राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें -
(a) किसी राज्य के राज्यपाल को राष्ट्रपति द्वारा पाँच वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।
(b) केवल 30 वर्ष से अधिक आयु के भारतीय नागरिक ही इस पद पर नियुक्ति के लिए पात्र हैं।
(c) जिन बातों में इस संविधान द्वारा या इसके अधीन राज्यपाल से यह अपेक्षित है कि वह अपने कृत्यों या उनमें से किसी को अपने विवेकानुसार करें, उन बातों को छोड़कर राज्यपाल को अपने कृत्यों का प्रयोग करने में सहायता और सलाह देने के लिए एक मंत्री परिषद होगी जिसका प्रधान, मुख्यमंत्री होगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा सही है?
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 155 के अनुसार, किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। अनुच्छेद 156 के तहत, राज्यपाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है और सामान्यतः राज्यपाल का कार्यकाल पद ग्रहण की तारीख से पाँच वर्ष की अवधि के लिए होता है। अतः कथन (a) सही है।…