मॉस्लो के आवश्यकताओं के पदानुक्रम के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी असुरक्षित महसूस करता है और परिणामस्वरूप उसे अकादमिक अधिगम पर ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होती है, तो यह एक उदाहरण है -
(A)
आत्म-वास्तविकरण
(B)
सुरक्षा और अपनापन
(C)
संज्ञानात्मक आवश्यकताएं
(D)
शारीरिक आवश्यकताएं
Q.82
सूची I में दिए गए रक्षा युक्तियों को सूची II में दिए गए उनके उपयुक्त विवरणों से मिलान कीजिए और सही विकल्प चुनिए -
सूची I रक्षा युक्ति
(a) प्रक्षेपण
(b) प्रतिगमन
(c) उदात्तीकरण
(d) डिनायल
सूची II विवरण
(1) पहले के व्यवहार की ओर लौटना
(2) अपनी सोच को दूसरों पर आरोपित करना
(3) आवेगों को सामाजिक रूप से स्वीकार्य दिशा में मोड़ना
(4) वास्तविकता को अस्वीकार करना
(A)
(a)-(2), (b)-(3), (c)-(1), (d)-(4)
(B)
(a)-(1), (b)-(2), (c)-(3), (d)-(4)
(C)
(a)-(3), (b)-(1), (c)-(2), (d)-(4)
(D)
(a)-(2), (b)-(1), (c)-(3), (d)-(4)
Q.83
नीचे दो कथन दिए गए हैं -
कथन (A) : अधिगम व्यवहार में स्थायी परिवर्तन लाता है। कथन (B) : परिपक्वता की प्रक्रिया के कारण होने वाले परिवर्तन अधिगमित व्यवहार की श्रेणी में आते हैं।
सही कूट का चयन कीजिए -
(A)
दोनों (A) एवं (B) असत्य हैं
(B)
(B) सत्य है, किन्तु (A) असत्य है
(C)
दोनों (A) एवं (B) सत्य हैं
(D)
(A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है
Q.84
एक शिक्षक ने विद्यालय में कुछ ऐसी स्थितियां देखीं, जिनमें से कुछ में छात्रों के कुसमायोजन को रोकने के लिए हस्तक्षेप की आवश्यकता थी। निम्नलिखित में से उन स्थितियों का चयन कीजिए -
(a) शिक्षक का पर्याप्त प्रशिक्षण
(b) अपर्याप्त पाठ्यक्रम
(c) मनोरंजन सुविधाओं का प्रावधान
(d) शिक्षक-छात्र संबंध में संयम
(A)
केवल (a) एवं (b)
(B)
केवल (b) एवं (d)
(C)
केवल (b) एवं (c)
(D)
केवल (a) एवं (d)
Q.85
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें -
कथन (A) : कोई भी दो व्यक्ति बिल्कुल एक जैसे नहीं होते। कारण (R) : व्यक्तिगत भिन्नताएं वंशानुक्रम और पर्यावरण के कारण उत्पन्न होती हैं।
(A)
(A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है
(B)
(A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है
(C)
(A) असत्य है, (R) सत्य है
(D)
(A) सत्य है, (R) असत्य है
Q.86
निम्नलिखित में से कौनसे समालोचनात्मक चिंतन कौशलों के अन्तर्गत अवबोध क्षेत्र में सम्मिलित है?
(a) क्रमबद्ध करना
(b) अनुप्रयोग करना
(c) निष्कर्ष निकालना
(d) वर्णन करना
(e) पहचान करना
(f) व्याख्या करना
सही कूट का चयन कीजिए -
(A)
केवल (a), (b), (d) एवं (e)
(B)
केवल (b), (c) एवं (d)
(C)
केवल (a), (d) एवं (f)
(D)
केवल (b), (c) एवं (e)
Q.87
पियाजे के अनुसार, निम्नलिखित में से कौनसी संज्ञानात्मक प्रक्रियाएं, बच्चे औपचारिक संक्रियात्मक अवस्था में प्रदर्शित करते हैं, किन्तु मूर्त संक्रियात्मक अवस्था में नहीं? (a) समस्या के सभी संभावित समाधानों के साथ व्यवस्थित विश्लेषण (b) तार्किक दृष्टिकोण (c) एकाधिक वर्गीकरण (d) उच्च क्रम संरचना का उपयोग (e) वर्ग समावेशन सही कूट का चयन कीजिए -
(A)
केवल (a), (b) एवं (d)
(B)
केवल (b), (c) एवं (d)
(C)
सभी (a), (b), (c), (d) एवं (e)
(D)
केवल (a), (b), (c) एवं (d)
Q.88
प्रभावशाली सामाजिक अधिगम सिद्धांत (अल्बर्ट बंडूरा) ने मॉडलिंग को विकास के एक शक्तिशाली स्रोत के रूप में महत्त्व दिया, लेकिन बाद में इस सिद्धांत ने सामाजिक विकास में …………………… के महत्त्व पर बल दिया।
(A)
प्रेक्षणात्मक अधिगम
(B)
सामाजिक संज्ञान
(C)
अनुप्रयुक्त व्यवहार विश्लेषण
(D)
अनुकरण
Q.89
नीचे दो कथन दिए गए हैं - कथन (A) : मनोविश्लेषण सिद्धांत हमें बताता है कि मानव व्यवहार का एक बड़ा भाग अवचेतन प्रेरकों द्वारा नियंत्रित होता है। कथन (B) : व्यक्तित्व आकलन की प्रत्यक्ष विधियां हमारे व्यवहार के अवचेतन भाग को उजागर कर सकती हैं। सही कूट का चयन कीजिए -
(A)
(B) सही किन्तु (A) गलत है
(B)
(A) एवं (B) दोनों कथन सही हैं
(C)
(A) सही किन्तु (B) गलत है
(D)
(A) और (B) दोनों कथन गलत हैं
Q.90
ग्राहम वालस के अनुसार, सृजनात्मकता की अवस्थाओं के बारे में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं?
(a) वह अवस्था जिसमें व्यक्ति समस्या को समझने का प्रयास करता है, वह तैयारी की अवस्था होती है।
(b) सत्यापन अवस्था वह समय समाप्ति चरण है, जिसमें व्यक्ति किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होता है।
(c) उष्मायन अवस्था में व्यक्ति को अचानक समस्या के समाधान के बारे में अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है।
(d) प्रेरणा की अवस्था में नवीन विचार और नई संभावनाएं उभरती हैं।
सही कूट का चयन कीजिए -
(A)
केवल (b) एवं (c)
(B)
केवल (a), (c) एवं (d)
(C)
केवल (a), (b) एवं (d)
(D)
केवल (a) एवं (d)
Q.91
21वीं सदी के कौशलों के संदर्भ में, अधिगम कौशलों के तहत 4Cs का समर्थन किया जाता है। निम्नलिखित में से कौनसा 4Cs के अंतर्गत सार्थक श्रेणी को नहीं दर्शाता है?
(A)
संप्रेषण
(B)
प्रतिस्पर्धा
(C)
आलोचनात्मक चिंतन
(D)
सृजनात्मकता और नवाचार
Q.92
नीचे दो कथन दिए गए हैं, एक को कथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें - कथन (A): पूर्व अनुभव, अंतर्दृष्टि अधिगम में सहायता करता है। कारण (R): अन्तर्दृष्टि अधिगम, संबंधों के प्रत्यक्षीकरण पर निर्भर नहीं करता है।
(A)
(A) सत्य है, (R) असत्य है
(B)
(A) असत्य है, (R) सत्य है
(C)
(A) और (R) दोनों सत्य हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है
(D)
(A) और (R) दोनों सत्य हैं लेकिन (R), (A) की व्याख्या नहीं करता है
Q.93
निम्नलिखित में से कौनसी क्षमता, मेयर और सेलोवे द्वारा प्रस्तावित संवेगात्मक बुद्धिमत्ता के ‘एकीकृत मॉडल’ में शामिल नहीं है?
(A)
संवेगों को प्रत्यक्षीकृत करना और अभिव्यक्त करना
(B)
संवेगों को समझना और उनका विश्लेषण करना
(C)
संबंधों में संवेगों का आकलन करना
(D)
विचारों में संवेगों को आत्मसात करना
Q.94
निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के सबसे सरल रूप - शास्त्रीय अनुबंधन के सिद्धांत के तौर पर अनुपयुक्त है?
