Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) पेपर II गणित 2024

150 सवाल · पेज 7/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.121

$8 + 88 + 888 + \dots$ के ‘$n$’ पदों का योग बराबर है -

Q.122

एक वृत्त के एक चाप की लम्बाई $5\pi$ से.मी. है और जिस त्रिज्यखण्ड से यह घिरा है, उसका क्षेत्रफल $20\pi$ वर्ग से.मी. है। वृत्त की त्रिज्या है -

Q.123

यदि समीकरण $Px^2 - 10xy + 12y^2 + 5x - 16y - 3 = 0$ एक रेखा युग्म को निरूपित करती है, तो ‘P’ का मान है -

Q.124

संख्या $441 / (2^2 \times 5^7 \times 7^2)$ का दशमलव प्रसार है -

Q.125

यदि 1, $\omega$ और $\omega^2$ इकाई के घनमूल हों, तो $(3 + 5\omega + 3\omega^2)^2 + (3 + 3\omega + 5\omega^2)^2 =$

Q.126

यदि फलन $f (x) = \log_e(x+\sqrt{1+x^2})$ एकैकी-आच्छादक फलन हो तो $f^{-1}(x)$ =

Q.127

AB एक रेखाखण्ड है तथा रेखा ‘L’, इसका लम्ब समद्विभाजक है। यदि एक बिन्दु P रेखा ‘L’ पर हो, तो निम्न में से कौनसा सही है?

Q.128

हृदयाभ (कार्डिऑइड) $r = 1 + \cos \theta$ के प्रारम्भिक रेखा के सापेक्ष परिक्रमण से जनित ठोस का आयतन है -

Q.129

गणित के पाठ्यक्रम को इस प्रकार विकसित करने के लिए, निम्नलिखित में से कौनसा सिद्धांत आवश्यक है, जिसमें छात्र अवधारणाओं को समग्र रूप से समझ सकें?

Q.130

मूल बिन्दु तथा वृत्त $x^2 + y^2 + z^2 = 9; 2x + 3y + 4z = 5$ से होकर जाने वाले गोले का समीकरण है -

Q.131

वृत्त $x^2 + y^2 - 2x = 0$ द्वारा रेखा $y = x$ पर अन्तःखण्ड $AB$ है। वृत्त, जिसका व्यास $AB$ हो, का समीकरण है -

Q.132

यदि $\sin [\sin^{-1} (\frac{1}{5}) + \cos^{-1} x] = 1$, तो $x =$

Q.133

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए -

(I) प्रत्येक वास्तविक संख्या या तो परिमेय या अपरिमेय होती है।

(II) $\pi$ एक अपरिमेय संख्या है।

(III) $\frac{43}{2^4 \times 5^3}$ दशमलव के चार स्थानों के बाद सांत हो जायेगी।

उपरोक्त में से कौनसे कथन सही हैं?

Q.134

यदि $\vec{r} = x\hat{i} + y\hat{j} + z\hat{k}$ हो, तो $\text{div } \vec{r}$ है -

Q.135

यदि $1.2\overline{7}$ को $\frac{p}{q}$ के रूप में व्यक्त किया जाए, जहाँ $p$ और $q$ पूर्णांक हैं; म.स.प. $(p, q) = 1$ तथा $q \neq 0$, तो $p + q - 25 =$

Q.136

समीकरण $x^2 - 2\sqrt{3}x + 3 = 0$ के मूलों की प्रकृति है –

Q.137

अन्तर समीकरण $u_{n+3} - 2u_{n+2} - 5u_{n+1} + 6u_n = 0$ का हल है -

Q.138

यदि $\triangle ABC, \triangle DEF$ के इस प्रकार समरूप हैं, कि $BC = 3$ से.मी., $EF = 4$ से.मी. और $\triangle ABC$ का क्षेत्रफल $= 54$ वर्ग से.मी. हो, तो $\triangle DEF$ का क्षेत्रफल है -

Q.139

श्रेणी $\sum_{n=0}^{\infty} \frac{1}{(n+1)^p}$ अपसारी है, यदि -

Q.140

वह कोण, जो अपने संपूरक कोण का दुगुना है, होगा -

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें