव्य संग्रह ‘वज्र वीणा’ के कारण, इन पर 1942 ई. में राजद्रोह का आरोप लगा।
(C) 2004 में इन्हें पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त कथनों में से कौनसे सही हैं?
केवल (B) और (C)
केवल (A) और (C)
केवल (A) और (B)
(A), (B) और (C)
Q.13
बूंदी के शासक विनय सिंह के सम्बन्ध में निम्नांकित कथनों का अध्ययन कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए -
(A) उन्होंने ‘गुलिस्ताँ’ का सुलेखन एवं चित्रांकन करवाया था।
(B) ‘गुलिस्ताँ’ के चित्र बलदेव एवं गुलाम अली ने बनाए थे।
केवल (A) सही है
(A) और (B) दोनों सही हैं
केवल (B) सही है
(A) और (B) दोनों सही नहीं हैं
Q.14
निम्न में से कौनसे तथ्य अर्जुन लाल सेठी के विषय में सही हैं?
(A) अर्जुन लाल सेठी पर 1912 में गवर्नर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने की योजना बनाने का आरोप लगाया गया।
(B) जयपुर के महाराजा के आदेश से उन्हें 5 वर्ष की कैद हुई।
(C) 1914 से 1920 के मध्य वे अजमेर जेल में रखे गए।
(D) जेल से रिहा होने के पश्चात् उन्होंने अजमेर को अपना राजनैतिक कार्यक्षेत्र बनाया।
सही उत्तर का चयन नीचे दिए गए विकल्पों में से कीजिए -
केवल (A), (B) तथा (D)
केवल (A) तथा (B)
केवल (A), (B) तथा (C)
केवल (C) तथा (D)
Q.15
मण्डन ने कुंभलगढ़ दुर्ग की भौगोलिक परिस्थितियों का उपयोग आत्मनिर्भरता के लिये किस प्रकार किया था?
उन्होंने सिंचाई हेतु एक कृत्रिम नदी का निर्माण किया।
उन्होंने केवल अनाज के भण्डारण हेतु भूमिगत कक्षों का निर्माण किया।
उन्होंने पहाड़ियों के बीच केवल ऊँचे बुर्ज बनाये ताकि दुश्मन न आ सके।
उन्होंने भूमि के असमान चरित्र का उपयोग जलाशयों के निर्माण एवं वर्षा जल संचयन के लिये किया।
Q.16
ढटकी एवं थाली निम्नलिखित में से किस बोली की उप-बोलियाँ हैं?
मेवाती
बागड़ी
मेवाड़ी
मारवाड़ी
Q.17
संत पयहारी स्वामी जी व संत कील्ह दास जी किस सम्प्रदाय से सम्बन्धित संत थे?
निम्बार्क सम्प्रदाय
पुष्टिमार्ग सम्प्रदाय
गौड़ीय सम्प्रदाय
रामानन्दी सम्प्रदाय
Q.18
मेवाड़ के गुहिल वंश के निम्नलिखित शासकों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित करिए तथा नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए -
(A) अपराजित
(B) शिलादित्य
(C) अल्लट
(D) नरवाहन
कूट -
(D), (C), (A), (B)
(B), (C), (A), (D)
(A), (D), (C), (B)
(B), (A), (C), (D)
Q.19
राजस्थान के एकीकरण में मत्स्य संघ से सम्बन्धित कौनसा कथन असत्य है?
मत्स्य संघ के राजप्रमुख, अलवर के शासक तेज सिंह बनाये गये थे।
फरवरी 1948 को, भारत सरकार ने एस.एन. सप्रू को भरतपुर राज्य का प्रशासक नियुक्त किया।
मत्स्य संघ के उद्घाटन का विरोध भरतपुर के महाराजा के भाई मान सिंह ने किया था।
के.एम. मुंशी के सुझाव पर ‘मत्स्य संघ’ नाम रखा गया था।
Q.20
चित्तौड़ के राजनैतिक और सामरिक इतिहास के संदर्भ में निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) जैत्रसिंह ने तुर्कों के आक्रमण को रोकने के लिए चित्तौड़ को अपनी राजधानी बनाया था।
(II) अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ पर विजय प्राप्त करने के बाद इसका प्रशासन लाखा को सौंप दिया था।
(III) हम्मीर ने वंशावादी क्रांति का लाभ उठाकर चित्तौड़ पर कब्जा किया और सिसोदिया राजवंश की नींव रखी।
उपरोक्त में से कौनसे कथन सही हैं?
(I), (II) और (III) सभी
केवल (II) और (III)
केवल (I) और (III)
केवल (I) और (II)