Q.61
भारत सरकार ने निम्न में से किस बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य को उत्पादन की लागत के डेढ़ गुना पर निर्धारित करने के सिद्धान्त की घोषणा की थी?
- (A)
संघीय बजट 2022-23
- (B)
संघीय बजट 2018-19
- (C)
संघीय बजट 2019-20
- (D)
संघीय बजट 2017-18
100 सवाल · पेज 4/5
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)Syllabus (English)
Q.61
भारत सरकार ने निम्न में से किस बजट में न्यूनतम समर्थन मूल्य को उत्पादन की लागत के डेढ़ गुना पर निर्धारित करने के सिद्धान्त की घोषणा की थी?
संघीय बजट 2022-23
संघीय बजट 2018-19
संघीय बजट 2019-20
संघीय बजट 2017-18
Q.62
पीएम ई-ड्राइव योजना के संबंध में निम्न में से कौनसा कथन सही नहीं है?
यह ई-ट्रकों और ई-एंबुलेंसों को कवर नहीं करती है।
यह चार्जिंग अवसंरचना के लिए वित्तपोषण का समर्थन करती है।
यह इलेक्ट्रिक दोपहिया और इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए माँग प्रोत्साहन प्रदान करती है।
पीएम ई-ड्राइव योजना वर्ष 2024 में शुरू की गई थी।
Q.63
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र के बारे में निम्न में से कौनसे कथन सही हैं?
(i) भारत का सेवा क्षेत्र सकल जोड़े गये मूल्य में आधे से अधिक का योगदान देता है।
(ii) भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा सेवाओं का निर्यातक है।
(iii) वर्ष 2024 में विश्व सेवा व्यापार में भारत का हिस्सा करीब 7.5 प्रतिशत था।
कूट -
केवल (i) और (ii) सही हैं
सभी (i), (ii) और (iii) सही हैं
केवल (ii) और (iii) सही हैं
केवल (i) और (iii) सही हैं
Q.64
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2023 के प्रतिस्पर्धी औद्योगिक प्रदर्शन के सन्दर्भ में विश्व में भारत का स्थान क्या था?
39वाँ
40वाँ
34वाँ
37वाँ
Q.65
वाणिज्य विभाग भारत सरकार की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 के अनुसार, वर्ष 2024-25 के लिए भारत की शीर्षतम दो निर्यात वस्तुएँ थीं -
दूरसंचार (टेलीकॉम) उपकरण, मोती एवं कीमती पत्थर
पेट्रोलियम उत्पाद, मोती एवं कीमती पत्थर
लोहा एवं इस्पात, स्वर्ण आभूषण
पेट्रोलियम उत्पाद, दूरसंचार (टेलीकॉम) उपकरण
Q.66
भारत की एक्ट ईस्ट नीति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(i) एक्ट ईस्ट नीति भारत-प्रशांत क्षेत्र में विस्तारित पड़ोस पर केंद्रित है।
(ii) एक्ट ईस्ट नीति का केंद्र आसियान है।
सही उत्तर का चयन कीजिए -
केवल (i) सही है
दोनों (i) तथा (ii) सही हैं
केवल (ii) सही है
न तो (i) तथा ना ही (ii) सही है
Q.67
1935 के भारत शासन अधिनियम की धारा 15 के अनुसार, वित्त से जुड़े किसी भी मामले पर संघीय सरकार (फेडरल गवर्नमेंट) को सलाह किसके द्वारा दी जाती थी?
वित्तीय सलाहकार
गवर्नर-जनरल
गवर्नर-जनरल सहित मंत्रिपरिषद
वित्त मंत्री
Q.68
सन् 2025 में, भारत के प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी, शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की बैठक में भाग लेने किस देश में गये थे?
जापान
रूस
चीन
कज़ाकिस्तान
Q.69
भारत के संविधान के अनुच्छेद 46 में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं किया गया है?
अनुसूचित जातियों का
अन्य दुर्बल वर्गों का
अनुसूचित जन-जातियों का
अन्य पिछड़े वर्गों का
Q.70
भारत की संविधान सभा में 15 अक्टूबर 1949 की स्थिति में सीटों के आवंटन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
हैदराबाद - 16
मैसूर - 8
भोपाल - 1
यूनाइटेड स्टेट ऑफ राजस्थान - 12
Q.71
संसद तथा राज्यों की विधानसभाओं के चुनावों से उत्पन्न संदेहों और विवादों के निपटारे के लिए निर्वाचन न्यायाधिकरण की नियुक्ति करने की निर्वाचन आयोग की शक्ति को भारत के संविधान में किये गए निम्नलिखित में से कौनसे संशोधन द्वारा हटा दिया गया था?
17वें
20वें
18वें
19वें
Q.72
26 नवम्बर 1949 को संविधान को अंगीकृत करने के पश्चात्, भारत की संविधान सभा के अस्तित्व के सम्बन्ध में कौनसा कथन सही है?
