Q.101
$(1\ 2\ 4\ 5)(3\ 2\ 1\ 5\ 4)$ का गुणन है
- (A)
$(1\ 5)$
- (B)
$(2\ 3)$
- (C)
$(3\ 4\ 1)$
- (D)
$(1\ 5\ 3\ 1)$
150 सवाल · पेज 6/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.101
$(1\ 2\ 4\ 5)(3\ 2\ 1\ 5\ 4)$ का गुणन है
$(1\ 5)$
$(2\ 3)$
$(3\ 4\ 1)$
$(1\ 5\ 3\ 1)$
Q.102
यदि $\vec{F} = (2x^2 - 3z)\hat{i} - 2xy\hat{j} - 4x\hat{k}$, तो $\int_V \vec{\nabla} \cdot \vec{F} dV$ बराबर है जहाँ $V$, समतलों $x = 0, y = 0, z = 0$ और $2x + 2y + z = 4$ से परिबद्ध आयतन है।
$\frac{8}{3}(\hat{j} - \hat{k})$
$\frac{8}{3}$
$\frac{4}{3}$
$\frac{4}{3}(\hat{j} - \hat{k})$
Q.103
उस लम्बवृत्तीय शंकु का समीकरण जिसका शीर्ष $(0, 0, 0)$, अक्ष $OX$ तथा अर्ध शीर्ष कोण $\alpha$ है
$x^2 + y^2 = z^2 \tan^2 \alpha$
$y^2 + z^2 = x^2 \tan^2 \alpha$
$x^2 + z^2 = y^2 \tan^2 \alpha$
$x^2 + y^2 + z^2 = \tan^2 \alpha$
Q.104
$\int_{0}^{\pi/2} \sqrt{\cot \theta} \, d\theta$ का मान है
$\frac{\pi \sqrt{2}}{2}$
$\frac{\pi}{2}$
$\frac{\pi \sqrt{2}}{4}$
$\frac{\pi}{4}$
Q.105
अवकल समीकरण $p = \tan(px - y)$ जहाँ $p = \frac{dy}{dx}$ का हल होगा
$y = c - x \tan^{-1} c$
$y = c + x \tan^{-1} c$
$y = cx - \tan^{-1} c$
$y = cx + \tan^{-1} c$
Q.106
एक कण समतल वक्र में इस प्रकार गति करता है कि उसको स्पर्शी-त्वरण, अभिलम्ब-त्वरण के बराबर होता है । इसका वेग होगा
स्थिरांक
स्पर्शी कोण के समानुपाती
चरघातांकीय स्पर्शी कोण के समानुपाती
स्पर्शी कोण के प्रतिलोम का समानुपाती
Q.107
“एडोलेसेन्स” शब्द किस लेटिन भाषा के शब्द से बना है ?
एडोलेसेन्ट
एडोलोसी
एडोलिसियर
एडोलेसेट
Q.108
निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता थॉर्नडाइक के सम्बन्धवाद अधिगम सिद्धान्त से सम्बन्धित नहीं है ?
अधिगम में प्रयास व त्रुटि समाहित रहती है ।
अधिगम सम्बन्धों या बन्धनों के बनने का परिणाम है ।
अधिगम सूझ युक्त न होकर उत्तरोत्तर होती है ।
अधिगम संज्ञान पर निर्भर होता है ।
Q.109
सरल रेखाएँ $\frac{ax}{\alpha} = \frac{by}{\beta} = \frac{cz}{\gamma}$, $\frac{x}{\alpha} = \frac{y}{\beta} = \frac{z}{\gamma}$ और $\frac{x}{a\alpha} = \frac{y}{b\beta} = \frac{z}{c\gamma}$ समतलीय हैं, यदि
$a^2 + b^2 + c^2 = a\alpha + b\beta + c\gamma$
$(a\alpha + b\beta + c\gamma)^2 = ab + bc + ca$
$(b - c)(c - a)(a - b) = 0$
$(ab + bc + ca)^2 = (a - b)(b - c)(c - a)$
Q.110
दो बलों $P$ तथा $Q$ के बीच कोण $\alpha$ है, तथा उनका परिणामी $\frac{1}{2}(P+Q)$ है। यदि अधिकतम सम्भव परिणामी न्यूनतम का $n$ गुणा हो तो $\cos \alpha$ बराबर होगा
$\frac{(n^2 + 2)}{2(1 - n^2)}$
$\frac{(n + 1)}{(n - 1)}$
$\frac{(n^2 + 1)}{(n^2 - 1)}$
$\frac{(n^2 - 1)}{2(n^2 + 1)}$
Q.111
निम्नलिखित में से कौन सा सहकारी अधिगम का तत्व नहीं है ?
