Testline

RPSC वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) पेपर II गणित 2025

150 सवाल · पेज 6/8

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें

Q.101

निम्नलिखित में से कौन से मॉरीसन के ‘चक्र-चरण’ इकाई उपागम में सम्मिलित हैं ?
a. प्रस्तुतीकरण
b. मूल्यांकन
c. सस्वर पाठ
d. परिपाक (आत्मसातीकरण)
e. तुलना
f. व्यवस्थापन
g. अन्वेषण
सही कूट का चयन कीजिए :

Q.102

निम्नलिखित में से कौन सा एक अच्छी पाठयोजना की विशेषताओं से सम्बन्धित है ?
a. यह अधिगमकर्ता के पूर्व ज्ञान एवं अनुभवों पर आधारित होना चाहिये ।
b. यह स्थायी एवं अनम्य होना चाहिये ।
c. पाठ योजना में सामान्य व विशिष्ट दोनों उद्देश्यों को स्पष्ट किया जाना चाहिये ।
d. इसमें प्रकरण का विकास प्रकट होना चाहिये ।
e. इसके द्वारा केवल बाहरी प्रेरणा प्रदान की जानी चाहिये ।
सही कोड का चयन करें :

Q.103

एक ऐसी शिक्षण प्रक्रिया अथवा तकनीक जिसमें सीखने योग्य विषयवस्तु को छोटे-छोटे पदों के रूप में इस प्रकार प्रस्तुत किया जाता है कि शिक्षार्थी स्वगति एवं प्रयत्न से सक्रिय रहकर अधिगम करता है, कहलाती है -

Q.104

श्रव्य-दृश्य सामग्री सबसे अधिक उपयोगी होती है -

Q.105

निम्नलिखित में से कौन से गणित शिक्षक की विशेषताओं से सम्बन्धित हैं :
a. जो शिक्षा को जीवन कौशल से जोड़ता हो।
b. जो शिक्षक प्रभुत्व कक्षा वातावरण का समर्थन करता हो।
c. जो विभिन्न अधिगम शैली को अनुकूलित करता हो।
d. जो ज्ञान की विस्तृत प्रणाली विकसित करता हो।
e. जो केवल शिक्षण पर ध्यान केन्द्रित करे एवं कक्षा प्रबन्धन की उपेक्षा करता हो।

सही कोड का चयन करें :

Q.106

निम्नलिखित में से कौन सा टी पी ए सी के (TPACK) का मुख्य घटक नहीं है ?

Q.107

एक गणित शिक्षक द्वारा इकाई परीक्षण तैयार करते समय निम्नलिखित में से किन बिन्दुओं को ध्यान में रखना चाहिये ?
a. प्राप्त किये जाने वाले अनुदेशनात्मक उद्देश्य
b. परीक्षण पदों में विविधता
c. विषयवस्तु जो पढ़ायी गई हो
d. परीक्षण पदों का कठिनाई स्तर
सही कूट का चयन कीजिये :

Q.108

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन से 360 डिग्री मूल्यांकन में सम्मिलित हैं ?
a. केवल संज्ञानात्मक एवं मनोगत्यात्मक पक्ष में प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति का आकलन
b. स्व-आकलन
c. संज्ञानात्मक, भावात्मक एवं मनोगत्यात्मक पक्ष में प्रत्येक विद्यार्थी की प्रगति एवं विशिष्टता का आकलन
d. साथी समूह आकलन
सही कोड का चयन करें :

Q.109

कथन-I : नैदानिक परीक्षण विद्यार्थियों की अधिगम कठिनाइयों और कमजोरियों के साथ-साथ कठिनाइयों के कारणों के बारे में सूचना प्रदान करता है ।
कथन-II : नैदानिक परीक्षण मुख्य रूप से उन कौशलों या योग्यताओं को मापने से सम्बन्धित होते हैं जो किसी विशेष विषय को सीखने के लिये आवश्यक होती है ।
सही विकल्प का चयन करें :

Q.110

निम्न दशमलव व्यंजकों में, यदि $1.\bar{38} + a.\bar{bc} = \frac{345}{99}$ हो, तो $(a + b + c)$ का मान है, (जहाँ $a, b$ तथा $c$ अऋणात्मक पूर्णांक हैं) –

Q.111

इस सवाल में चित्र है — app में देखें

Q.112

$\triangle ABC$ में, $\triangle A$ समकोण है । $AD, BC$ पर लम्ब है तथा $M, BC$ का मध्य बिन्दु है । यदि $AB = 5$ सेमी तथा $AC = 12$ सेमी हो, तो $AD : AM$ है –

Q.113

1 से 101 के मध्य ऐसे पूर्णांकों की कुल संख्या, जबकि प्रत्येक पूर्णांक $(n^3 - n^2)$ के रूप में हो, जहाँ $n$ एक धनात्मक पूर्णांक है, है –

Q.114

यदि a, b तथा c एक समकोण त्रिभुज की तीन भुजाओं की लम्बाइयाँ हैं, जहाँ $c^2 = a^2 + b^2$ है, तो इस त्रिभुज के अन्तःवृत्त का व्यास है -

Q.115

एक समचतुर्भुज का परिमाप 80 सेमी तथा क्षेत्रफल 384 सेमी$^2$ है। इसके विकर्णों की लम्बाइयों का योग है -

Q.116

एक वर्ग का क्षेत्रफल 4356 सेमी$^2$ है। एक वृत्त की परिधि इस वर्ग के परिमाप के बराबर है। इस वृत्त का व्यास है - $\left( \pi = \frac{22}{7} \right)$

Q.117

वृत्त, जिसका केन्द्र O है और BC उसका व्यास है, की परिधि पर एक बिन्दु A है। यदि जीवा AB पर केन्द्र O से खींचे गये लम्ब का पाद बिन्दु D है, तो OD की लम्बाई है -

Q.118

दो समान ऊँचाई वाले लम्ब वृत्तीय ठोस शंकु के व्यास क्रमशः $r_1$ व $r_2$ हैं। यदि दोनों शंकुओं को पिघलाकर R त्रिज्या वाला एक ठोस गोला बनाया जाता है, तो प्रत्येक शंकु की ऊर्ध्वाधर ऊँचाई है -

Q.119

p और q के निश्चित मानों के लिये एक द्विघातीय समीकरण $x^2 + px + q = 0$ दो व्यक्तियों A और B द्वारा हल की जाती है। A ने q का मान गलती से त्रुटिपूर्ण लेकर मूल 1 और -3 प्राप्त किये। B ने p का मान गलती से त्रुटिपूर्ण लेकर मूल 8 और -1 प्राप्त किये। समीकरण के सही मूल हैं -

Q.120

यदि समीकरण $p(q - r)x^2 + q(r - p)x + r(p - q) = 0$ के मूल समान हों तथा $p + r = pr$ हो, तो q का मान है -

10 सवाल का free test दें PDF डाउनलोड करें