वह प्रथम निर्वाचित संसद के गठन तक भारत की अस्थायी संसद के रूप में कार्य करती रही।
वह 1952 तक संसद के उच्च सदन के रूप में कार्य करती रही।
वह भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अन्तर्गत संघीय कार्यपालिका के रूप में कार्य करती रही।
वह तुरन्त भंग कर दी गई और उसका अस्तित्व समाप्त हो गया।
Q.73
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(i) राष्ट्रपति, अपने कार्यों के निष्पादन में मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करेगा।
(ii) मंत्रियों द्वारा दी गई सलाह की न्यायिक जांच की जा सकती है।
(iii) राष्ट्रपति एक बार मंत्रिपरिषद से उसकी सलाह पर पुनर्विचार करने के लिए कह सकता है।
सही उत्तर चुनिए -
केवल (i) और (ii)
केवल (i) और (iii)
(i), (ii) और (iii)
केवल (ii) और (iii)
Q.74
संसद के जीवनकाल से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) आपातकाल की अवधि के दौरान संसद द्वारा अपने जीवनकाल को एक बार में छह मास से अधिक अवधि के लिए नहीं बढ़ाया जा सकता।
(II) आपातकाल की उद्घोषणा के प्रवृत्त न रहने के पश्चात्, बढ़ी हुई अवधि एक वर्ष के आगे विस्तारित नहीं की जा सकती।
उपर्युक्त में से सही कथन/कथनों का चयन कीजिए -
दोनों (I) एवं (II) सही हैं
न तो (I) ना ही (II) सही है
केवल (I) सही है
केवल (II) सही है
Q.75
उच्चतम न्यायालय की कानूनी सहायता समिति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(i) यदि कोई व्यक्ति समाज के गरीब वर्ग से है, जिसकी वार्षिक आय 5,00,000 ₹ से कम है, तो वह उच्चतम न्यायालय की कानूनी सहायता समिति से मुफ्त कानूनी सहायता पाने का हकदार है।
(ii) इस सहायता में मामले की तैयारी और बहस के लिए एक अधिवक्ता उपलब्ध कराने के अलावा, मामले की तैयारी और उससे जुड़े सभी आवेदनों की लागत शामिल है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा / से सही है/हैं?
केवल (i)
दोनों (i) और (ii)
न तो (i) और ना ही (ii)
केवल (ii)
Q.76
भारत के उपराष्ट्रपति के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -
(I) वह राज्यसभा का पदेन सभापति होता है।
(II) भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे राज्यसभा के सभापति पद की शपथ दिलाई जाती है।
सही उत्तर चुनिए -
केवल (II) सही है
(I) व (II) दोनों सही हैं
केवल (I) सही है
न तो (I) ना ही (II) सही है
Q.77
राष्ट्रपति के महाभियोग के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौनसा सही है?
(i) आरोप संसद के किसी भी सदन द्वारा लगाए जा सकते हैं।
(ii) प्रस्ताव प्रस्तुत करने से पूर्व 14 दिन का नोटिस दिया जाना आवश्यक है।
(iii) प्रस्ताव को कुल सदस्य संख्या के पूर्ण बहुमत से पारित किया जाना चाहिए।
(iv) दूसरा सदन आरोपों की जांच करता है।
सही उत्तर चुनिए -
(i), (ii) और (iv)
(ii) और (iv)
(i), (ii), (iii) और (iv)
(i) और (iii)
Q.78
निम्नलिखित (घटनाएँ-वर्ष) युग्मों पर विचार करें -
(i) संयुक्त राष्ट्र भारत-पाकिस्तान पर्यवेक्षण मिशन - 1965
(ii) भारत और पाकिस्तान ने एक-दूसरे के परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं पर हमला न करने का समझौता किया - 1988
(iii) भारत ने भाड़े के सैनिकों द्वारा किए गए तख्तापलट के प्रयास को विफल करने के लिए मालदीव में सैनिक भेजे - 1989
(iv) भारत और श्रीलंका ने मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए - 1997
उपर्युक्त में से कितने सही सुमेलित हैं?
केवल (iii) और (iv)
केवल (i) और (ii)
केवल (ii) और (iii)
(i), (ii), (iii) और (iv)
Q.79
निम्नांकित शब्दावलियों का अवलोकन कीजिए -
(I) वैज्ञानिक दृष्टिकोण
(II) एकात्म मानववाद
(III) ज्ञानार्जन और सुधार की भावना
(IV) राष्ट्रगीत का आदर
उपर्युक्त में से किनका उल्लेख भारत के प्रत्येक नागरिक के मूल कर्तव्यों में हुआ है?
केवल (I) व (IV)
केवल (I) व (III)
केवल (II) व (IV)
केवल (II) व (III)
Q.80
भारत के संविधान के अनुच्छेद 7 के अन्तर्गत, निम्नलिखित में से किस प्रवासी वर्ग को भारत की नागरिकता से वंचित किया गया है?
1 मार्च 1947 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
18 जुलाई 1948 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
15 अगस्त 1947 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को
26 नवम्बर 1949 के बाद पाकिस्तान चले गए व्यक्तियों को