सकारात्मक अन्तर्निर्भरता
केवल वैयक्तिक जिम्मेदारी
आमने सामने की प्रोत्साहक अन्तःक्रिया
छोटे समूह तथा पारस्परिक कौशल
Q.112
निम्नलिखित में से कौन सा युग्म उनके संक्षेपण के रूप में सही नहीं है ?
सी.ए.आई. - कम्प्यूटर सह संस्थान
सी.ए.एल.एल. - कम्प्यूटर सह भाषा अधिगम
सी.बी.टी. - कम्प्यूटर आधारित प्रशिक्षण
डब्ल्यू.बी.टी. - वेब आधारित प्रशिक्षण / ट्यूटोरियल
Q.113
निम्नलिखित में से कौन सी संप्रेषण की मनोवैज्ञानिक बाधा है ?
खराब स्वास्थ्य
गलत उच्चारण
अत्यधिक चिन्ता
सांस्कृतिक भेदभाव
Q.114
माना पूर्णांकों के समुच्चय पर एक सम्बन्ध $R$ परिभाषित है। यदि $(a, b) \in R \iff a$ और $b$ दोनों ना तो सम ना ही विषम संख्याएँ हैं तो $R$ है
स्वतुल्य और सममित
सममित और संक्रामक
केवल सममित
एक तुल्यता सम्बन्ध
Q.115
सदिश $2\hat{i} - \hat{j} + \lambda\hat{k}$, $\hat{i} + 2\hat{j} - 3\hat{k}$ और $3\hat{i} - 4\hat{j} + 5\hat{k}$ समतलीय हैं, तो $\lambda$ का मान है :
1
2
3
4
Q.116
यदि $\hat{t}, \hat{b}, \hat{n}$ मूल सदिश हैं तो सेरेट-फेरेन्ट सूत्र दिये जाते हैं
$\frac{d\hat{t}}{ds} = -K\hat{n}, \frac{d\hat{b}}{ds} = -\tau\hat{n}, \frac{d\hat{n}}{ds} = \tau\hat{b} + K\hat{t}$
$\frac{d\hat{t}}{ds} = K\hat{n}, \frac{d\hat{b}}{ds} = -\tau\hat{n}, \frac{d\hat{n}}{ds} = \tau\hat{b} + K\hat{t}$
$\frac{d\hat{t}}{ds} = -K\hat{n}, \frac{d\hat{b}}{ds} = \tau\hat{n}, \frac{d\hat{n}}{ds} = \tau\hat{b} - K\hat{t}$
$\frac{d\hat{t}}{ds} = K\hat{n}, \frac{d\hat{b}}{ds} = -\tau\hat{n}, \frac{d\hat{n}}{ds} = \tau\hat{b} - K\hat{t}$
Q.117
निम्नलिखित में से कौन सा मनोवैज्ञानिक प्रयोगवादी मनोवैज्ञानिक के रूप में नहीं जाना जाता है ?
अर्नेस्ट वेबर
विलहेम वुण्ट
विलियम जैम्स
गुस्तव फैचनर
Q.118
अवकल समीकरण $\frac{d^2y}{dx^2} + 3y = x \sin x$ का विशिष्ट समाकलन है
$\frac{1}{2}(x \sin x - \cos x)$
$\frac{1}{2}(x \sin x - \frac{1}{2} \cos x)$
$\frac{1}{4}(x \sin x - \cos x)$
$\frac{1}{4}(x \sin x - \frac{1}{2} \cos x)$
Q.119
यदि $f(x) = A \sin\left(\frac{\pi x}{2}\right) + B, f'\left(\frac{1}{2}\right) = \sqrt{2}$ और $\int_{0}^{1} f(x) dx = \frac{2A}{\pi}$, तो $A$ और $B$ के मान बराबर है
$A = 0, B = -\frac{4}{\pi}$
$A = \frac{\pi}{2}, B = \frac{\pi}{2}$
$A = \frac{2}{\pi}, B = \frac{3}{\pi}$
$A = \frac{4}{\pi}, B = 0$
Q.120
आव्यूह $$\begin{bmatrix} -2 & 2 & -3 \\ 2 & 1 & -6 \\ -1 & -2 & 0 \end{bmatrix}$$ के आईगन मानों का योग बराबर है
$-2$
$-1$
0
1