(A)
अनुबंधित उद्दीपक आमतौर पर अन्य प्रतिस्पर्धी उद्दीपकों से अलग होता है।
(B)
अनुबंधन होने से पहले तटस्थ उद्दीपक को अनानुबंधित उद्दीपक के साथ कई बार जोड़ा जाना चाहिए।
(C)
अनानुबंधित उद्दीपक, अनुबंधित उद्दीपक से पहले आना चाहिए।
(D)
अनुबंधित उद्दीपक और अनानुबंधित उद्दीपक बहुत निकट होने चाहिए।
Q.95
शैक्षिक मनोविज्ञान के क्षेत्र से संबंधित नीचे दो कथन दिए गए हैं -
** (A) ** शिक्षक की अभिक्षमता एवं शिक्षण में किए गए किन्हीं भी नवाचारों के मापन, ‘अधिनियम प्रक्रिया के मूल्यांकन’ में सम्मिलित किया जाता है।
** (B) ** ‘अधिगम प्रक्रिया के मूल्यांकन’ के अंतर्गत, तत्काल प्रतिपुष्टि और परिणामों का ज्ञान शिक्षार्थी की प्रेरणा को बढ़ाता है।
सही विकल्प का चयन कीजिए -
(A)
दोनों कथन (A) एवं (B) सत्य हैं
(B)
कथन (A) सत्य है, किन्तु (B) असत्य है
(C)
कथन (A) असत्य है, किन्तु (B) सत्य है
(D)
दोनों कथन (A) एवं (B) असत्य हैं
Q.96
निम्नलिखित में से कौनसा कथन मनोविज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान के अध्ययन क्षेत्र में स्पष्ट अंतर बताता है?
(A)
शिक्षार्थियों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करना और उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना।
(B)
शिक्षार्थियों के व्यवहार का उनके शैक्षिक वातावरण के संबंध में अध्ययन करना।
(C)
इसमें सभी जीवित प्राणियों के व्यवहार और उनकी सभी जीवन की गतिविधियों को शामिल किया जाता है।
(D)
शिक्षा का विज्ञान मुख्य रूप से शिक्षण-अधिगम की समस्याओं से संबंधित है।
Q.97
स्टर्नबर्ग के त्रितंत्रीय बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित बुद्धि के प्रकारों को उनके कार्यों के साथ सुमेलित कीजिए -
बुद्धि का प्रकार
(a) घटकीय बुद्धि
(b) अनुभवात्मक बुद्धि
(c) संदर्भात्मक बुद्धि
कार्य
(i) रोजमर्रा की जिंदगी में सामने आने वाली पर्यावरणीय मांगों से निपटना
(ii) समस्या का समाधान करने के लिए सूचनाओं का विश्लेषण करना
(iii) पूर्व अनुभवों का उपयोग करके नई समस्याओं को रचनात्मक रूप से हल करना
(A)
(a)-(iii), (b)-(i), (c)-(ii)
(B)
(a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i)
(C)
(a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii)
(D)
(a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iii)
Q.98
‘विकासात्मक पैटर्न में पूर्वानुमानित विशेषताएं होती हैं।’ निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धांत इस कथन को सही सिद्ध नहीं करता है?
(A)
विभिन्न क्षेत्रों में एकरूप विकासात्मक दर का सिद्धांत
(B)
विकासात्मक निरंतरता का सिद्धांत
(C)
समान विकासात्मक पैटर्न का सिद्धांत
(D)
सामान्य से विशिष्ट प्रतिक्रियाओं का सिद्धांत
Q.99
कक्षा में विद्यार्थियों के अधिगम में अंतर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। निम्नलिखित में से कौनसा कथन विद्यार्थियों के अधिगम संबंधी इन अंतरों का स्पष्टीकरण नहीं है?
(A)
विद्यार्थियों की अधिगम शैलियां आपस में समरूप होती हैं।
(B)
कुछ विद्यार्थी अधिक आसानी से सीख जाते हैं, जबकि कुछ को सीखना कठिन लगता है।
(C)
कक्षा का अधिगम वातावरण भी विद्यार्थियों की व्यक्तिगत प्रकृति पर निर्भर करता है।
(D)
अधिगम की एक विधि कुछ विद्यार्थियों के लिए अनुकूल होती है, जबकि अन्य के लिए नहीं।
Q.100
जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति के व्यवहार और संवेगों पर इच्छित प्रभाव उत्पन्न करता है, तो यह किस मनो-सामाजिक प्रेरक को इंगित करता है?