गणित शिक्षण की आगमन विधि के संदर्भ में निम्नांकित में से कौन सा कथन असत्य है ?
(A)
यह एक मनोवैज्ञानिक विधि है।
(B)
इस नियम द्वारा व्युत्पन्न सिद्धांत एवं नियम सदैव सत्य होते हैं।
(C)
यह रटने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित करता है।
(D)
यह वैज्ञानिक है।
Q.102
गणित शिक्षण की निम्नांकित में से कौन सी विधि शिक्षण के सिद्धांत ‘मूर्त से अमूर्त की ओर’ का अनुपालन करती है ?
(A)
निगमनात्मक विधि
(B)
संश्लेषणात्मक विधि
(C)
समस्या समाधान विधि
(D)
प्रयोगशाला विधि
Q.103
गणित शिक्षण की निम्नांकित में से कौन सी विधि निगमनात्मक तर्क का प्रयोग करती है ?
(A)
विश्लेषण विधि
(B)
संश्लेषण विधि
(C)
प्रयोगशाला विधि
(D)
परियोजना विधि
Q.104
पर्यवेक्षित अध्ययन के संदर्भ में निम्नांकित में से क्या सही है ?
a. यह व्यक्तिगत हो सकता है ।
b. यह सामूहिक हो सकता है ।
c. इसमें शिक्षक पर्यवेक्षक के रूप में कार्य करता है ।
कृपया सही उत्तर का चयन निम्नांकित विकल्पों में से करें :
(A)
a एवं c
(B)
a, b एवं c
(C)
b एवं c
(D)
a एवं b
Q.105
रेखीय प्रोग्रामिंग निम्नांकित में से किस अधिगम सिद्धांत पर आधारित है ?
(A)
शास्त्रीय अनुबंधन्
(B)
क्रियाप्रसूत अनुबंधन्
(C)
प्रयास एवं त्रुटि
(D)
अंतर्दृष्टि अधिगम
Q.106
एक पाठ-योजना में सम्मिलित है :
a. अनुदेशनात्मक उद्देश्य
b. शिक्षण विधियाँ
c. मूल्यांकन की व्यूहरचना
नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A)
केवल a
(B)
a, b एवं c
(C)
केवल c
(D)
b एवं c केवल
Q.107
इकाई योजना में, इकाई को होना चाहिए -
a. सुपरिभाषित
b. सार्थक
c. पाठ्यवस्तु का सम्पूर्ण उप-विभाजन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A)
केवल a एवं b
(B)
केवल a एवं c
(C)
केवल b एवं c
(D)
a, b एवं c
Q.108
गणित शिक्षण के दौरान दृश्य-श्रव्य माध्यम के चयन हेतु आवश्यक विचारणीय बिंदु निम्नांकित में से कौन से हैं ?
a. प्रासंगिकता
b. उपलब्धता
c. भौतिक स्थिति
नीचे दिये गये विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करें :
(A)
a एवं b
(B)
a, b एवं c
(C)
केवल b
(D)
केवल a
Q.109
गणित का समाज विज्ञान से संबंध उदाहरण है :
(A)
पारस्परिक सहसंबंध का ।
(B)
गुणांक सहसंबंध का ।
(C)
द्वि-पार्श्विक सहसंबंध ।
(D)
नकारात्मक सहसंबंध ।
Q.110
एक प्रभावी गणित शिक्षक
a. को अध्यापक प्रशिक्षण आवश्यक नहीं है ।
b. को सुसमायोजित होना चाहिए ।
c. को गणित का गहन ज्ञान होना चाहिए ।
सही उत्तर निम्नांकित विकल्पों में से चुनें :
(A)
a एवं c
(B)
b एवं c
(C)
a, b एवं c
(D)
केवल c
Q.111
गणित के पाठ्यक्रम के रूपांकन में निम्नांकित के संदर्भ में विचार किया जाना आवश्यक है :
a. पाठ्यवस्तु
b. कक्षा अनुभव
c. मूल्यांकन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए :
(A)
a एवं b
(B)
b एवं c
(C)
a एवं c
(D)
a, b एवं c
Q.112
भारतीय गणितज्ञ, आर्यभट्ट द्वारा लिखित ‘गणित पद’ में शामिल है :
a. ज्यामितीय संकल्पनायें
b. अंकगणितीय संकल्पनायें
c. बीजगणितीय संकल्पनायें
नीचे दिए गए विकल्पों से सही विकल्प का चयन करें :
(A)
a, b एवं c
(B)
केवल a एवं b
(C)
केवल b एवं c
(D)
केवल a
Q.113
गणित के एक पाठ के मूल्यांकन हेतु एक शिक्षक ने निम्नांकित प्रश्न/कार्य दिया ।
‘सार्वभौमिक समुच्चय’ को परिभाषित कीजिए ।
यह प्रश्न ‘संज्ञानात्मक क्षेत्र’ के किस स्तर का मापन है ?
