Q.1 SR. TEACHER GR II 2018 B
बिजोलिया अभिलेख किस वंश के इतिहास की जानकारी का महत्वपूर्ण साधन है?
- (A)
राठौड़
- (B)
सिसोदिया
- (C)✓
चौहान
- (D)
प्रतिहार
बिजोलिया शिलालेख (1170 ईस्वी) भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया में पार्श्वनाथ मंदिर के पास उत्कीर्ण है। यह अभिलेख अजमेर और सांभर के चौहान वंश के इतिहास की जानकारी का एक महत्वपूर्ण साधन है। इस अभिलेख को चौहान शासक सोमेश्वर के काल में जैन श्रावक लोलाक द्वारा स्थापित करवाया गया था और इसके रचयिता गुणभद्र थे।…