13 मई, 2026 को राजस्थान राज्य ब्रॉडबैंड समिति (Rajasthan State Broadband Committee) की 17वीं बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता किसने की थी?
(A)
राजस्थान दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक ने
(B)
शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने
(C)
राजस्थान के मुख्य सचिव ने
(D)
विशिष्ट शासन सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने
Q.42
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS), जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा भारतीय मानक IS 6455:2025 के अंतर्गत “सिंगल रो डीप ग्रूव बॉल बेयरिंग” के लिए अखिल भारतीय स्तर का प्रथम लाइसेंस प्रदान किया गया। ये लाइसेंस प्रदान किये गये हैं -
(A)
इंडियन इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, ब्यावर को
(B)
नेशनल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, जयपुर को
(C)
राजस्थान इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, पाली को
(D)
मरुधरा इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, अजमेर को
Q.43
राजस्थान राज्य राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए। (राजस्थान सरकार द्वारा अप्रैल 2026 में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार) -
कथन (A): विश्व बैंक ने इस परियोजना के लिए 225 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है।
कथन (B): इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के लगभग 1200 किलोमीटर राजमार्गों का उन्नयन करना है।
उपरोक्त में से कौनसा/से कथन सही है/हैं?
(A)
केवल (B)
(B)
न तो (A) ना ही (B)
(C)
केवल (A)
(D)
दोनों (A) तथा (B)
Q.44
1 मई, 2026 को राजस्थान के कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज (सी.ओ.एस.) की बैठक में प्रस्तुत ‘इम्पैक्ट असेसमेंट ऑफ डीरेगुलेशन फेज़-I’ रिपोर्ट के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर विचार कीजिये एवं सही विकल्प चुनिए - कथन (A): रिपोर्ट के अनुसार, उद्योगों के लिए ‘व्हाइट कैटेगरी’ की सूची को 104 से बढ़ाकर 677 कर दिया गया है। कथन (B): एम.एस.एम.ई. (MSMEs) के लिए सी.टी.ई./सी.टी.ओ. (CTE/CTO) की समय सीमा को 120 दिनों से घटाकर मात्र 51 दिन कर दिया गया है।
(A)
कथन (A) सत्य है तथा कथन (B) असत्य है
(B)
दोनों कथन (A) तथा (B) सत्य हैं
(C)
दोनों कथन (A) तथा (B) असत्य हैं
(D)
कथन (A) असत्य है तथा कथन (B) सत्य है
Q.45
अप्रैल 2026 में जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय हैंडबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए - कथन (A): प्रतियोगिता के फाइनल में राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर ने जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर को 18-12 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। कथन (B): राजस्थान विश्वविद्यालय के हर दयाल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
(A)
कथन (A) सत्य है तथा कथन (B) असत्य है
(B)
दोनों कथन (A) तथा (B) सत्य हैं
(C)
कथन (A) असत्य है तथा कथन (B) सत्य है
(D)
दोनों कथन (A) तथा (B) असत्य हैं
Q.46
मई 2026 में वी.एस.के. फाउण्डेशन, जयपुर द्वारा आयोजित देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह में सम्मानित पत्रकारों (कॉलम I) एवं उनकी संबंधित मीडिया श्रेणी (कॉलम II) को सुमेलित कर सही विकल्प चुनिए -
कॉलम-I
कॉलम-II
(A) लखबीर सिंह
(i) प्रिंट मीडिया
(B) मदन कलाल
(ii) डिजिटल मीडिया
(C) राम गोपाल जाट
(iii) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
(A)
(A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii)
(B)
(A)-(i), (B)-(ii), (C)-(iii)
(C)
(A)-(iii), (B)-(ii), (C)-(i)
(D)
(A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(i)
Q.47
मई 2026 में नीति आयोग द्वारा प्रसारित ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया : टेम्पोरल एनालिसिस एंड पॉलिसी रोडमैप फॉर क्वालिटी एनहांसमेंट’ रिपोर्ट के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक की एकीकृत शिक्षा उपलब्ध करवाने में संपूर्ण देश की लगभग कितनी हिस्सेदारी राजस्थान की है?
(A)
30%
(B)
25%
(C)
20%
(D)
35%
Q.48
अप्रैल 2026 में, दुर्लभ ‘लाफिंग एपिलेप्सी’ के लिए उन्नत सर्जरी करने वाला राजस्थान का पहला अस्पताल है -
(A)
एस.एम.एस. अस्पताल, जयपुर
(B)
जे.एल.एन. अस्पताल, अजमेर
(C)
एम्स, जोधपुर
(D)
पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर
Q.49
अप्रैल 2026 में काहिरा (इजिप्ट) में आयोजित आई.एस.एस.एफ. जूनियर वर्ल्ड कप में राजस्थान की किस निशानेबाज खिलाड़ी ने भाग लिया?