(A)
अनुप्रयोग
(B)
समझ
(C)
ज्ञान
(D)
विश्लेषण
Q.114
‘अरिक्त समुच्चयों के तीन उदाहरण लिखिए’, यह प्रश्न संज्ञानात्मक क्षेत्र के निम्नांकित में से किस स्तर का मापन करता है?
(A)
विश्लेषण
(B)
मूल्यांकन
(C)
अनुप्रयोग
(D)
समझ
Q.115
एक संप्राप्ति परीक्षण में एक शिक्षक निम्नांकित प्रश्न शामिल करता है :
‘जो संख्यायें $2$ से पूर्णतया विभाजित हो जाती हैं, विषम संख्याएँ कहलाती हैं ।’. सही / गलत.
यह प्रश्न उदाहरण है
(A)
व्यक्तिनिष्ठ प्रकार के प्रश्न का
(B)
वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न का
(C)
लघु उत्तरीय प्रकार के प्रश्न का
(D)
निबंधात्मक प्रकार के प्रश्न का
Q.116
किसी संप्राप्ति परीक्षण में दिये गये निम्नांकित प्रश्न पर विचार कीजिए :
एक $8$ मीटर भुजा वाले वर्ग का क्षेत्रफल है .
(p) $74$ वर्ग मी. (q) $32$ वर्ग मी.
(r) $64$ वर्ग मी. (s) $81$ वर्ग मी.
उपरोक्त प्रश्न उदाहरण है a. लघु उत्तरीय प्रश्न का b. बहुविकल्पीय प्रश्न का c. निबंधात्मक प्रश्न का d. वस्तुनिष्ठ प्रश्न का
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
(A)
केवल b
(B)
b एवं d
(C)
केवल c
(D)
b एवं c
Q.117
मेधावी विद्यार्थियों के ‘संवर्द्धन कार्यक्रम’ में शामिल नहीं है a. अपेक्षाकृत ज्यादा कठिन प्रश्नों को हल करने के लिए कहना b. गहन अध्ययन हेतु प्रेरित करना c. पाठ्यक्रम को कम करना एवं सरल बनाना
नीचे दिये विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें :
(A)
a एवं c
(B)
b एवं c
(C)
केवल b
(D)
केवल c
Q.118
संख्या $18.9\overline{71}$ का परिमेय रूप है
(A)
$\frac{9381}{495}$
(B)
$\frac{9391}{495}$
(C)
$\frac{9281}{495}$
(D)
$\frac{9291}{495}$
Q.119
यदि $\frac{3^2 \times 9^y \times (3^{-y/2})^{-2} - (27)^y}{2^3 \times 3^{3x}} = \frac{1}{27}$, तो $(x - y)$ बराबर है
(A)
$-1$
(B)
$1$
(C)
$0$
(D)
$3$
Q.120
यदि संख्या $x$ का $3$ सबसे छोटा अभाज्य गुणनखंड हो और संख्या $y$ का $7$ सबसे छोटा अभाज्य गुणनखंड हो तो $(x + y)$ का सबसे छोटा अभाज्य गुणनखंड बराबर है