Q.1 RAS Exam-05.08.2018
निम्नलिखित में से किन पदाधिकारी/पदाधिकारियों के खिलाफ शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त (राजस्थान) द्वारा जांच नहीं की जा सकती है-
- (A)
पंचायत समितियों के प्रधान एवं उप-प्रधान
- (B)
पंचायत समितियों की स्थायी समितियों के अध्यक्ष
- (C)✓
सरपंच एवं पंच
- (D)
जिला परिषद का उप-प्रमुख
राजस्थान लोकायुक्त और उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत लोकायुक्त के क्षेत्राधिकार से सरपंच, उप-सरपंच एवं वार्ड पंच को बाहर रखा गया है। इनके विरुद्ध प्राप्त किसी भी शिकायत पर लोकायुक्त जांच नहीं कर सकता है। इसके अलावा ग्राम पंचायत की स्थायी समितियों के अध्यक्ष भी इसके दायरे से बाहर हैं।…