‘दमड़ी की बुढ़िया टका सिर मुँड़ाई’ लोकोक्ति का निकटतम अर्थ है -
(A)
बलवान व्यक्ति अपराध करने पर तुच्छ मनुष्यों से भी दबता है।
(B)
थोड़े नुकसान से बेईमान का पता चलना।
(C)
जितने का माल हो उससे ज्यादा उस पर व्यय होना।
(D)
दिन रात काम करने पर भी काम पूरा न होना।
Q.42
कथन -
(क) रीतिकाल के प्रतिनिधि कवि बिहारी, मतिराम, पद्माकर रसिक ही थे, प्रेमी नहीं।
(ख) इनकी सौन्दर्य भावना विषयगत न होकर विषयीगत थी।
रीतिकाल के संबंध में डॉ. नगेन्द्र के उपर्युक्त कथनों की दृष्टि से सही विकल्प है -
(A)
(क) और (ख) गलत
(B)
(क) सही और (ख) गलत
(C)
(क) और (ख) सही
(D)
(क) गलत और (ख) सही
Q.43
“पिउ सौं कहेउ संदेसड़ा, हे भौंरा! हे काग!
सो धनि विरहै जरि मुई, तेहिक धुआँ हम्ह लाग।”
नागमती वियोग खण्ड की प्रस्तुत पंक्तियों में किस माह का वर्णन है?
(A)
कुवार
(B)
सावन
(C)
अगहन
(D)
कातिक
Q.44
अष्टछाप के कवियों के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प असंगत है?
(A)
छीतस्वामी - ये विट्ठलनाथ जी के शिष्य थे।
(B)
कुंभनदास - ये वल्लभाचार्य के शिष्य थे।
(C)
चतुर्भुजदास - ये वल्लभाचार्य के शिष्य थे।
(D)
परमानंददास - ये वल्लभाचार्य के शिष्य थे।
Q.45
‘कलम तोड़ना’ मुहावरे का निकटतम अर्थ है -
(A)
लिख न सकना।
(B)
सुन्दर लिपि में लिखना।
(C)
मार्मिक बात लिखना।
(D)
लेख आदि को काट डालना।
Q.46
यमक अलंकार के संबंध में असंगत विकल्प है -
(A)
इसमें वर्णों का आवर्तन पूर्वक्रम से नहीं होता है।
(B)
इसमें भिन्नार्थक सार्थक वर्णसमूह की आवृत्ति होती है।
(C)
इसमें स्वरव्यंजन समुदाय या वर्णसंघात की आवृत्ति होती है।
(D)
अर्थवैषम्य इसका आवश्यक तत्त्व है।
Q.47
“प्रबल जो तुम में पुरुषार्थ हो।
सुलभ कौन तुम्हें न पदार्थ हो।
प्रगति के पथ में विचरो उठो।
भुवन में सुख-शान्ति भरो उठो।”
प्रस्तुत पंक्तियों में छन्द है –
(A)
द्रुतविलम्बित
(B)
हरिगीतिका
(C)
मन्दाक्रान्ता
(D)
छप्पय
Q.48
‘किसी अयोग्य व्यक्ति को कोई सुन्दर या बहुमूल्य वस्तु प्रदान करने’ पर प्रयुक्त की जाने वाली सर्वाधिक उपयुक्त लोकोक्ति है –
(A)
बिल्ली के गले में घंटी
(B)
ऊँट के गले में बिल्ली
(C)
बन्दर के गले में मोतियों की माला
(D)
चील के घोंसले में मांस
Q.49
‘बच्चा <u>पढ़कर सो गया</u>’ वाक्य में रेखांकित अंश में क्रिया है –
(A)
संयुक्त क्रिया
(B)
नामधातु क्रिया
(C)
पूर्वकालिक क्रिया
(D)
प्रेरणार्थक क्रिया
Q.50
भारतेन्दु-युग की प्रवृत्तियों के विषय में असंगत विकल्प है –
(A)
इस युग के कवियों ने जनमानस में राष्ट्रीय भावना के बीज वपन का महत्त्वपूर्ण कार्य किया।
(B)
इस युग में कवियों की प्रतिभा और रचना कौशल को परखने के लिए कवि गोष्ठियों में कठिन से कठिन विषयों पर समस्यापूर्ति करायी जाती थी।
(C)
इस युग में पश्चिमी सभ्यता, विदेशी शासन, रूढ़ियों आदि पर व्यंग्य करने के लिए कवियों ने विषय और शैली की दृष्टि से अनेक नये प्रयोग किये।
(D)
परंपरागत रीति निरूपण पद्धति के प्रति भारतेन्दु युग के सभी कवियों का मोह बना रहा तथा सभी कवियों ने रीति निरूपण किया।
Q.51
यह काया है या शेष उसी की छाया।
क्षण भर उनकी कुछ नहीं समझ में आया।।
पंक्तियों में निहित अलंकार है –
(A)
भ्रान्तिमान
(B)
विरोधाभास
(C)
अपह्नुति
(D)
संदेह
Q.52
निम्नलिखित में से अशुद्ध वाक्य है –
(A)
आकाश में तारे टिमटिमा रहे हैं।
(B)
कृपया मेरी सौभाग्यवती कन्या के विवाह में पधारें
(C)
उसे अपनी योग्यता पर गर्व है।
(D)
प्रशान्त बहुत चालाक है।
Q.53
‘दीर्घकाल से हिन्दी साहित्य के इतिहास-लेखक अपभ्रंश भाषा के साहित्य को भी हिन्दी साहित्य के पूर्वरूप के रूप में ग्रहण करते आए हैं।’ इतिहास लेखन संबंधी उपर्युक्त मान्यता किस विद्वान की है?
(A)
आ. रामचन्द्र शुक्ल
(B)
डॉ. रामकुमार वर्मा
(C)
डॉ. नगेन्द्र
(D)
आ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
Q.54
संधि का सही विकल्प नहीं है -
(A)
पितृ + अनुमति = पित्रानुमति
(B)
जल + ओघ = जलौघ
(C)
ब्रह्म + ऋषि = ब्रह्मर्षि
(D)
अनु + ईक्षण = अन्वीक्षण
Q.55
‘आज लोगों के मन में यही बात समा रही है कि जहाँ तक हो सके शीघ्र ही शत्रुओं से बदला लेना चाहिए।’ वाक्य में उद्देश्य है -
(A)
शीघ्र ही
(B)
शत्रुओं से
(C)
बात
(D)
आज लोगों के मन में
Q.56
डॉ. रामविलास शर्मा के अनुसार हिन्दी नवजागरण का तृतीय चरण है -
(A)
भारतेन्दु युग
(B)
महावीर प्रसाद द्विवेदी और उनके सहयोगियों का कार्यकाल
(C)
छायावाद युग
(D)
1857 का स्वाधीनता संग्राम
Q.57
चंद्रगुप्त नाटक के पात्रों के संबंध में सही विकल्प है -
(A)
मालविका तक्षशिला की राजकुमारी है।
(B)
सुवासिनी शकटार की कन्या है।
(C)
माधवी धनदत्त की पत्नी है।
(D)
मणिमाला मगध की राजकुमारी है।
Q.58
निम्नलिखित में से रचनाकार एवं रचनाओं की दृष्टि से संगत विकल्प है -
(A)
महादेवी वर्मा - रश्मि, नीहार, करुणालय
(B)
निराला - युगांत, परिमल, गीतिका
(C)
पंत - उच्छ्वास, ग्रंथि, वीणा
(D)
प्रसाद - आँसू, उत्तरा, कानन-कुसुम
Q.59
‘पतंग’ शब्द का अर्थ नहीं है -
(A)
चिड़िया
(B)
धनुष
(C)
सूर्य
(D)
शलभ
Q.60
द्विवेदी युगीन रचना जिसमें प्रबंध और मुक्तक दोनों का सौन्दर्य विद्यमान है, का नाम है -