“लग्यो सुमनु है है सफलु आतप - रोसु निवारि।
बारी, बारी आपनी सींचि सुहृदता - बारि।।”
प्रस्तुत दोहे में रेखांकित शब्दों का निम्नलिखित में से क्रमशः संगत अर्थ है -
(A)
पारी, माली, वाटिका
(B)
वाटिका, सरस्वती, माली
(C)
<u>बालिका</u>, <u>पारी</u>, <u>वचन</u>
(D)
वचन, बालिका, जल
Q.84
तद्भव शब्द है -
(A)
पद्य
(B)
पदक
(C)
पथिक
(D)
पंथी
Q.85
किस विकल्प में स्त्रीलिंग शब्द नहीं है?
(A)
दमन, आज्ञा
(B)
कृत्य, क्षण
(C)
प्रहार, प्रार्थना
(D)
चंद्र, घोषणा
Q.86
कृदन्त का उदाहरण है -
(A)
हर्षित
(B)
स्वप्न
(C)
जटिल
(D)
सर्वथा
Q.87
हिन्दी-साहित्य के इतिहास-ग्रंथ एवं उनके लेखक की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
(A)
हिन्दी साहित्य की भूमिका - आ. हजारी प्रसाद द्विवेदी
(B)
हिन्दी साहित्य का आदिकाल - आ. रामचन्द्र शुक्ल
(C)
हिन्दी साहित्य का आलोचनात्मक इतिहास - डॉ. रामकुमार वर्मा
(D)
हिन्दी साहित्य का अतीत - आ. विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
Q.88
कहानी संग्रह तथा कहानीकार का मिलान करते हुए सही विकल्प चुनिए -
कहानी संग्रह
कहानीकार
(अ) तीन निगाहों की एक तस्वीर
(A) उषा प्रियंवदा
(ब) फिर बसंत आया
(B) ममता कालिया
(स) मुखौटा
(C) मन्नू भण्डारी
(द) जहर ठहरा हुआ
(D) चित्रा मुद्गल
उत्तर विकल्प -
(A)
(अ)-(C), (ब)-(D), (स)-(A), (द)-(B)
(B)
(अ)-(B), (ब)-(A), (स)-(C), (द)-(D)
(C)
(अ)-(A), (ब)-(B), (स)-(D), (द)-(C)
(D)
(अ)-(C), (ब)-(A), (स)-(B), (द)-(D)
Q.89
निम्नलिखित में कौनसा वाक्य शुद्ध है?
(A)
उसने मुझे दस हजार रुपये दिये।
(B)
बच्चा खाना और दूध पीकर सो गया।
(C)
आगामी रविवार को वह जयपुर गया था।
(D)
तरुण नवयुवकों की शिक्षा का अच्छा प्रबंध होना चाहिए।
Q.90
असंगत विलोम शब्द है -
(A)
विस्तीर्ण - संकीर्ण
(B)
वैधर्म्य - साधर्म्य
(C)
व्यास - समास
(D)
विकृष्ट - अनाकृष्ट
Q.91
‘बेसर-मोती-दुति-झलक, परी अधर पर आनि।
पट पोंछति चूनो समझि, नारी निपट अयानि।।’
प्रस्तुत पद में अलंकार है -
(A)
असंगति
(B)
भ्रान्तिमान
(C)
विरोधाभास
(D)
विभावना
Q.92
त्रासदी के संबंध में असत्य कथन का चयन कीजिए -
(A)
करुणा तथा त्रास के उद्रेक द्वारा मनोविकारों का उचित विरेचन त्रासदी का कार्य होता है।
(B)
त्रासदी का कार्य गंभीर एवं स्वतः पूर्ण होता है।
(C)
त्रासदी कार्य व्यापार का वर्णन मात्र होती है, प्रस्तुति नहीं।
(D)
त्रासदी कार्य की अनुकृति है।
Q.93
रीतिमुक्त काव्य की प्रवृत्तियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प असंगत है?
(A)
रीतिमुक्त काव्यधारा पर फारसी की काव्य प्रवृत्तियों का प्रभाव दिखाई देता है।
(B)
रीतिमुक्त कवियों का प्रेमवर्णन प्रायः व्यथा प्रधान है।
(C)
रीतिमुक्त कवियों के वर्ण्य विषय और उनकी वर्णन शैली दोनों रीतिकालीन काव्य परम्परा से बँधे हैं।
(D)
रीतिमुक्त काव्य में कवियों की प्रेमानुभूति को आत्माभिव्यक्ति की शैली में स्थान प्राप्त हुआ है।
Q.94
निम्नलिखित में से हिन्दी साहित्य के काल-विभाजन का प्रयास सर्वप्रथम किस विद्वान ने किया?
(A)
जॉर्ज ग्रियर्सन ने
(B)
शिवसिंह सेंगर ने
(C)
आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने
(D)
हजारी प्रसाद द्विवेदी ने
Q.95
निम्नलिखित में से किसे निर्गुण संत काव्यधारा का दार्शनिक-सांस्कृतिक आधार नहीं माना जाता है?
(A)
शंकराचार्य का अद्वैतदर्शन
(B)
उपनिषद्
(C)
पुराण
(D)
सूफी दर्शन
Q.96
यात्रावृत्तांत लेखन के विषय में असंगत है -
(A)
यात्री अपने साहित्य में संवेदनशील होकर भी निरपेक्ष नहीं रहता है।
(B)
डॉ. रघुवंश के अनुसार यात्रा-साहित्य आधुनिक हिन्दी-साहित्य में पाश्चात्य-साहित्य के संपर्क में आने के बाद ही विकसित हुआ।
(C)
यात्रा करने मात्र से कोई साहित्यिक यायावर की संज्ञा नहीं प्राप्त कर सकता और न यात्रा का विवरण प्रस्तुत कर देना मात्र यात्रा-साहित्य है।
(D)
अधिकतर यात्रा-साहित्य संस्मरणात्मक होता है।
Q.97
आत्मकथा और आत्मकथाकार की दृष्टि से असंगत विकल्प है -
(A)
अन्या से अनन्या - प्रभा खेतान
(B)
पिंजरे की मैना - मृदुला गर्ग
(C)
एक कहानी यह भी - मन्नू भण्डारी
(D)
कस्तूरी कुण्डल बसै - मैत्रेयी पुष्पा
Q.98
“यदि ऐसा ही है तो फिर अच्छा है कि तुम लोग अलग हो जाओ। संबंध को निभाने की खातिर अपने को खतम कर देने से अच्छा है कि संबंध को खतम कर दो।” ‘आपका बंटी’ उपन्यास में यह कथन किसने किससे कहा था?
(A)
वकील चाचा ने शकुन से
(B)
शकुन ने अजय से
(C)
अजय ने शकुन से
(D)
फूफी ने शकुन से
Q.99
“महाकाव्य की उदात्तता और नाटक की गति ये दोनों मिलकर इस लंबी कविता को एक अपूर्व रूप प्रदान करते हैं” -
‘राम की शक्तिपूजा’ के संबंध में यह कथन किस विद्वान आलोचक का है?