Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) पेपर II गणित 2024

150 सवाल · पेज 1/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.1

वक्र $p = f(r)$ के ध्रुव से गुजरने वाली वक्रता जीवा की लम्बाई है -

Q.2

एकांतर समूह $A_4$ की कोटि है -

Q.3

$a$ व $b$ के मान, जिनके लिये फलन $f(z) = x^2 + ay^2 - 2xy + i(bx^2 - y^2 + 2xy)$ एक वैश्लेषिक फलन है, हैं -

Q.4

यदि R, n-अवयवों के एक परिमित समुच्चय A में परिभाषित संबंध है, तो समुच्चय A में परिभाषित ऐसे संबंधों की कुल संख्या है -

Q.5

यदि एक वैश्लेषिक फलन $f(z) = u + iv$ का वास्तविक भाग $u(x, y) = ax^3 - 3bx^2y - 3axy^2 + by^3$ हो, तो $f'(z)$ का मान है -

Q.6

यदि श्रेणी $1 + x + \frac{x^2}{\lfloor 2} + ...... + \frac{x^n}{\lfloor n} + ......$ एकसमान अभिसारी है, तो निम्न में से कौनसा सत्य है?

Q.7

नीचे दिए गए प्रभाविता आव्यूह के लिए इष्टतम नियतन नियोजन है –

  A B C
1 120 100 80
2 80 90 110
3 110 140 120

Q.8

ब्लूम टैक्सोनॉमी के संज्ञानात्मक कौशलों (कॉलम-I) का उनके विवरण (कॉलम-II) से मिलान कर सही कूट का चयन कीजिए -

कॉलम-I (संज्ञानात्मक कौशल) कॉलम-II (विवरण)
(अ) ज्ञान (i) वैधता का निर्णय
(ब) अवबोध (ii) सूचना का नए तरीके से उपयोग
(स) अनुप्रयोग (iii) शब्दावली का धारण
(द) मूल्यांकन (iv) तथ्यों की व्याख्या

कूट -

Q.9

"गणितीय विचारों में सबसे आधुनिक और नवीनतम विकास को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।" यह कथन पाठ्यक्रम विकास के किस सिद्धांत को इंगित करता है?

Q.10

आव्यूह $\begin{bmatrix} 1 & 1 & 1 \\ 2 & 5 & 7 \\ 2 & 1 & -1 \end{bmatrix}$ का सहखण्डज आव्यूह है -

Q.11

यदि $\vec{r} = x\hat{i} + y\hat{j} + z\hat{k}$ तथा $r = |\vec{r}|$, तो सदिश फलन $r^n \vec{r}$ परिनालिकीय सदिश होगा, यदि $n$ बराबर है -

Q.12

एक ठेकेदार को A प्रकार का अनुबन्ध मिलने की प्रायिकता $\frac{2}{5}$ तथा B प्रकार का अनुबन्ध नहीं मिलने की प्रायिकता $\frac{4}{7}$ है। यदि इन अनुबन्धों में से कम से कम एक अनुबन्ध मिलने की प्रायिकता $\frac{2}{3}$ है, तो इन दोनों अनुबन्धों के मिलने की प्रायिकता है -

Q.13

एक निष्पक्ष सिक्के को $n$ बार उछाला जाता है। यदि 6 बार चित आने की प्रायिकता, 8 बार चित आने की प्रायिकता के बराबर हो, तो $n$ का मान है -

Q.14

यदि $$a = \begin{pmatrix} 1 & 2 & 3 \\ 3 & 2 & 1 \end{pmatrix}$$ और $$b = \begin{pmatrix} 1 & 2 & 3 \\ 3 & 1 & 2 \end{pmatrix}$$ तो क्रमचय समूह $S_3$ में समीकरण $ax = b$ का हल है -

Q.15

यदि एक समतल वक्र पर चलने वाले कण के स्पर्शरेखीय और अभिलाम्बिक त्वरण सर्वत्र अचर हों, तो किसी बिन्दु पर वक्रता त्रिज्या बराबर है (यहाँ $a$ और $b$ स्वेच्छ अचर हैं) -

Q.16

$r$ त्रिज्या के एक वृत्त की दो जीवाएं $AB$ तथा $AC$ इस प्रकार से हैं कि $AB = 2AC$। यदि जीवाएं $AB$ एवं $AC$ की केन्द्र से दूरी क्रमशः $p$ तथा $q$ हो, तो निम्न में से कौनसा सत्य है?

Q.17

$(\Delta-\nabla)x^2$ का मान, जहाँ $h$ अन्तर का अन्तराल है, $(\Delta, \nabla$ सामान्य संकेतन् है), है -

Q.18

अनन्त श्रेणी $1 + \frac{x}{2} + \frac{x^2}{5} + \frac{x^3}{10} + \frac{x^4}{17} + \dots + \frac{x^n}{n^2+1} + \dots; x > 0$ है -

Q.19

मॉरिसन इकाई योजना उपागम मनोविज्ञान के किस सिद्धांत पर आधारित मानी जाती है?

Q.20

सूची-I (कार्य) का सूची-II (सम्प्रत्यय) से मिलान करें -

सूची-I (कार्य) सूची-II (सम्प्रत्यय)
(a) एक व्यक्ति क्या हो सकता है? (i) निदानात्मक परीक्षण
(b) एक व्यक्ति क्या नहीं कर सकता? (ii) उपलब्धि परीक्षण
(c) एक व्यक्ति क्या करेगा? (iii) मापन
(d) वस्तु को अंक देना। (iv) अभिक्षमता परीक्षण

सही कूट का चयन कीजिए -

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें