Q.61
निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘अक्ष’ का अर्थ नहीं है?
- (A)
मोक्ष
- (B)
आत्मा
- (C)
गरुड़
- (D)
साँप
150 सवाल · पेज 4/8
इस पेपर का Syllabus:Syllabus (हिंदी)
Q.61
निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘अक्ष’ का अर्थ नहीं है?
मोक्ष
आत्मा
गरुड़
साँप
Q.62
निम्नलिखित में से सात्विक अनुभाव नहीं है?
स्वेद
स्तम्भ
प्रलय
व्रीड़ा
Q.63
“चित्रकार अथवा किसी भी अन्य कलाकार की ही तरह कवि अनुकर्ता है।” उक्त विचार किसने प्रस्तुत किए हैं?
आचार्य अभिनवगुप्त ने
अरस्तू ने
आचार्य कुंतक ने
लौजाइनस ने
Q.64
उच्च कोटि के ग्राफिक्स जैसे - चार्ट, ग्राफ, सारणी, चित्र इत्यादि का मुद्रण (प्रिंट) करने के लिए किस हार्डवेयर उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है?
प्लॉटर
डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर
थर्मल प्रिंटर
इंकजेट प्रिंटर
Q.65
निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द शुद्ध हैं?
बिभीषण, स्त्रोत, सदुपदेश
दुष्कर, सदृश्य, नीति
वृतान्त, त्योहार, श्रवन
अन्तर्धान, शाप, पश्चात्ताप
Q.66
‘पलनू पीक, अंजनु अधर, धरे महावरु भाल।
आजु मिले, सु भली करी; भले बने हौ लाल।।’
उक्त दोहे के विषय में असंगत विवरण है -
इसमें नायिका के विकृत सौंदर्य का चित्रण है।
इसमें प्रयुक्त ‘भली’ और ‘भले’ शब्द प्रशंसात्मक नहीं, अपितु व्यंग्यात्मक हैं।
यह प्रौढ़ा-धीरा-खंडिता नायिका का नायक के प्रति कथन है।
पहले चरण में अनुप्रास अलंकार है।
Q.67
ध्यातव्य — प्र.सं. 28 - 29 के उत्तर निम्नांकित अपठित पद्यांश के आधार पर दें -
‘रक्त से छाने हुए इस राज्य को
वज्र हो कैसे सकूँगा भोग मैं?
आदमी के खून में यह है सना
और है इसमें लहू अभिमन्यु का’।
वज्र-सा कुछ टूटकर स्मृति से गिरा,
दब गये कौन्तेय दुर्बह भार से,
दब गयी वह बुद्धि जो अब तक रही
खोजती कुछ तत्त्व रण के भरम में।
‘वज्र-सा कुछ टूटकर स्मृति से गिरा’ पंक्ति में स्मृति से संकेतित है –
आकाश
बादल
राज्य
बिजली
Q.68
‘‘भारतेन्दु – युग के एक ओर मध्यकालीन दरबारी संस्कृति थी तो दूसरी ओर आम जनता में एक सामाजिक और राजनीतिक आन्दोलन के लिए वातावरण तैयार करना था।’’ यह कथन किसका है?
बच्चन सिंह
नामवर सिंह
आचार्य रामचंद्र शुक्ल
रामविलास शर्मा
Q.69
“…….. सभी ऐतिहासिक कहे जाने वाले काव्यों के समान इसमें भी इतिहास और कल्पना का - फैक्ट और फिक्शन का - मिश्रण है। सभी ऐतिहासिक मानी जाने वाली रचनाओं के समान इसमें भी काव्यगत और कथानक - प्रथित रूढ़ियों का सहारा लिया गया है।”
पृथ्वीराज रासो के बारे में यह कथन किसका है?
हजारी प्रसाद द्विवेदी
विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
रामचंद्र शुक्ल
रामकुमार वर्मा
Q.70
अर्द्धशासकीय पत्र के संबंध में असंगत है -
हस्ताक्षरकर्ता अधिकारी स्वयं संबोधन लिखता है।
इसमें विषय व संदर्भ अनिवार्यतः लिखा जाता है।
यह किसी विषय पर अधिकारी की निजी सम्मति के लिए भी लिखा जाता है।
की भाषा सरल व स्पष्ट होती है।
Q.71
‘नयी कविता’ पत्रिका का प्रकाशन कहाँ से आरंभ हुआ?
वाराणसी
पटना
इलाहाबाद
दिल्ली
Q.72
“तददोषौ शब्दार्थों सगुणावनलंकृती पुनः क्वापि” काव्य लक्षण विषयक उपर्युक्त मान्यता किसकी है?
आचार्य राजशेखर
आचार्य कुंतक
आचार्य दंडी
आचार्य मम्मट
Q.73
निम्नलिखित में से कौनसी क्रिया संप्रत्यय उपलब्धि आग्रहण प्रतिमान की ‘संरचना’ के तृतीय चरण में सम्मिलित है?
सकारात्मक और नकारात्मक उदाहरणों में गुणों की तुलना करना
संप्रत्यय का नामकरण करना
आवश्यक गुणों के संदर्भ में संप्रत्यय को परिभाषित करना
विचारों का वर्णन करना
Q.74
अधिसूचना के संबंध में असंगत है -
सांविधिक नियमों और आदेशों की सूचना अधिसूचना के रूप में दी जाती है।
सभी कर्मचारियों की नियुक्ति, पदोन्नति, स्थानांतरण आदि की सूचना अधिसूचना के रूप में प्रकाशित की जाती है।
अधिसूचना का प्रकाशन अनिवार्यतः राजपत्र में किया जाता है।
शक्तियों के सौंपे जाने की घोषणा अधिसूचना के रूप में प्रकाशित की जाती है।
Q.75
गीतिका छंद के विषय में असंगत है -
यह मात्रिक सम छंद है।
प्रत्येक चरण के अंत में लघु-गुरु होता है।
प्रत्येक चरण में 26 मात्राएँ होती हैं।
12, 14 पर यति होती है।
Q.76
ओज गुण के संबंध में असंगत है -
इसकी अभिव्यक्ति संयुक्त, द्वित्व तथा रेफ युक्त वर्णों द्वारा होती है।
इस गुण का प्रयोग वीर, वीभत्स तथा रौद्र रस में होता है।
कठोर तथा परुष वर्णों का प्रयोग होता है।
दीर्घ समासों का बहुल प्रयोग नहीं होता है।
Q.77
निम्नलिखित में से किस विकल्प के सभी शब्द परस्पर पर्यायवाची नहीं हैं?
शैलजा, गिरिजा, अर्कजा
अनल, पावक, कृशानु
अभ्र, शून्य, व्योम
अरुण, मार्तंड, मिहिर
Q.78
“सगुनहि अगुनहि नहिं कछु भेदा। गावहिं मुनि पुरान बुध वेदा।।”
बालकांड में उक्त विचार कौन, किससे प्रकट कर रहे हैं?
सप्तर्षि नारदमुनि से
विश्वामित्र राजा दशरथ से
शिव जी पार्वती जी से
याज्ञवल्क्य भरद्वाज से
Q.79
जायसी की किस रचना में वर्णमाला के एक-एक अक्षर को लेकर सिद्धांत संबंधी तत्त्वों से भरी चौपाइयाँ कही गई हैं?
आखिरी कलाम
पद्मावत
अखरावट
कहरानामा
Q.80
देवनागरी लिपि के अनुसार निम्नलिखित में से आगत लिपि चिन्ह युक्त शब्द कौनसा है?
विसर्ग
गद्यांश
डॉक्टर
क्षत्रप