(A)
बरखा शर्मा
(B)
तिशा जिंदल
(C)
ख्वाहिश शर्मा
(D)
मोना अग्रवाल
Q.50
राजस्थान बजट 2026-27 में, राजस्थान अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना में 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिस्वीकृत पत्रकारों को सम्मान राशि (प्रतिमाह) एवं दिवंगत अधिस्वीकृत पत्रकार की पत्नी को देय राशि (प्रतिमाह) क्रमशः कितनी करने का प्रावधान किया है?
(A)
18,000 ₹ एवं 9,000 ₹
(B)
22,000 ₹ एवं 11,000 ₹
(C)
16,000 ₹ एवं 8,000 ₹
(D)
17,000 ₹ एवं 8,500 ₹
Q.51
कृष्णा नदी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – (A) यह सबसे बड़ी पूर्व की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदी है। (B) इसका उद्गम सह्याद्रि में महाबलेश्वर के निकट होता है। (C) कोयना, तुंगभद्रा और भीमा इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हैं। (D) इसके कुल जलग्रहण क्षेत्र का सर्वाधिक भाग कर्नाटक में स्थित है। उपरोक्त में से कौनसे कथन सत्य हैं?
(A)
केवल (B) और (C)
(B)
केवल (A) और (B)
(C)
केवल (A), (C) और (D)
(D)
केवल (B), (C) और (D)
Q.52
निम्नलिखित में से कौनसी भौतिक आकृति अफ्रीका महाद्वीप में अवस्थित नहीं है?
(A)
कटंगा पठार
(B)
बी पठार
(C)
कास्केड रेंज
(D)
ड्रेकन्सबर्ग पर्वत
Q.53
भारत में सितम्बर के महीने में, पूर्वी जेट की सामान्य स्थिति होती है –
(A)
$15^\circ$ उत्तरी अक्षांश के आसपास
(B)
$22^\circ$ उत्तरी अक्षांश के आसपास
(C)
$8^\circ$ उत्तरी अक्षांश के आसपास
(D)
$30^\circ$ उत्तरी अक्षांश के आसपास
Q.54
खारदुंग-ला दर्रा अवस्थित है -
(A)
कैलाश श्रेणी में
(B)
लद्दाख श्रेणी में
(C)
जास्कर श्रेणी में
(D)
पूर्वी हिमालय में
Q.55
विभिन्न देशों के निम्नलिखित क्षेत्रों पर विचार कीजिए -
(A) फ्लोरिडा
(B) दक्षिण-पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया
(C) मध्य चिली
उपर्युक्त में से किन क्षेत्रों में केवल सर्दियों में ही पछुआ पवनें चलती हैं?
(A)
(A), (B) तथा (C)
(B)
केवल (C)
(C)
केवल (B) तथा (C)
(D)
केवल (A)
Q.56
निम्नलिखित में से कौनसा ‘जैव विविधता सम्मेलन (CBD)’ के तीन प्राथमिक उद्देश्यों में शामिल नहीं है?
(A)
आनुवंशिक संसाधनों से उत्पन्न होने वाले लाभों का निष्पक्ष और समान बंटवारा
(B)
जैव विविधता के घटकों का टिकाऊ उपयोग
(C)
जैव विविधता का संरक्षण
(D)
स्थानीय जनजातियों द्वारा वन संसाधनों के उपयोग की अनुमति
Q.57
निम्नलिखित में से कौनसी एक उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन की सबसे प्रमुख प्रजाति है?
(A)
महोगनी
(B)
शीशम
(C)
सागवान
(D)
जामुन
Q.58
विश्व के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शीर्ष दस देशों में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाले देश हैं -
(A)
ब्राज़ील तथा भारत
(B)
ब्राज़ील तथा नाइजीरिया
(C)
बांग्लादेश तथा भारत
(D)
बांग्लादेश तथा पाकिस्तान
Q.59
निम्नलिखित फसलों पर विचार कीजिए –
(A) कॉफी
(B) रबड़
(C) कोको
(D) गन्ना
उपर्युक्त में से कौनसी रोपण फसलें हैं?
(A)
केवल (B), (C) और (D)
(B)
(A), (B), (C) और (D)
(C)
केवल (B) और (C)
(D)
केवल (A), (B) और (C)
Q.60
ग्लोबल एन्वायरनमेंट आउटलुक-7 (GEO-7) के अनुसार, विश्व की कुल अनुमानित आठ मिलियन में से कितनी प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा है?